Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur news :मानगो में होल्डिंग टैक्स बढ़ोतरी के खिलाफ भाजपा ने जताया कड़ा विरोध, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन, निर्णय वापस नहीं लेने पर आंदोलन की दी चेतावनी
    Breaking News

    Jamshedpur news :मानगो में होल्डिंग टैक्स बढ़ोतरी के खिलाफ भाजपा ने जताया कड़ा विरोध, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन, निर्णय वापस नहीं लेने पर आंदोलन की दी चेतावनी

    News DeskBy News DeskApril 18, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

     

    जमशेदपुर। मानगो नगर निगम क्षेत्र में होल्डिंग टैक्स में की गई 15 से 20 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी के खिलाफ शनिवार को भाजपा ने जोरदार विरोध दर्ज कराया। भाजपा मानगो मंडल अध्यक्ष विनोद राय एवं उलीडीह मंडल अध्यक्ष रविन्द्र सिंह के संयुक्त नेतृत्व में जिला उपायुक्त के नाम ज्ञापन सौंपकर इस जनविरोधी निर्णय को तत्काल वापस लेने की मांग की गई। ज्ञापन में कहा गया कि राज्य सरकार द्वारा लागू की गई नई टैक्स गणना व्यवस्था आम जनता पर भारी आर्थिक बोझ डालने वाली है। इसका सीधा असर मानगो क्षेत्र के हजारों परिवारों पर पड़ेगा, जिसमें फ्लैट में रहने वाले लोग, मकान मालिक, छोटे दुकानदार, शोरूम संचालक एवं मध्यम वर्गीय व्यवसायी शामिल हैं। भाजपा नेताओं ने इसे आम जनता के साथ अन्याय और आर्थिक शोषण करार दिया।

    ज्ञापन के माध्यम से यह भी बताया गया कि मानगो क्षेत्र की स्थिति अत्यंत दयनीय है। यहां पानी, सड़क, साफ-सफाई और ड्रेनेज जैसी बुनियादी सुविधाएं भी संतोषजनक रूप से उपलब्ध नहीं हैं। इसके बावजूद टैक्स में बढ़ोतरी करना पूरी तरह अनुचित है। भाजपा ने स्पष्ट कहा कि जब तक क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं में सुधार नहीं होता, तब तक किसी भी प्रकार की टैक्स वृद्धि स्वीकार्य नहीं होगी।

    Jamshedpur News :करण के धमाकेदार शतक की बदौलत टिनप्लेट सुपर किंग्स फाइनल में, जुगसलाई सिंग्स XI और खालसा वारियर्स XI भी पहुंचे सेमीफाइनल में

    इस मौके पर भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि झामुमो-कांग्रेस सरकार पूरी तरह जनविरोधी फैसले ले रही है। एक ओर जनता को मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। तो दूसरी ओर, टैक्स बढ़ाकर उनकी कमर तोड़ी जा रही है। यह सरकार जनता की समस्याओं के समाधान में विफल साबित हुई है। उन्होंने कहा कि मानगो की जनता के साथ किसी भी प्रकार का अन्याय भाजपा बर्दाश्त नहीं करेगी। यदि सरकार ने जल्द इस निर्णय को वापस नहीं लिया तो भाजपा लोकतांत्रिक तरीके से व्यापक जनआंदोलन करने को बाध्य होगी।

    वहीं, व्यवासायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक नीरज सिंह ने मानगो में गहराते जल संकट को लेकर भी सरकार को कठघरे में खड़ा किया। उन्होंने कहा कि गर्मी बढ़ने के साथ पानी की समस्या विकराल रूप ले चुकी है। लोग एक-एक बूंद पानी के लिए परेशान हैं, मजदूर वर्ग के लोग सुबह से पानी के लिए भटक रहे हैं और बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। इसके बावजूद पानी के बिलों में बढ़ोतरी आम जनता पर दोहरी मार साबित हो रही है।

    Jamshedpur News :टाटा स्टील के रिटायर्ड कर्मचारियों के लिए हायर पेंशन पोर्टल फिर खोलने की मांग तेज

    भाजपा ने ज्ञापन के माध्यम से मांगों को रखते हुए बताया कि मानगो नगर निगम क्षेत्र में होल्डिंग टैक्स में की गई बढ़ोतरी को तत्काल प्रभाव से वापस लिया जाए। जब तक क्षेत्र में पानी, सड़क, साफ-सफाई और ड्रेनेज जैसी मूलभूत सुविधाओं में सुधार नहीं होता, तब तक किसी भी प्रकार की टैक्स वृद्धि नहीं की जानी चाहिए। साथ ही, जनता से जुड़े किसी भी निर्णय को लागू करने से पूर्व स्थानीय नागरिकों और जनप्रतिनिधियों से व्यापक परामर्श सुनिश्चित किया जाए।

    इस दौरान भाजपा जमशेदपुर महानगर के जिला महामंत्री राजीव सिंह, जिला मंत्री रेणु सिन्हा, पूर्व प्रत्याशी संध्या सिंह, वार्ड सदस्य सुशीला शर्मा, राजू प्रजापति, गंगा साहू, अशोक चौहान, पुरुषोत्तम मिश्रा, राजीव सिंह बबलू, सुनील सिंह समेत कई वरिष्ठ एवं युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jamshedpur Jamshedpur news Jamshedpur today news मानगो
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur News :करण के धमाकेदार शतक की बदौलत टिनप्लेट सुपर किंग्स फाइनल में, जुगसलाई सिंग्स XI और खालसा वारियर्स XI भी पहुंचे सेमीफाइनल में

    April 18, 2026

    Jamshedpur News :टाटा स्टील के रिटायर्ड कर्मचारियों के लिए हायर पेंशन पोर्टल फिर खोलने की मांग तेज

    April 18, 2026

    Jamshedpur News :सड़क सुरक्षा पर सख्ती, दुर्घटना रोकने को प्रशासन के कड़े निर्देश

    April 18, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur News :करण के धमाकेदार शतक की बदौलत टिनप्लेट सुपर किंग्स फाइनल में, जुगसलाई सिंग्स XI और खालसा वारियर्स XI भी पहुंचे सेमीफाइनल में

    April 18, 2026

    Jamshedpur News :टाटा स्टील के रिटायर्ड कर्मचारियों के लिए हायर पेंशन पोर्टल फिर खोलने की मांग तेज

    April 18, 2026

    Jamshedpur News :सड़क सुरक्षा पर सख्ती, दुर्घटना रोकने को प्रशासन के कड़े निर्देश

    April 18, 2026

    Summer Special Train: उधना-सांतरागाछी-उधना के मध्य 02-02 फेरे के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन,यात्री होंगे लाभान्वित मिलेगी कंफर्म बर्थ के साथ सुगम यात्रा सुविधा 

    April 18, 2026

    Jamshedpur news :मानगो में होल्डिंग टैक्स बढ़ोतरी के खिलाफ भाजपा ने जताया कड़ा विरोध, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन, निर्णय वापस नहीं लेने पर आंदोलन की दी चेतावनी

    April 18, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group