Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»Jamshedpur News :जागरूकता वैन से डालसा का अभियान,लोगों को किया गया कानून के प्रति सचेत
Breaking News

Jamshedpur News :जागरूकता वैन से डालसा का अभियान,लोगों को किया गया कानून के प्रति सचेत

News DeskBy News DeskApril 15, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

जमशेदपुर — जिला विधिक सेवा प्राधिकार (DLSA) द्वारा शहर में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से एक विशेष अभियान चलाया गया। बुधवार को जागरूकता वैन के माध्यम से शहर के विभिन्न क्षेत्रों में लोगों को उनके अधिकारों और कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गई।

 शहर के कई इलाकों में चला अभियान

इस अभियान के तहत डालसा टीम ने साकची, कदमा, सोनारी, सीएच एरिया और बेल्डीह बस्ती सहित कई क्षेत्रों का दौरा किया। टीम ने घर-घर और सार्वजनिक स्थानों पर पहुंचकर आम लोगों से संवाद किया और उन्हें कानून से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं।

 टीम के सदस्य रहे सक्रिय

अभियान में पीएलवी (पैरालीगल वॉलंटियर) नागेंद्र कुमार, दिलीप जायसवाल, सुनीता कुमारी, जोबा रानी बास्के और सुनीता झा शामिल रहीं। सभी ने लोगों को सरल भाषा में कानून के विभिन्न पहलुओं को समझाया और उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया।

ADITYAPUR NEWS: औद्योगिक क्षेत्र की बदहाल सड़कों पर ASIA ने उठाए सवाल, JIADA निदेशक ने दिया जल्द मरम्मत का भरोसा

 कई महत्वपूर्ण विषयों पर दी जानकारी

जागरूकता अभियान के दौरान टीम ने नागरिकों को उनके अधिकार और कर्तव्यों के बारे में बताया। इसके साथ ही घरेलू हिंसा, पोक्सो एक्ट, मानव तस्करी, बाल विवाह, बाल श्रम, डायन प्रथा, नशा उन्मूलन और आपदा राहत जैसे गंभीर विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई।

 सरकारी योजनाओं से भी कराया अवगत

टीम ने लोगों को पेंशन योजना, दुर्घटना बीमा और स्पॉन्सरशिप जैसी सरकारी योजनाओं के बारे में भी जागरूक किया। लोगों को बताया गया कि वे इन योजनाओं का लाभ कैसे उठा सकते हैं।

JAMSHEDPUR NEWS :जमशेदपुर भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व महानगर अध्यक्ष चंद्रशेखर मिश्रा के आकस्मिक निधन से पार्टी में शोक की लहर, गुरुवार को होगी अंतिम संस्कार

 समस्या समाधान के लिए संपर्क की अपील

अंत में डालसा टीम ने लोगों से अपील की कि यदि उन्हें किसी भी प्रकार की कानूनी सहायता या समस्या का समाधान चाहिए, तो वे जिला विधिक सेवा प्राधिकार कार्यालय से संपर्क करें। यह सेवा आम नागरिकों को निःशुल्क कानूनी सहायता प्रदान करने के लिए उपलब्ध है।

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

ADITYAPUR NEWS: औद्योगिक क्षेत्र की बदहाल सड़कों पर ASIA ने उठाए सवाल, JIADA निदेशक ने दिया जल्द मरम्मत का भरोसा

October 29, 2026

JAMSHEDPUR NEWS :जमशेदपुर भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व महानगर अध्यक्ष चंद्रशेखर मिश्रा के आकस्मिक निधन से पार्टी में शोक की लहर, गुरुवार को होगी अंतिम संस्कार

October 29, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: JHTET परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, DC-SSP ने की उच्चस्तरीय बैठक, कदाचारमुक्त परीक्षा के लिए सख्त निर्देश

October 29, 2026
Recent Post

Tata Steel समेत 12 बड़े संस्थानों पर प्रदूषण बोर्ड सख्त, 180 दिन का मिला अल्टीमेटम, जनरेटरों पर लगाना होगा प्रदूषण नियंत्रण उपकरण

October 29, 2026

Tata Group में बदलाव की तैयारी, 12 नवंबर को नोएल टाटा छोड़ेंगे 6 कंपनियों के बोर्ड, Tata Steel में वाइस चेयरमैन का पद भी छोड़ेंगे

October 29, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group