Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur News :जे-टेट 2026 में भूमिज भाषा की वापसी, मातृभाषा में परीक्षा का मौका मिलने से समाज में खुशी
    Breaking News

    Jamshedpur News :जे-टेट 2026 में भूमिज भाषा की वापसी, मातृभाषा में परीक्षा का मौका मिलने से समाज में खुशी

    News DeskBy News DeskMarch 29, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर : झारखंड अधिविद्य परिषद द्वारा आयोजित शिक्षक पात्रता परीक्षा-2026 (जे-टेट) में जनजातीय भाषा भूमिज को पुनः शामिल कर लिया गया है। यह निर्णय पोटका के विधायक संजीव सरदार के लगातार प्रयासों का परिणाम माना जा रहा है। इस संबंध में झारखंड सरकार के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग (प्राथमिक शिक्षा निदेशालय) द्वारा अधिसूचना संख्या 487/26.03.2026 जारी कर दी गई है, जिससे भूमिज समाज में खुशी की लहर दौड़ गई है।

    विधायक संजीव सरदार के लगातार प्रयास से मिला परिणाम

    तेंतला में आयोजित पत्रकार वार्ता में भूमिज विशेषज्ञ हरिश चंद्र सिंह भूमिज, जुड़ी पंचायत के मुखिया सुकलाल सरदार एवं भारतीय आदिवासी भूमिज समाज के प्रदेश अध्यक्ष रथु सिंह सरदार ने बताया कि जे-टेट 2012 और 2016 के बाद भूमिज भाषा को परीक्षा से हटा दिया गया था। इस मामले को लेकर विधायक संजीव सरदार ने मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री एवं विभागीय अधिकारियों से लगातार संवाद और पत्राचार किया। साथ ही विधानसभा के शीतकालीन सत्र में भी उन्होंने इस मुद्दे को मजबूती से उठाया, जिसके बाद यह निर्णय संभव हो सका।

    भूमिज युवाओं को मिलेगा बड़ा अवसर

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    भूमिज समाज के प्रतिनिधियों ने बताया कि अब समाज के शिक्षित युवा अपनी मातृभाषा भूमिज में परीक्षा देकर अपने भविष्य को बेहतर बना सकेंगे। इसके लिए रांची, पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां जिलों को परीक्षा केंद्र के रूप में नामित किया गया है। इस निर्णय से समाज के युवाओं में उत्साह का माहौल है और इसे उनके शैक्षणिक विकास की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

    आभार जताने की तैयारी में समाज, दिवंगत मंत्री को भी किया याद

    भूमिज समाज ने इस उपलब्धि के लिए विधायक संजीव सरदार एवं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रति आभार व्यक्त किया है। साथ ही तत्कालीन शिक्षा मंत्री दिवंगत रामदास सोरेन के योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। समाज के लोगों ने बताया कि जल्द ही स्वागत एवं आभार यात्रा निकालकर विधायक संजीव सरदार, घाटशिला विधायक सोमेश सोरेन, जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी, विधायक समीर कुमार महंती एवं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रति आभार व्यक्त किया जाएगा।

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    पत्रकार वार्ता मे मुख्य रूप से सतीश सरदार, पंसस मंजु सरदार, रामेश्वर सरदार, अमल सिंह, मनोरंजन सरदार, ईश्वरलाल सरदार, भृगुराम सरदार, अरूप सरदार, कृष्ण सिंह सरदार, विष्णु पद सरदार, सागर सरदार, लाल सरदार, अशीष सरदार आदि उपस्थित थे.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Bhumij community news Bhumij language included exam education policy news Hemant Soren decision education J-TET 2026 Bhumij language JAC Jharkhand news Jharkhand education update Jharkhand government notification Jharkhand student news Jharkhand TET news local news Jharkhand Potka MLA update Sanjeev Sardar MLA news TET exam update India tribal education India tribal language exam India आदिवासी भाषा परीक्षा झारखंड टेट खबर भूमिज भाषा जे-टेट शिक्षा समाचार झारखंड
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026
    Recent Post

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल, जानें कंपनियों के शेयर का हाल?

    June 1, 2026

    Jamahedpur: पूर्वी सिंहभूम जिला में वैध तरीके से बालू उठाव का रास्ता साफ, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group