Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur: बारीगोड़ा और गोविंदपुर क्षेत्र में लंबे समय से अटके रेलवे ओवरब्रिज के निर्माण का रास्ता साफ, रेलवे करायेगा निर्माण
    Breaking News

    Jamshedpur: बारीगोड़ा और गोविंदपुर क्षेत्र में लंबे समय से अटके रेलवे ओवरब्रिज के निर्माण का रास्ता साफ, रेलवे करायेगा निर्माण

    News DeskBy News DeskFebruary 14, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur. शहर के बारीगोड़ा और गोविंदपुर क्षेत्र में लंबे समय से अटके रेलवे ओवरब्रिज के निर्माण का रास्ता आखिरकार साफ हो गया है। अब इस ओवरब्रिज का निर्माण भारतीय रेलवे स्वयं करेगा और इसकी 100 प्रतिशत लागत भी रेलवे ही वहन करेगा। यह महत्वपूर्ण फैसला बिद्युत बरण महतो के सतत प्रयासों के बाद रेल मंत्रालय द्वारा लिया गया है।

    बताया गया है कि यह परियोजना काफी समय से लंबित थी, लेकिन राज्य सरकार की ओर से इसमें अपेक्षित रुचि नहीं दिखाई जा रही थी। ऐसे में सांसद बिद्युत बरण महतो ने इस मुद्दे को लगातार रेल मंत्रालय के समक्ष उठाया, जिसके बाद मंत्रालय ने यह निर्णय लिया कि ओवरब्रिज का निर्माण रेलवे अपने स्तर पर करेगा।

    Adityapur: आदित्यपुर से लापता तीन नाबालिग बच्चियां मिलीं, सभी पश्चिमी सिंहभूम से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

    इस ओवरब्रिज के बन जाने से जमशेदपुर के बारीगोड़ा और गोविंदपुर इलाके के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। खासकर व्यस्त टाटानगर–आसनबनी रेल खंड पर बार-बार लगने वाले ट्रैफिक जाम और रेलवे फाटक पर होने वाली दुर्घटनाओं से निजात मिलेगी। स्थानीय नागरिकों और दैनिक यात्रियों को इससे आवागमन में सुविधा होगी और समय की भी बचत होगी।
    क्षेत्रवासियों ने इस फैसले का स्वागत करते हुए सांसद बिद्युत बरण महतो के प्रति आभार जताया है। लोगों का कहना है कि ओवरब्रिज बनने से न सिर्फ यातायात सुगम होगा, बल्कि औद्योगिक और आवासीय इलाकों की कनेक्टिविटी भी बेहतर होगी। अब सभी की निगाहें जल्द निर्माण कार्य शुरू होने पर टिकी हैं।

    Jamshedpur: मानगो में 12 दुकानों में हुई सिलसिलेवार चोरी का पुलिस ने किया खुलासा. चार आरोपी गिरफ्तार, सामान भी बरामद किया

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jamshedpur: The way is clear for the construction of the long-pending railway overbridge in Barigoda and Govindpur areas. The railway will get it constructed. Jamshedpur: बारीगोड़ा और गोविंदपुर क्षेत्र में लंबे समय से अटके रेलवे ओवरब्रिज के निर्माण का रास्ता साफ रेलवे करायेगा निर्माण
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Adityapur: आदित्यपुर से लापता तीन नाबालिग बच्चियां मिलीं, सभी पश्चिमी सिंहभूम से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

    July 16, 2026

    Jamshedpur: मानगो में 12 दुकानों में हुई सिलसिलेवार चोरी का पुलिस ने किया खुलासा. चार आरोपी गिरफ्तार, सामान भी बरामद किया

    July 16, 2026

    Rail Ticket Booking: IRCTC की वेबसाइट का Beta Rollout शुरू, कैप्चा, पॉप-अप खत्म, अब सभी श्रेणियों में सीट की उपलब्धता एक साथ देख सकेंगे

    July 16, 2026
    Recent Post

    Adityapur: आदित्यपुर से लापता तीन नाबालिग बच्चियां मिलीं, सभी पश्चिमी सिंहभूम से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

    July 16, 2026

    Jamshedpur: मानगो में 12 दुकानों में हुई सिलसिलेवार चोरी का पुलिस ने किया खुलासा. चार आरोपी गिरफ्तार, सामान भी बरामद किया

    July 16, 2026

    Rail Ticket Booking: IRCTC की वेबसाइट का Beta Rollout शुरू, कैप्चा, पॉप-अप खत्म, अब सभी श्रेणियों में सीट की उपलब्धता एक साथ देख सकेंगे

    July 16, 2026

    Railway: चाकुलिया-बुरामारा नई लाइन के लिए जमीन अधिग्रहण में जुटा दक्षिण पूर्व रेलवे

    July 16, 2026

    Cabinet Dicision राजखरसावां और डांगुआपोसी के बीच चौथी लाइन परियोजना को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

    July 16, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group