Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Tatanagar Railway: टाटानगर की कई ट्रेनें रद्द, कुछ को शॉर्ट टर्मिनेट, शॉर्ट ओरिजिनेट और डायवर्ट किया गया
    Breaking News

    Tatanagar Railway: टाटानगर की कई ट्रेनें रद्द, कुछ को शॉर्ट टर्मिनेट, शॉर्ट ओरिजिनेट और डायवर्ट किया गया

    News DeskBy News DeskFebruary 15, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur. टाटानगर सहित दक्षिण पूर्व रेलवे के विभिन्न सेक्शनों में परिचालन कारणों से कई कोचिंग ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है। इसका सीधा असर टाटानगर से यात्रा करने वाले यात्रियों पर पड़ेगा। रविवार को रेलवे प्रशासन की ओर से जारी सूचना के अनुसार कुछ ट्रेनों को पूरी तरह रद्द किया गया है, जबकि कुछ को आंशिक रूप से शॉर्ट टर्मिनेट, शॉर्ट ओरिजिनेट तथा डायवर्ट किया गया है।

    टाटानगर से हटिया के बीच चलने वाली 18601 टाटा-हटिया एक्सप्रेस 17, 18 और 21 फरवरी 2026 को अपने निर्धारित मार्ग सीएनआई-पुरुलिया-केएसएक्स-मुरी के बजाय सीएनआई-गोड्डाबरी-मुरी मार्ग से चलाई जाएगी। मार्ग परिवर्तन के कारण संबंधित सेक्शन के यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है।

    इसी तरह 18019/18020 जमशेदपुर-धनबाद-जमशेदपुर एक्सप्रेस 16 और 17 फरवरी 2026 को बोकारो स्टील सिटी तक ही चलेगी। बोकारो स्टील सिटी से धनबाद के बीच की सेवा इन तिथियों में रद्द रहेगी। 13503/13504 बर्धमान-हटिया मेमू एक्सप्रेस 16 और 17 फरवरी को गोमो तक ही संचालित होगी और गोमो से हटिया के बीच का परिचालन रद्द रहेगा।

    NHAI Dicision: राष्ट्रीय राजमार्गों पर अवैध पार्किंग, सड़क किनारे अतिक्रमण के खिलाफ एनएचएआई ने तेज की कार्रवाई

    टाटानगर-आसनसोल-बराभूम मेमू पैसेंजर 68056/68060 को 17 और 21 फरवरी को आद्रा तक ही चलाया जाएगा। आद्रा से आसनसोल के बीच की सेवा इन दिनों रद्द रहेगी। वहीं 68090/68089 आद्रा-मिदनापुर मेमू 20 फरवरी को विष्णुपुर तक ही चलेगी और विष्णुपुर से मिदनापुर के बीच परिचालन नहीं होगा।

    पूरी तरह रद्द रहने वाली ट्रेनों में 68046/68045 आसनसोल-आद्रा मेमू पैसेंजर 16, 17, 19, 20 और 22 फरवरी को रद्द रहेगी। 68077/68078 आद्रा-वाराणसी मेमू 22 फरवरी को रद्द रहेगी। 68090/68089 आद्रा-मिदनापुर मेमू 17 और 22 फरवरी को पूरी तरह रद्द रहेगी। इसके अलावा 63594/63593 आसनसोल-पुरुलिया मेमू 17 और 20 फरवरी को रद्द की गई है।

    Noel Tata: ट्रेंट के चेयरमैन पद से सेवानिवृत्त होंगे नोएल टाटा, बोले-74वीं सालाना आम बैठक चेयरमैन के तौर पर उनकी आखिरी एजीएम होगी

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    short originated and diverted some short terminated Tatanagar Railway: Many Tatanagar trains cancelled Tatanagar Railway: टाटानगर की कई ट्रेनें रद्द कुछ को शॉर्ट टर्मिनेट शॉर्ट ओरिजिनेट और डायवर्ट किया गया
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    NHAI Dicision: राष्ट्रीय राजमार्गों पर अवैध पार्किंग, सड़क किनारे अतिक्रमण के खिलाफ एनएचएआई ने तेज की कार्रवाई

    June 25, 2026

    Noel Tata: ट्रेंट के चेयरमैन पद से सेवानिवृत्त होंगे नोएल टाटा, बोले-74वीं सालाना आम बैठक चेयरमैन के तौर पर उनकी आखिरी एजीएम होगी

    June 25, 2026

    Jharkhand JOB: सीएम हेमंत सोरेन ने 262 खाद्य सुरक्षा और स्वास्थ्य अधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपा, बोले-विभिन्न विभागों में रिक्त पदों को भर रही है झारखंड सरकार

    June 25, 2026
    Recent Post

    NHAI Dicision: राष्ट्रीय राजमार्गों पर अवैध पार्किंग, सड़क किनारे अतिक्रमण के खिलाफ एनएचएआई ने तेज की कार्रवाई

    June 25, 2026

    Noel Tata: ट्रेंट के चेयरमैन पद से सेवानिवृत्त होंगे नोएल टाटा, बोले-74वीं सालाना आम बैठक चेयरमैन के तौर पर उनकी आखिरी एजीएम होगी

    June 25, 2026

    Jharkhand JOB: सीएम हेमंत सोरेन ने 262 खाद्य सुरक्षा और स्वास्थ्य अधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपा, बोले-विभिन्न विभागों में रिक्त पदों को भर रही है झारखंड सरकार

    June 25, 2026

    Tata Steel Grade Riviaion: टाटा स्टील कर्मचारियों का 7 साल के लिए हुआ ग्रेड रिवीजन समझौता, 30,793 रुपए तक बढ़ा वेतन

    June 25, 2026

    PATNA NEWS: गुरपा-गझंडी की खतरनाक सुरंगों से गुजरी कोयला लदी मालगाड़ी, GM छत्रसाल सिंह ने इंजन में बैठकर परखी ट्रैक की ताकत

    June 24, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group