Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jharkhand wildlife news :नन्हें शेर शावक का भगवान बिरसा जैविक उद्यान राँची में हार्दिक स्वागत
    Breaking News

    Jharkhand wildlife news :नन्हें शेर शावक का भगवान बिरसा जैविक उद्यान राँची में हार्दिक स्वागत

    दर्शक अब कर सकेंगे शावक का दीदार,4 माह की हो चुकी है शावक
    News DeskBy News DeskMarch 25, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    रांची :- भगवान बिरसा जैविक उद्यान राँची के निदेशक श्री जब्बार सिंह ने बताया कि उद्यान के लिए यह अत्यंत हर्ष का विषय है कि यहाँ एशियाई शेर के एक शावक का जन्म हुआ है । पूर्व में उद्यान में मौजूद एशियाई शेर एवं हाइब्रिड शेर वृद्धावस्था के कारण दिवंगत हो गए थे ,जिसके फलस्वरूप शेर का बाड़ा रिक्त हो गया था । उद्यान प्रबंध के विशेष प्रयासों के तहत छत्तीसगढ़ स्थित नंदनवन जू एंड जंगल सफ़ारी, रायपुर से एक जोड़ा एशियाई शेर नर ‘ अभय ‘ एवं मादा ‘सबरी’ को दिनांक 16 जून 2025 को पशु आदान-प्रदान कार्यक्रम के अंतर्गत भगवान बिरसा जैविक उद्यान राँची लाया गया । इसके पश्चात 12 अगस्त 2025 को दोनों का सफलतापूर्वक मिलन कराया गया ।

    श्री जब्बार ने बताया कि दिनांक 28 नवंबर 2025 को मादा सबरी ने एक मादा शावक को जन्म दिया जन्म के लगभग 10 दिनों के बाद शावक अस्वस्थ हो गई थी और उसकी स्थिति गंभीर हो गई थी ,जिसके कारण शावक को उसकी माँ से अलग कर जन्तु अस्पताल के एक कक्ष में विशेष व्यवस्था करते हुए लालन -पालन किया गया ।

    उद्यान के सहायक वन संरक्षक, पशु चिकित्सक,वन क्षेत्र पदाधिकारी , जीव वैज्ञानिक ,वन रक्षियों एवं अन्य कर्मियों के सतत् प्रयासों के फलस्वरूप अब शावक स्वस्थ है तथा लगभग 4 माह की हो चुकी है चूंकि अब शावक धीरे धीरे बड़ी हो रही है । अतः उसे उसकी माता सबरी के निकट स्थित नर्सरी में रखा जा रहा है जहाँ उसकी निरंतर निगरानी एवं देखभाल की जाएगी ।

    Devghar Helicopter Service: चार अगस्त से बाबा बैद्यनाथ धाम के हवाई दर्शन के लिए शुरू होगी विशेष हेलीकॉप्टर सेवा

    दर्शकों को नन्हें शावक के दीदार के लिए एक टीवी की व्यवस्था की गई है जिसमें सीसीटीवी के माध्यम से नन्हें शावक को दिखाया जाएगा । जिससे दर्शक शावक का दीदार कर सकेंगे ।

    इस अवसर पर श्री संजीव कुमार प्रधान मुख्य वन संरक्षक , एचओएफएफ सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

    Jamshedpur: जेपीएससी-जेएसएससी में गड़बड़ी के खिलाफ जमशेदपुर समेत राज्य के सभी जिला मुख्यालय पर भाजपा-भाजयुमो का प्रदर्शन, सीबीआई जांच की मांग

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    animal rescue and care Asiatic lion cub India Asiatic lion India Birsa Biological Park Ranchi Birsa zoo update forest department Jharkhand Indian zoo news Jharkhand wildlife news lion breeding program India lion cub birth India lion cub CCTV viewing lion cub Ranchi zoo Ranchi Latest News Ranchi tourist attraction Ranchi zoo news wildlife baby animal wildlife conservation Jharkhand zoo animal news India zoo news Hindi zoo visitors attraction शावक
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Devghar Helicopter Service: चार अगस्त से बाबा बैद्यनाथ धाम के हवाई दर्शन के लिए शुरू होगी विशेष हेलीकॉप्टर सेवा

    August 2, 2026

    Jamshedpur: जेपीएससी-जेएसएससी में गड़बड़ी के खिलाफ जमशेदपुर समेत राज्य के सभी जिला मुख्यालय पर भाजपा-भाजयुमो का प्रदर्शन, सीबीआई जांच की मांग

    August 2, 2026

    Jamshedpur: MGM के गायनिक वार्ड में घुसने से रोकने पर विवाद, होमगार्ड पर मारपीट का आरोप, भाजपा कार्यकर्ताओं का हंगामा

    August 2, 2026
    Recent Post

    Devghar Helicopter Service: चार अगस्त से बाबा बैद्यनाथ धाम के हवाई दर्शन के लिए शुरू होगी विशेष हेलीकॉप्टर सेवा

    August 2, 2026

    Jamshedpur: जेपीएससी-जेएसएससी में गड़बड़ी के खिलाफ जमशेदपुर समेत राज्य के सभी जिला मुख्यालय पर भाजपा-भाजयुमो का प्रदर्शन, सीबीआई जांच की मांग

    August 2, 2026

    Jamshedpur: MGM के गायनिक वार्ड में घुसने से रोकने पर विवाद, होमगार्ड पर मारपीट का आरोप, भाजपा कार्यकर्ताओं का हंगामा

    August 2, 2026

    Tata motors Sell Hike: टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स की जुलाई में 59 प्रतिशत बिक्री बढ़ी कंपनी ने 63,760 वाहन बेचे

    August 2, 2026

    Jharkhand: लड़की से छेड़छाड़ की कोशिश का विरोध करने पर मामा की हत्या, माता-पिता घायल

    August 2, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group