


Jamshedpur: महाशिवरात्रि 2026 के पावन अवसर पर शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने और श्रद्धालुओं की सुरक्षा के मद्देनजर जिला प्रशासन ने एक दिन के लिए शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है. वरीय पुलिस अधीक्षक, डीसी और ट्रैफिक एसपी की ओर से संयुक्त रूप से जारी आदेश के अनुसार, यह प्रतिबंध 15 फरवरी 2026 को प्रभावी रहेगा.
जारी आदेश के तहत रविवार, 15 फरवरी को सुबह पांच बजे से लेकर रात 11 बजे तक जमशेदपुर शहर के भीतर सभी प्रकार के भारी वाहनों का प्रवेश और परिचालन पूरी तरह से वर्जित रहेगा.



