Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»PM Modi: चीन के सीमा के करीब असम के मोरान में उतरा PM मोदी का C-130J प्लेन, प्रधानमंत्री ने देखी IAF की बेजोड़ ताकत
    Breaking News

    PM Modi: चीन के सीमा के करीब असम के मोरान में उतरा PM मोदी का C-130J प्लेन, प्रधानमंत्री ने देखी IAF की बेजोड़ ताकत

    News DeskBy News DeskFebruary 14, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Guwahati. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का विमान सी-130जे शनिवार को असम के डिब्रूगढ़ जिले में स्थित पूर्वोत्तर के पहले आपातकालीन लैंडिंग सुविधा (ईएलएफ) पर ऐतिहासिक रूप से उतरा। प्रधानमंत्री मोदी ने चाबुवा हवाई क्षेत्र से उड़ान भरी और वह मोरान के ईएलएफ (इलेक्ट्रॉनिक लैंडलाइन) पर उतरे। अधिकारियों ने बताया कि 100 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित ईएलएफ मोरान बाईपास पर 4.2 किलोमीटर लंबी पट्टी है और जिसका उद्घाटन प्रधानमंत्री ने किया।

    यह भारतीय वायु सेना के लड़ाकू विमानों और परिवहन विमानों के लिए एक रणनीतिक और बहुउद्देशीय हवाई पट्टी के रूप में कार्य करेगा और रक्षा, रसद और आपदा राहत प्रयासों को मजबूती प्रदान करेगा। बीस मिनट से अधिक समय के हवाई करतब में वायुसेना के पायलटों ने मोरान बाईपास स्थित ईएलएफ से सटीक उड़ान भरी और उतरे। सबसे पहले सुखोई-30 एमकेआई और उसके बाद राफेल विमान ने उड़ान भरी। माल और यात्रियों दोनों के परिवहन के लिए डिजाइन वायुसेना के ‘वर्कहॉर्स’ एएन-32 विमान ने भी करतब दिखाया।

    Jamshedpur News: काशीडीह में दुर्गा पूजा महोत्सव-2026 पंडाल का भूमि पूजन, 20 हजार श्रद्धालुओं के महाभोग की तैयारी

    इसके बाद सुखोई-30 एमकेआई और राफेल के तीन-तीन विमानों के समूह ने तेजी से लगातार अंतराल में मोरान के आसमान में उड़ान भरी। हवाई करतब के दौरान एक-एक सुखोई-30 एमकेआई और राफेल विमान ईएलएफ पर उतर गए, लेकिन अन्य विमान उतरे बिना या हवाई पट्टी को छुए बिना ही फिर ऊपर उड़ गए।

    Jamshedpur News: बागबेड़ा वायरलेस मैदान पार्क की सफाई में जुटी पुनीत जीवन संस्था, रेलवे से रखरखाव की मांग

    स्वदेशी उन्नत हल्के हेलीकॉप्टर (एएलएच) ने एक खास तरह का सैन्य अभ्यास दिखाया, जिसमें कमांडो हवाई पट्टी पर उतरते दिखे। एएलएच के एक अन्य विमान ने राहत अभियान और चिकित्सा निकासी प्रक्रिया का भी प्रदर्शन किया।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Assam close to the China border. The Prime Minister witnessed the unmatched strength of the IAF. PM Modi: PM Modi's C-130J plane landed in Moran PM Modi: चीन के सीमा के करीब असम के मोरान में उतरा PM मोदी का C-130J प्लेन प्रधानमंत्री ने देखी IAF की बेजोड़ ताकत
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur News: काशीडीह में दुर्गा पूजा महोत्सव-2026 पंडाल का भूमि पूजन, 20 हजार श्रद्धालुओं के महाभोग की तैयारी

    July 16, 2026

    Jamshedpur News: बागबेड़ा वायरलेस मैदान पार्क की सफाई में जुटी पुनीत जीवन संस्था, रेलवे से रखरखाव की मांग

    July 16, 2026

    Ranchi News: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मिलीं मिस यूनिवर्स झारखंड 2026 विजेता दीपाली रिया, साझा किया सफलता का सफर

    July 16, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur News: काशीडीह में दुर्गा पूजा महोत्सव-2026 पंडाल का भूमि पूजन, 20 हजार श्रद्धालुओं के महाभोग की तैयारी

    July 16, 2026

    Jamshedpur News: बागबेड़ा वायरलेस मैदान पार्क की सफाई में जुटी पुनीत जीवन संस्था, रेलवे से रखरखाव की मांग

    July 16, 2026

    Ranchi News: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मिलीं मिस यूनिवर्स झारखंड 2026 विजेता दीपाली रिया, साझा किया सफलता का सफर

    July 16, 2026

    Adityapur News: सेंट्रल पब्लिक स्कूल में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा

    July 16, 2026

    Jamshedpur News: श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में नवग्रह वाटिका का शिलान्यास, सरयू राय ने लगाया पीपल का पौधा

    July 16, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group