Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»Jamshedpur News :बिष्टुपुर में चुना शाह बाबा का 57वां उर्स 7 अप्रैल से, भव्य तैयारियां पूरी
Breaking News

Jamshedpur News :बिष्टुपुर में चुना शाह बाबा का 57वां उर्स 7 अप्रैल से, भव्य तैयारियां पूरी

News DeskBy News DeskApril 5, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

जमशेदपुर । बिष्टुपुर स्थित आसताना रहीमिया में ताजदार-ए-विलायत Hazrat Badshah Abdur Rahim Shah Chuna Shah Baba का 57वां सालाना उर्स मुबारक 7 से 10 अप्रैल 2026 तक पूरे अकीदत और शान-ओ-शौकत के साथ मनाया जाएगा। इस खास मौके के लिए दरगाह परिसर में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

 कुरानख्वानी से होगा उर्स का आगाज़

उर्स का शुभारंभ 7 अप्रैल को सुबह 8 बजे कुरानख्वानी से किया जाएगा। इस दौरान बड़ी संख्या में अकीदतमंद दरगाह पहुंचकर फातिहा और दुआ में शामिल होंगे।

 उलमा-ए-कराम की तकरीर

8 अप्रैल को नमाज-ए-इशा के बाद उलमा-ए-कराम की तकरीर आयोजित की जाएगी। इसमें दीन और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर रोशनी डाली जाएगी।

ADITYAPUR NEWS: औद्योगिक क्षेत्र की बदहाल सड़कों पर ASIA ने उठाए सवाल, JIADA निदेशक ने दिया जल्द मरम्मत का भरोसा

 चादरपोशी और संदल गश्त का आयोजन

9 अप्रैल को सुबह 10 बजे चादर और संदल गश्त निकाली जाएगी, जो दरगाह परिसर में पहुंचेगी। इसके बाद दोपहर 1:20 बजे चादरपोशी की रस्म अदा की जाएगी। इसी दिन दोपहर 2 बजे से लंगर-ए-आम का आयोजन होगा, जिसमें सभी श्रद्धालुओं के लिए भोजन की व्यवस्था रहेगी।

 लंगर-ए-आम और महफिल-ए-शमा

10 अप्रैल को भी दोपहर 2 बजे से लंगर-ए-आम जारी रहेगा। वहीं रात 9 बजे महफिल-ए-शमा का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस खास कार्यक्रम में नुसरत कादरी कव्वाल एंड पार्टी और गुलाम वारसी कव्वाल एंड पार्टी अपनी सूफियाना कव्वालियों से समां बांधेंगे।

JAMSHEDPUR NEWS :जमशेदपुर भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व महानगर अध्यक्ष चंद्रशेखर मिश्रा के आकस्मिक निधन से पार्टी में शोक की लहर, गुरुवार को होगी अंतिम संस्कार

 देशभर से आएंगे उलमा और कारी

इस उर्स में देश के विभिन्न हिस्सों से कई मशहूर उलमा-ए-कराम और कारी शिरकत करेंगे। इनमें मौलाना हाफिज कमरूज्जमां नूरी, मौलाना हफीजुद्दीन, Maulana Mohammad Izhar Ahmad, कारी मोहम्मद कलीम कैसर, मौलाना मुश्ताक अहमद सहित अन्य प्रमुख लोग शामिल हैं।

 श्रद्धालुओं से की गई अपील

दरगाह कमेटी के महासचिव हाजी एस.एम. कुतुबुद्दीन ने सभी अकीदतमंदों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है। साथ ही उन्होंने उर्स के दौरान अदब और एहतिराम बनाए रखने की भी अपील की।

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

ADITYAPUR NEWS: औद्योगिक क्षेत्र की बदहाल सड़कों पर ASIA ने उठाए सवाल, JIADA निदेशक ने दिया जल्द मरम्मत का भरोसा

October 29, 2026

JAMSHEDPUR NEWS :जमशेदपुर भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व महानगर अध्यक्ष चंद्रशेखर मिश्रा के आकस्मिक निधन से पार्टी में शोक की लहर, गुरुवार को होगी अंतिम संस्कार

October 29, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: JHTET परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, DC-SSP ने की उच्चस्तरीय बैठक, कदाचारमुक्त परीक्षा के लिए सख्त निर्देश

October 29, 2026
Recent Post

Tata Steel समेत 12 बड़े संस्थानों पर प्रदूषण बोर्ड सख्त, 180 दिन का मिला अल्टीमेटम, जनरेटरों पर लगाना होगा प्रदूषण नियंत्रण उपकरण

October 29, 2026

Tata Group में बदलाव की तैयारी, 12 नवंबर को नोएल टाटा छोड़ेंगे 6 कंपनियों के बोर्ड, Tata Steel में वाइस चेयरमैन का पद भी छोड़ेंगे

October 29, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group