



Jamshedpur. टाटा समूह के संस्थापक जेएन टाटा की 187वीं जयंती पर 3 मार्च को लौहनगरी में कार्यक्रमों की धूम रही। मुख्य समारोह टाटा स्टील कंपनी परिसर और बिष्टुपुर स्थित पोस्टल पार्क में आयोजित किए गये। टाटा समूह और जमशेदपुर के संस्थापक जमशेदजी नसरवानजी टाटा को उनके जन्मदिन 3 मार्च को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गयी. मुख्य कार्यक्रम टाटा स्टील के जमशेदपुर प्लांट में आयोजित हुआ. इसमें टाटा समूह के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन, टाटा ट्रस्ट के चेयरमैन नोएल टाटा, उनकी पत्नी अलू मिस्त्री, उनकी दोनों बेटियां, टाटा स्टील के एमडी व सीइओ टीवी नरेन्द्रन, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर कौशिक चटर्जी, जमशेदपुर के वरिष्ठ नागरिक, टाटा वर्कर्स यूनियन समेत तमाम यूनियन के पदाधिकारी समेत अन्य लोगों ने संस्थापक को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की.
इस दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारियों ने बारी बारी से श्रद्धांजलि अर्पित की. वन टाटा स्टील वन विजन के थीम पर इस बार इसका आयोजन हुआ. इस मौके पर अन्य लोगों के अलावा पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता, मानगो नगर निगम की पहली मेयर सुधा गुप्ता समेत अन्य लोग मौजूद थे.
टाटा स्टील परिसर में परेड और आकर्षक झांकियां निकाली गयी। इस साल की थीम: “वन विजन, वन टाटा स्टील” — जो संगठन में एकता और समन्वय का संदेश देती है। जुबिली पार्क में एक लाख फूलों से बना 18×22 फीट का रतन टाटा का भव्य चित्र तैयार किया गया है। इसके अलावा शहर के 20 से ज्यादा स्थानों पर रंगीन रोशनी गयी है।



