Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Champai Soren : पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने आदिवासियों से अधिगृहीत इस्पात संयंत्र की खाली जमीन पर हल चलाने की दी धमकी 
    Breaking News

    Champai Soren : पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने आदिवासियों से अधिगृहीत इस्पात संयंत्र की खाली जमीन पर हल चलाने की दी धमकी 

    News DeskBy News DeskApril 4, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Bokaro . भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता चंपई सोरेन ने शुक्रवार को धमकी दी कि यदि राज्य सरकार या बोकारो इस्पात संयंत्र (बीएसपी) प्रबंधन रोजगार देने या मालिकों को जमीन लौटाने का अपना वादा पूरा नहीं करते हैं तो वह छह दशक पहले विस्थापित परिवारों से अधिगृहीत संयंत्र की खाली पड़ी जमीन पर खेती करेंगे। सोरेन ने कहा कि 1960 के दशक की शुरुआत में बीएसपी की स्थापना का मार्ग प्रशस्त करने के लिए बड़ी संख्या में आदिवासी परिवारों को विस्थापित किया गया था। विस्थापितों में से कई लोगों का दावा है कि उन्हें उचित मुआवजा, पुनर्वास या रोजगार नहीं मिला है।

    सोरेन ने यहां प्रेम प्रसाद महतो की प्रतिमा का अनावरण करने के बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘यह शर्मनाक है कि 1960 के दशक में भूमि अधिग्रहण के छह दशक बाद भी यहां के विस्थापित लोग अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करने और जान गंवाने को मजबूर हैं।’’
    उन्होंने कहा, ‘‘जब 12 साल तक अधिगृहीत भूमि का उपयोग नहीं होने पर उसे वापस लौटाने का भूमि अधिग्रहण अधिनियम में प्रावधान है, तो 60 वर्ष से खाली पड़ी जमीन को वापस करने में क्या समस्या है? या तो राज्य सरकार और कंपनी प्रबंधन अपना वादा पूरा करे या फिर विस्थापितों की जमीन छोड़ दे।

    Jamshedpur: रेलवे सोसायटी की महिलाओं ने मनाया सावन महोत्सव

    सोरेन ने कहा, ‘‘अगले डेढ़ महीनों में अगर प्रशिक्षण पूरा कर चुके युवाओं को नौकरी तथा विस्थापितों की समस्याओं का समाधान नहीं होता है, तो हम लोग रैयतों के साथ मिलकर बोकारो इस्पात संयंत्र की खाली पड़ी जमीन पर हल चलाएंगे।

    Saraikela: आधी रात को सड़कों पर उतरे एसपी, रेलवे स्टेशनों और संवेदनशील इलाकों की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Champai Soren: Former Chief Minister Champai Soren threatened to plough the vacant land of the steel plant acquired from the tribals. Champai Soren: पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन लगायेंगे ‘आदिवासी महादरबार’
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur: रेलवे सोसायटी की महिलाओं ने मनाया सावन महोत्सव

    August 22, 2026

    Saraikela: आधी रात को सड़कों पर उतरे एसपी, रेलवे स्टेशनों और संवेदनशील इलाकों की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

    August 22, 2026

    NH 33 Rail Overbridge: आज मिलेगी बड़ी सौगात, टाटा-रांची NH 33 पर पितकी रेलवे ओवरब्रिज का राज्य रक्षा मंत्री संजय सेठ करेंगे उद्घाटन

    August 22, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur: रेलवे सोसायटी की महिलाओं ने मनाया सावन महोत्सव

    August 22, 2026

    Saraikela: आधी रात को सड़कों पर उतरे एसपी, रेलवे स्टेशनों और संवेदनशील इलाकों की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

    August 22, 2026

    NH 33 Rail Overbridge: आज मिलेगी बड़ी सौगात, टाटा-रांची NH 33 पर पितकी रेलवे ओवरब्रिज का राज्य रक्षा मंत्री संजय सेठ करेंगे उद्घाटन

    August 22, 2026

    Jharkhand: JPSC और JSSC की परीक्षाओं में अनियमितताओं की सीबीआई जांच कराने की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

    August 22, 2026

    Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम ज़िले में मिट्टी की दीवार गिरने से चाचा-भतीजे की मौत, ग्रामीणों ने मलबा हटाकर दोनों के शव बाहर निकाले

    August 22, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group