Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur News :7 अप्रैल को आयोजित धरना को सफल बनाने हेतु बैठकों का दौर शुरु
    Breaking News

    Jamshedpur News :7 अप्रैल को आयोजित धरना को सफल बनाने हेतु बैठकों का दौर शुरु

    सोनारी, बिरसानगर और बारिगोड़ा में बैठकें संपन्न, जनभागीदारी रही शानदार
    News DeskBy News DeskApril 3, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर। टाटानगर जंक्शन पर एक्सप्रेस ट्रेनों की लेटलतीफी के विरोध में आगामी 7 अप्रैल को आहूत धरना को सफल बनाने में जनता दल यूनाइटेड के कार्यकर्ता जोर-शोर से लग गए हैं। शुक्रवार से विभिन्न स्थानों पर छोटी-छोटी बैठकों का दौर शुरु हो गया। ये बैठकें जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय के निर्देश पर हो रही हैं। बैठक में लोगों का समर्थन मिल रहा है और वो खुल कर अपनी बात कह रहे हैं।
    इसी कड़ी में शुक्रवार को सोनारी, बिरसानगर और परसुडीह के तहत आते बारिगोड़ा में बैठकें आयोजित की गईं। इन बैठकों में लोगों ने इस धरना को सफल बनाने के लिए खुद ही आगे बढ़कर भूमिका निभाने की बात कही। लोगों का कहना था कि रेलवे इंसानों की कीमत कम आंक रहा है। अखबारों में मालगाड़ी की ढुलाई को लेकर बड़े-बड़े बयान दिये जा रहे हैं लेकिन ट्रेनों की लेटलतीफी पर कोई ठोस आश्वासन नहीं दे रहा है। लोगों ने कहा कि चूंकि यह धरना सरयू राय के नेतृत्व में हो रहा है, इसलिए उन्हें लगता है कि इस धरना के बाद ही रेल मंत्रालय की कानों तक हमारी बात पहुंचेगी।
    गौरतलब है कि श्री राय ने इस धरना को सामाजिक आधार पर आहूत किया है क्योंकि उनका मानना है कि यह राजनीतिक नहीं, सामाजिक प्रसंग है जिसका संबंध हर किसी से है। यह ठीक है कि जदयू ने इसे शुरु किया है पर समाज के हर वर्ग के लोग इस धरना में बुलाये जा रहे हैं।
    सोनारी में संपन्न बैठक में सुबोध श्रीवास्तव, चुन्नू भूमिज, नीरज सिंह,विनोद सिंह,बुद्धेश्वर कर्मकार,दिनेश सिंह, ऊषा यादव, लक्ष्मी कर्मकार, गुड़िया देवी, मालती कर्मकार, प्रकाश दास,राम कुमार, जीतू मुर्मू,राजा मुंडा, दिलीप कर्मकार, प्रेरणा देवी आदि मौजूद रहे। बारिगोड़ा की बैठक में धरना के संयोजक एवं जद (यू) जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष अजय कुमार, विनीत सिंह, सूरज यादव आदि मौजूद रहे। बारिगोड़ा बाजार समिति के अध्यक्ष आशुतोष सिंह ने इस धरना को समर्थन देने की घोषणा की। उधर, बिरसानगर में संपन्न बैठक में शंकर कर्मकार, विकास कुमार, विनीत सिंह, सूरज यादव, जितेन्द्र कुमार, दया कुमार, सरस्वती खामरी, रेनू देवी, कनाई नायक, मंजोत सिंह, विक्की सिंह, कमल बेरा, आयुष कुमार, विकास कुमार, अविनाश कुमार, बिटटू करमाली आदि मौजूद रहे।

    Jamshedpur News :विक्टर सोरेन की अध्यक्षता में JMM बैठक, विनोद पांडे ने संगठन को बनाया रिजल्ट ओरिएंटेड करने का आह्वान
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jamshedpur Jamshedpur news Jamshedpur today news saryu ray rail andolan
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur News :विक्टर सोरेन की अध्यक्षता में JMM बैठक, विनोद पांडे ने संगठन को बनाया रिजल्ट ओरिएंटेड करने का आह्वान

    May 3, 2026

    Jharkhand News :मुख्य सचिव अविनाश कुमार ने पूरी की सेल्फ एन्यूमरेशन, जनगणना-2027 में भागीदारी का दिया संदेश

    May 3, 2026

    Jamshedpur News :अशोक चौधरी, रविन्द्र झा और विजय यादव को प्रदेश कांग्रेस में जिम्मेदारी, परविंदर सिंह ने जताई खुशी

    May 3, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur News :विक्टर सोरेन की अध्यक्षता में JMM बैठक, विनोद पांडे ने संगठन को बनाया रिजल्ट ओरिएंटेड करने का आह्वान

    May 3, 2026

    Jharkhand News :मुख्य सचिव अविनाश कुमार ने पूरी की सेल्फ एन्यूमरेशन, जनगणना-2027 में भागीदारी का दिया संदेश

    May 3, 2026

    Jamshedpur News :अशोक चौधरी, रविन्द्र झा और विजय यादव को प्रदेश कांग्रेस में जिम्मेदारी, परविंदर सिंह ने जताई खुशी

    May 3, 2026

    Jamshedpur News : जुगसलाई शनिदेव मंदिर में 16 मई को शनि शांति यज्ञ, भजन व प्रसाद वितरण का आयोजन,16 मई को होगा भव्य शनि शांति यज्ञ

    May 3, 2026

    Jamshedpur News :पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के जन्मदिन पर हज़ारों भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी अपने प्रिय नेता को शुभकामनाएं, सूर्य मंदिर परिसर में पूर्व सीएम ने किया पौधरोपण, एग्रिको आवास पर शुभचिंतकों की रही भीड़

    May 3, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group