Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»JAMSHEDPUR NEWS :सरयू राय ने स्वर्णरेखा पर बन रहे पुल और फोरलेन सड़क की समीक्षा की
    Breaking News

    JAMSHEDPUR NEWS :सरयू राय ने स्वर्णरेखा पर बन रहे पुल और फोरलेन सड़क की समीक्षा की

    News DeskBy News DeskMay 15, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर।

    जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने शुक्रवार को लिट्टी चौक भुईयाडीह से मानगो एनएच-33 को जोड़ने के लिए स्वर्णरेखा नदी पर बन रहे पुल और फोरलेन सड़क निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। स्थानीय लोगों द्वारा निर्माण कार्य की धीमी गति की शिकायत मिलने के बाद विधायक स्वयं निर्माण स्थल पहुंचे और अधिकारियों से प्रगति की जानकारी ली।

    डिजाइन बदलाव के कारण हुई देरी

    निरीक्षण के दौरान अभियंताओं ने बताया कि पुल का शिलान्यास वर्ष 2024 में ही हो गया था, लेकिन बाद में पुल की डिजाइन में बदलाव करना पड़ा। विधायक सरयू राय ने बताया कि पहले की डिजाइन में मानगो की ओर पुल का अंतिम खंभा नदी के भीतर बनाया जा रहा था, जबकि उसे नदी के किनारे होना चाहिए था। इस पर पथ निर्माण विभाग के अधिकारियों से चर्चा कर डिजाइन बदलने का निर्णय लिया गया। संशोधित डिजाइन को मंजूरी मिलने में करीब एक वर्ष का समय लग गया, जिसके कारण निर्माण कार्य में देरी हुई।

    नदी के दोनों किनारों पर चल रहा काम

    वर्तमान स्थिति की जानकारी देते हुए विधायक ने बताया कि नदी के दोनों ओर निर्माण कार्य जारी है। लिट्टी चौक की तरफ दो खंभों का बेस तैयार हो चुका है और तीसरे खंभे पर काम चल रहा है। वहीं मानगो की ओर दो खंभों की नींव की खुदाई जारी है। निर्माण कार्य में फिलहाल तीन भारी अर्थ मूवर मशीनें लगी हुई हैं।

    JAMSHEDPUR NEWS :29 वर्षों से जारी है माधुरी दीक्षित के जन्मदिन का अनोखा उत्सव,पप्पू सरदार ने चेशायर होम में दिव्यांगों संग बांटी खुशियां

    मानसून से पहले बड़ी चुनौती

    सरयू राय ने कहा कि सबसे बड़ी चुनौती नदी के बीच बनने वाले दो खंभों का निर्माण है। फिलहाल नदी में करीब चार फीट पानी का बहाव है। उन्होंने अभियंताओं को निर्देश दिया कि मानसून शुरू होने से पहले नदी के भीतर बनने वाले खंभों का आधार तैयार कर लिया जाए, अन्यथा बारिश के दौरान निर्माण कार्य बाधित हो सकता है।

    मशीनरी और मजदूर बढ़ाने का निर्देश

    विधायक ने निर्माण एजेंसी और पथ निर्माण विभाग के अधिकारियों से कहा कि यदि तय समय में पुल बनाना है तो मजदूरों और मशीनों की संख्या बढ़ानी होगी। उन्होंने कहा कि वर्तमान गति से काम पूरा करना मुश्किल दिख रहा है। अधिकारियों ने दावा किया कि पुल निर्माण में अभी लगभग एक वर्ष का समय लगेगा, लेकिन सरयू राय ने इस लक्ष्य पर संदेह जताया।

    पुल बनने से मानगो को होगा बड़ा लाभ

    सरयू राय ने कहा कि पुल बन जाने के बाद कोलकाता और रांची की ओर से आने वाले भारी वाहन सीधे इसी पुल से गुजरेंगे। इससे मानगो नगर निगम क्षेत्र में ट्रैफिक का दबाव काफी कम हो जाएगा। साथ ही फोरलेन सड़क बनने से आसपास के इलाकों का तेजी से विकास होगा। उन्होंने कहा कि इसका असर गालूडीह और घाटशिला तक दिखाई देगा।

    Jamshedpur News :कोल्हान विश्वविद्यालय में कुड़माली भाषा के शैक्षणिक पद सृजन की मांग हुई तेज, विधायक पूर्णिमा साहू ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र, विभागीय कार्रवाई सुनिश्चित करने की रखी मांग

    समीक्षा में कई लोग रहे मौजूद

    निरीक्षण के दौरान वार्ड पार्षद जितेंद्र साव, स्थानीय नागरिक राजा राम, पथ निर्माण विभाग के सहायक अभियंता और निर्माण कंपनी के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jamshedpur Development Jamshedpur news Jharkhand Infrastructure Mango Bridge Project Mango Four Lane Road Mango Traffic News NH33 Bridge Project Saryu Roy Swarnarekha Bridge Swarnarekha River Bridge एनएच 33 सड़क जमशेदपुर न्यूज जमशेदपुर विकास परियोजना झारखंड विकास फोरलेन सड़क परियोजना मानगो ट्रैफिक मानगो पुल निर्माण सरयू राय स्वर्णरेखा नदी पुल स्वर्णरेखा पुल
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    JAMSHEDPUR NEWS :29 वर्षों से जारी है माधुरी दीक्षित के जन्मदिन का अनोखा उत्सव,पप्पू सरदार ने चेशायर होम में दिव्यांगों संग बांटी खुशियां

    May 15, 2026

    Jamshedpur News :कोल्हान विश्वविद्यालय में कुड़माली भाषा के शैक्षणिक पद सृजन की मांग हुई तेज, विधायक पूर्णिमा साहू ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र, विभागीय कार्रवाई सुनिश्चित करने की रखी मांग

    May 15, 2026

    Jamshedpur News: बंगाल बॉर्डर चेक पोस्ट पर ट्रक मालिकों का अनिश्चितकालीन धरना, अतिरिक्त टैक्स के खिलाफ बड़ा आंदोलन,बंगाल बॉर्डर पर ट्रांसपोर्टरों का जोरदार प्रदर्शन

    May 15, 2026
    Recent Post

    JAMSHEDPUR NEWS :सरयू राय ने स्वर्णरेखा पर बन रहे पुल और फोरलेन सड़क की समीक्षा की

    May 15, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :29 वर्षों से जारी है माधुरी दीक्षित के जन्मदिन का अनोखा उत्सव,पप्पू सरदार ने चेशायर होम में दिव्यांगों संग बांटी खुशियां

    May 15, 2026

    Jamshedpur News :कोल्हान विश्वविद्यालय में कुड़माली भाषा के शैक्षणिक पद सृजन की मांग हुई तेज, विधायक पूर्णिमा साहू ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र, विभागीय कार्रवाई सुनिश्चित करने की रखी मांग

    May 15, 2026

    Jamshedpur News: बंगाल बॉर्डर चेक पोस्ट पर ट्रक मालिकों का अनिश्चितकालीन धरना, अतिरिक्त टैक्स के खिलाफ बड़ा आंदोलन,बंगाल बॉर्डर पर ट्रांसपोर्टरों का जोरदार प्रदर्शन

    May 15, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :जमशेदपुर में सजेगा राजस्थान की संस्कृति का रंग, 17 मई से शुरू होगा “राजस्थान महोत्सव सह मेला 2026”

    May 15, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group