Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»Jamshedpur : बिष्टुपुर के गोपाल मैदान में राष्ट्रीय मागे पोरोब व जोहार नाइट’ का हुआ आयोजन, दिखी झारखंड की संस्कृति
Breaking News

Jamshedpur : बिष्टुपुर के गोपाल मैदान में राष्ट्रीय मागे पोरोब व जोहार नाइट’ का हुआ आयोजन, दिखी झारखंड की संस्कृति

News DeskBy News DeskApril 13, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Jamshedpur. बिष्टुपुर स्थित गोपाल मैदान रविवार को पारंपरिक वाद्ययंत्रों की थाप और सांस्कृतिक रंगों से सराबोर रहा। जोहार ट्रस्ट की ओर से आयोजित ‘राष्ट्रीय मागे पोरोब व जोहार नाइट’ में झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल की समृद्ध जनजातीय संस्कृति की अनूठी झलक देखने को मिली। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण पारंपरिक मागे नृत्य प्रतियोगिता रही। इसमें आदिवासी कला संस्कृति भवन, सोनुवा ने प्रथम स्थान प्राप्त कर अपनी श्रेष्ठता साबित की।

Railway: दक्षिण पूर्व रेलवे ने बदला रेल परिचालन, टाटानगर-ब्रह्मपुर वंदे भारत समेत कई ट्रेनें रद्द और दर्जनों री-शेड्यूल, देखें लिस्ट

 पुदगाल, चाईबासा को द्वितीय और हो ट्रेडिशनल डांस ग्रुप, हरिगुटू (चाईबासा) को तृतीय स्थान मिला। प्रतियोगिता में पश्चिम बंगाल की हो दिशावली डेबरा टीम ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। मागे नृत्य के बाद ‘जोहार नाइट’ में हो, मुंडारी, नागपुरी और संथाली फिल्म जगत के कलाकारों ने दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। डांस प्रतियोगिता के ग्रैंड फिनाले में देश भर के टॉप-15 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।

Jamshedpur:हावड़ा-टाटानगर स्टील एक्सप्रेस की सी-3 बोगी में लगी आग, यात्रियों में मची अफरा-तफरी

इसका निर्णय टीवी शो डांस प्लस-6 की विजेता स्नेहा चक्रवर्ती ने किया और विजेताओं को पुरस्कृत किया। इस भव्य आयोजन में झारखंड के तीन पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन, अर्जुन मुंडा और मधु कोड़ा सहित सांसद बिद्युत बरन महतो, विधायक सरयू राय और गीता कोड़ा शामिल हुए। चंपई सोरेन ने कहा कि आदिवासी संस्कृति ही हमारी असली पहचान है। वहीं, अर्जुन मुंडा ने इसे सांस्कृतिक संरक्षण की दिशा में एक बड़ा कदम बताया।

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Railway: दक्षिण पूर्व रेलवे ने बदला रेल परिचालन, टाटानगर-ब्रह्मपुर वंदे भारत समेत कई ट्रेनें रद्द और दर्जनों री-शेड्यूल, देखें लिस्ट

November 21, 2026

Jamshedpur:हावड़ा-टाटानगर स्टील एक्सप्रेस की सी-3 बोगी में लगी आग, यात्रियों में मची अफरा-तफरी

November 21, 2026

Tata Steel में बड़ा फेरबदल, कई अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; चीफ लैंड एक्विजिशन बने प्रवीण कुमार, 1 दिसंबर से संभालेंगे नई जिम्मेदारी

November 21, 2026
Recent Post

Seraikela Rojgar Mela :22 नवंबर को जिला नियोजनालय में लगेगा रोजगार मेला, 1200 से अधिक पदों पर चयन का अवसर

November 20, 2026

Jamshedpur News :26 नवंबर को साकची रेड क्रॉस भवन में होगी सिविल डिफेंस एयर रेड व ब्लैक आउट मॉक ड्रिल, डीसी ने ली बैठक

November 20, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group