Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur: जमशेदपुर ट्रिपल मर्डर मामले में ₹33 लाख का एंगल सबसे बड़ा सुराग, आरोपी पिता के नार्को टेस्ट से खुलेगा राज
    Breaking News

    Jamshedpur: जमशेदपुर ट्रिपल मर्डर मामले में ₹33 लाख का एंगल सबसे बड़ा सुराग, आरोपी पिता के नार्को टेस्ट से खुलेगा राज

    News DeskBy News DeskMay 14, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur. जमशेदपुर के एग्रिको ट्रिपल मर्डर केस में अब पुलिस जांच पूरी तरह पैसों के एंगल पर केंद्रित हो गई है। पत्नी, गर्भवती बेटी और बेटे की हत्या के आरोपी रविंद्र प्रसाद सिंह से लगातार पूछताछ की जा रही है। पुलिस को शक है कि बैंक खाते से निकाले गए ₹33 लाख इस खौफनाक वारदात की बड़ी वजह हो सकते हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी के खाते में टाटा स्टील से रिटायरमेंट के बाद करीब ₹1.24 करोड़ रुपये आए थे। इनमें से ₹85 लाख पोस्ट ऑफिस और बैंक एफडी में जमा कर दिए गए थे, जबकि करीब ₹39 लाख रुपये संयुक्त बैंक खाते में रखे गए थे। लेकिन घटना से कुछ दिन पहले जब आरोपी बैंक पहुंचा तो खाते में सिर्फ ₹6 लाख रुपये बचे थे। इसके बाद पूरे परिवार में तनाव बढ़ने की बात सामने आ रही है।

    पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आखिर संयुक्त खाते से ₹33 लाख रुपये कहां और किसके जरिए निकाले गए। जांच टीम बैंक ट्रांजैक्शन, एटीएम डिटेल और अन्य आर्थिक पहलुओं को खंगाल रही है।

    सूत्रों के मुताबिक, आरोपी रविंद्र प्रसाद सिंह बार-बार बयान बदल रहा है। कभी वह मानसिक तनाव की बात कर रहा है तो कभी “दिमाग में शैतानी ख्याल आने” की बात कह रहा है। पुलिस को उसके बयान पर पूरी तरह भरोसा नहीं है। यही वजह है कि अब उसका नार्को और लाई डिटेक्टर टेस्ट कराने की तैयारी की जा रही है।

    JAMSHEDPUR NEWS ;एनआईटी जमशेदपुर में ई-ऑफिस सिस्टम लॉन्च, डिजिटल और पेपरलेस प्रशासन को मिलेगा बढ़ावा

    अचानक दिमाग में शैतान आ गया…पूछताछ में चौंकाने वाला दावा
    पुलिस पूछताछ में आरोपी ने दावा किया कि पिछले कुछ दिनों से उसे नींद नहीं आ रही थी। उसने बताया कि रविवार रात खाना खाने के बाद वह कमरे में चला गया और सोमवार सुबह अचानक उसके दिमाग में शैतानी ख्याल आया।

    इसके बाद उसने घर में रखी कुल्हाड़ी उठाई और पत्नी सरिता देवी पर हमला कर दिया। फिर बेटे रविवेक और गर्भवती बेटी सुप्रिया की भी हत्या कर दी। वारदात के बाद उसने आत्महत्या की भी कोशिश की, लेकिन बच गया।

    Jamshedpur news :अस्मिता महिला ताइक्वांडो प्रतियोगिता के विजेताओं को सरयू राय ने किया पुरस्कृत

    हालांकि पुलिस को आरोपी की यह कहानी अधूरी और संदिग्ध लग रही है। जांच अधिकारियों का मानना है कि हत्या के पीछे सिर्फ मानसिक तनाव नहीं, बल्कि कोई गहरी आर्थिक या पारिवारिक वजह भी हो सकती है।

    बड़े बेटे अभिषेक ने पिता को नहीं ठहराया हत्यारा
    इस केस में एक और बड़ा मोड़ तब आया जब रायपुर से पहुंचे बड़े बेटे अभिषेक कुमार ने थाने में लिखित शिकायत दी, लेकिन अपने पिता को सीधे तौर पर हत्यारा नहीं बताया। अभिषेक ने कहा कि पिता पिछले कुछ दिनों से तनाव में थे। उसकी शादी और घर निर्माण को लेकर परिवार में चर्चा चल रही थी। उसने यह भी कहा कि उसे अब तक विश्वास नहीं हो रहा कि उसके पिता ऐसा कदम उठा सकते हैं।
    हालांकि थाना प्रभारी के बयान पर पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस अब परिवार के रिश्तों, पैसों के विवाद और मानसिक स्थिति, तीनों पहलुओं को जोड़कर जांच कर रही है।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jamshedpur: The ₹33 lakh angle is the biggest clue in the Jamshedpur triple murder case; the secret will be revealed through narco test of the accused father. Jamshedpur: जमशेदपुर ट्रिपल मर्डर मामले में ₹33 लाख का एंगल सबसे बड़ा सुराग आरोपी पिता के नार्को टेस्ट से खुलेगा राज
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    JAMSHEDPUR NEWS ;एनआईटी जमशेदपुर में ई-ऑफिस सिस्टम लॉन्च, डिजिटल और पेपरलेस प्रशासन को मिलेगा बढ़ावा

    May 14, 2026

    Jamshedpur news :अस्मिता महिला ताइक्वांडो प्रतियोगिता के विजेताओं को सरयू राय ने किया पुरस्कृत

    May 14, 2026

    CHANDIL NEWS: अवैध महुआ शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 5 अड्डे ध्वस्त, 1000 किलो जावा महुआ नष्ट

    May 14, 2026
    Recent Post

    JAMSHEDPUR NEWS ;एनआईटी जमशेदपुर में ई-ऑफिस सिस्टम लॉन्च, डिजिटल और पेपरलेस प्रशासन को मिलेगा बढ़ावा

    May 14, 2026

    Jamshedpur news :अस्मिता महिला ताइक्वांडो प्रतियोगिता के विजेताओं को सरयू राय ने किया पुरस्कृत

    May 14, 2026

    CHANDIL NEWS: अवैध महुआ शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 5 अड्डे ध्वस्त, 1000 किलो जावा महुआ नष्ट

    May 14, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :अफवाहों से बढ़ी भीड़, प्रशासन बोला- जिले में पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं

    May 14, 2026

    SERAIKELA NEWS: NRLM योजना से गंगामनी महतो बनीं आत्मनिर्भर, मनिहारी व जूता-चप्पल व्यवसाय से संवारी परिवार की आर्थिक स्थिति

    May 14, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group