Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»OM Birla: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला बांग्लादेश में तारिक रहमान के शपथ ग्रहण समारोह में भारत का करेंगे प्रतिनिधित्व
Breaking News

OM Birla: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला बांग्लादेश में तारिक रहमान के शपथ ग्रहण समारोह में भारत का करेंगे प्रतिनिधित्व

News DeskBy News DeskFebruary 16, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

New Delhi. लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला 17 फरवरी को बांग्लादेश में प्रधानमंत्री पद के लिए तारिक रहमान के शपथ ग्रहण समारोह में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। विदेश मंत्रालय ने रविवार को यह घोषणा की। इस मामले से अवगत लोगों ने बताया कि विदेश सचिव विक्रम मिसरी और लोकसभा महासचिव उत्पल कुमार सिंह के भी बिरला के साथ जाने की संभावना है। ऐसी जानकारी है कि बांग्लादेश ने ढाका में आयोजित होने वाले समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को आमंत्रित किया था। मोदी हालांकि इसमें शामिल नहीं हो पाएंगे, क्योंकि उन्हें 17 फरवरी को मुंबई में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ वार्ता करनी है। मंत्रालय ने कहा कि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला भारत सरकार की ओर से तारिक रहमान के नेतृत्व वाली बांग्लादेश की नयी सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे।

रहमान की अगुवाई में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) को बांग्लादेश के संसदीय चुनावों में शानदार जीत मिली है। मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘‘इस महत्वपूर्ण समारोह में लोकसभा अध्यक्ष का शामिल होना भारत और बांग्लादेश के लोगों के बीच गहरी मित्रता को दर्शाता है, और हमारे दोनों देशों के जुड़ाव वाले लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति भारत के दृढ़ संकल्प की पुष्टि करता है। इसमें कहा गया है, साझा इतिहास, संस्कृति और आपसी सम्मान से जुड़े पड़ोसी देशों के रूप में, भारत तारिक रहमान के नेतृत्व में बांग्लादेश में बनने वाली निर्वाचित सरकार के गठन का स्वागत करता है, जिनकी दूरदृष्टि और मूल्यों को जनता का भारी जनसमर्थन प्राप्त हुआ है।

Tata Steel ने एपीएल अपोलो में 26.6 प्रतिशत हिस्सेदारी 15,510 करोड़ रुपये में खरीदने के लिए किया समझौता, जानें MD नरेंद्रन ने क्या कहा?

CM हेमंत सोरेन, रघुबर दास, बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा की मां के निधन पर जताया शोक, स्वर्णरेखा बर्निंग घाट पर होगा अंतिम संस्कार
Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Tata Steel ने एपीएल अपोलो में 26.6 प्रतिशत हिस्सेदारी 15,510 करोड़ रुपये में खरीदने के लिए किया समझौता, जानें MD नरेंद्रन ने क्या कहा?

November 23, 2026

CM हेमंत सोरेन, रघुबर दास, बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा की मां के निधन पर जताया शोक, स्वर्णरेखा बर्निंग घाट पर होगा अंतिम संस्कार

November 23, 2026

Share Bazar: मुनाफावसूली से शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार लुढ़के, सेंसेक्स 244 अंक टूटा

November 23, 2026
Recent Post

Jharkhand: गृह प्रवेश की दावत पड़ी भारी, भोज खाने के बाद 400 से अधिक लोग बीमार, 8 महिलाएं समेत 19 लोग गंभीर

November 23, 2026

Jharkhand: राज्यपाल ने निराल पूर्ति को ‘सर्वश्रेष्ठ विधायक पुरस्कार’ दिया, सत्ता पक्ष और विपक्ष से किया यह आह्वान

November 23, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group