


Jamshedpur News : जमशेदपुर के बिष्टुपुर फल मार्केट के समीप लाइन नंबर चार पर फूड प्लाजा की जमीन पर पक्का निर्माण के मामले में JNAC ने चार दुकान को एक साथ सील किया है.
सूत्र बताते हैं कि बिष्टुपुर फल मार्केट के समीप सैरात की बताई जा रही जमीन पर चार दुकान को मिलाकर एक पक्का दुकान का निर्माण कराया जा रहा था. स्थानीय लोगों की माने तो फूड प्लाजा के लिए आवंटित उक्त दुकान को खुले में संचालित करने की स्वीकृति दी गई थी पर जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के संबंधित एवं जिम्मेदार सिटी मैनेजर जितेंद्र एवं एक बड़े भाज * पा नेता के पैरवी पर उपरोक्त पक्का अवैध निर्माण पूरा कराया जा रहा था.
इस संदर्भ में जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के उप नगर आयुक्त कृष्ण कुमार द्वारा सख्त कार्रवाई करते हुए चारों दुकानों को तत्काल सील कर दिया गया है ताकि अवैध निर्माण एवं अवैध व्यापार उपरोक्त स्थल पर ना चल सके.
अब देखना है कि पर उक्त इलेक्ट्रिक नेता एवं दुकान संचालक जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के द्वारा लगाए गए सरकारी सील को तोड़कर अवैध रूप से व्यापार प्रारंभ करते हैं अथवा सरकारी आदेश का अनुपालन करते हैं ! यह भविष्य के गर्त में है.
JNAC क्षेत्र में बिना अनुमति के हो रहे अवैध निर्माण पर जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति ने सोमवार दिनांक 27 अप्रैल को बड़ी कार्रवाई करते हुए जमशेदपुर के अन्य अवैध भवन निर्माता पर कड़ी कार्रवाई कर भविष्य में होने वाले अवैध निर्माण पर कार्य वाही की चेतावनी दे डाली है.



