Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»Tata Motors: टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स का चौथी तिमाही का मुनाफा 31 प्रतिशत घटकर 5,878 करोड़ रुपये
Breaking News

Tata Motors: टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स का चौथी तिमाही का मुनाफा 31 प्रतिशत घटकर 5,878 करोड़ रुपये

News DeskBy News DeskMay 15, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Mumbai. टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स (टीएमपीवी) का वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 31.29 प्रतिशत घटकर 5,878 करोड़ रुपये रह गया। कंपनी ने वित्त वर्ष 2024-25 की समान (जनवरी-मार्च) तिमाही में 8,556 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ अर्जित किया था। समीक्षाधीन तिमाही में कंपनी की परिचालन आय सात प्रतिशत बढ़कर 1.05 लाख करोड़ रुपये हो गई, जो 2024-25 की इसी तिमाही में 98,377 करोड़ रुपये थी।

कंपनी ने बयान में कहा, ‘जगुआर लैंड रोवर (जेएलआर) का उत्पादन सामान्य होने और घरेलू बाजार में रिकॉर्ड बिक्री के कारण हालांकि तिमाही आधार पर प्रदर्शन में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। इससे चौथी तिमाही में मुक्त नकदी प्रवाह (एफसीएफ) 11,400 करोड़ रुपये रहा। बयान के अनुसार जेएलआर पर साइबर हमले, शुल्क, चीन लक्जरी कर, विपणन खर्च के दबाव और कच्चे माल की ऊंची कीमतों जैसे कई प्रतिकूल कारकों समूचे वित्त वर्ष में कारोबार की लाभप्रदता पर असर पड़ा। कंपनी ने कहा, ‘जेएलआर की उत्पादन इकाइयों में रुकावट आने से मुक्त नकदी प्रवाह पर प्रतिकूल असर पड़ा जिससे एकीकृत शुद्ध कर्ज बढ़कर 30,700 करोड़ रुपये हो गया।’

PM मोदी ने बिहार में ‘नीतीश सेतु’ का किया उद्घाटन, 34,470 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात भी दी

टीएमपीवी के मुख्य वित्तीय अधिकारी धीमन गुप्ता ने कहा, ‘ वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही में सभी एकीकृत वित्तीय मानकों में उल्लेखनीय सुधार हुआ क्योंकि साइबर घटना के बाद जेएलआर का परिचालन सामान्य हुआ और घरेलू कारोबार ने सकारात्मक रुख बनाए रखा। भविष्य में हम नए उत्पादों की पेशकश और लागत नियंत्रण संबंधी उपायों के जरिए अपनी कारोबारी मजबूती को और बढ़ाने पर ध्यान देंगे। हालांकि, वैश्विक भू-राजनीतिक परिस्थितियों और जिंस कीमतें पर अब भी नजर रखने की जरूरत है।

Cyber Crime: यूपीआई भुगतान पर कैशबैक का फर्जी ऑफर देकर लोगों से ठगने के आरोप में चार लोग गिरफ्तार, आठ मोबाइल और 13 फर्जी सिम कार्ड जब्त

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

PM मोदी ने बिहार में ‘नीतीश सेतु’ का किया उद्घाटन, 34,470 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात भी दी

November 21, 2026

Cyber Crime: यूपीआई भुगतान पर कैशबैक का फर्जी ऑफर देकर लोगों से ठगने के आरोप में चार लोग गिरफ्तार, आठ मोबाइल और 13 फर्जी सिम कार्ड जब्त

November 21, 2026

Adityapur: खरकई नदी में किशोरी ने लगायी छलांग, लोगों की तत्परता से बची जान, पुलिस और गोताखोरों की मदद से सुरक्षित निकाला गया

November 21, 2026
Recent Post

PM मोदी ने बिहार में ‘नीतीश सेतु’ का किया उद्घाटन, 34,470 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात भी दी

November 21, 2026

Cyber Crime: यूपीआई भुगतान पर कैशबैक का फर्जी ऑफर देकर लोगों से ठगने के आरोप में चार लोग गिरफ्तार, आठ मोबाइल और 13 फर्जी सिम कार्ड जब्त

November 21, 2026

Adityapur: खरकई नदी में किशोरी ने लगायी छलांग, लोगों की तत्परता से बची जान, पुलिस और गोताखोरों की मदद से सुरक्षित निकाला गया

November 21, 2026

Tata Sons में नया विवाद! नोएल टाटा ने बोर्ड मीटिंग की ऑडियो-वीडियो रिकॉर्डिंग मांगी, वेणु की भूमिका और चंद्रशेखरन के री-अपॉइंटमेंट पर सवाल  

November 21, 2026

Jharkhand: ‘उम्रकैद की सजा काट रहे 26 दोषियों को रिहा करेगी झारखंड सरकार

November 21, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group