Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»JAMSHEDPUR NEWS:भाजपा जमशेदपुर महानगर के दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का हुआ आगाज, 36 घंटे के दौरान 12 सत्रों में कार्यकर्ताओं को मिलेगा प्रशिक्षण
    Breaking News

    JAMSHEDPUR NEWS:भाजपा जमशेदपुर महानगर के दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का हुआ आगाज, 36 घंटे के दौरान 12 सत्रों में कार्यकर्ताओं को मिलेगा प्रशिक्षण

    प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी, सीमा शर्मा, राजकुमार फुलवरिया, प्रदेश महामंत्री अमर बाउरी, प्रदेश मंत्री शैलेन्द्र सिंह ने कार्यकर्ताओं को पहले दिन दिया प्रशिक्षण
    News DeskBy News DeskMay 16, 2026Updated:May 16, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर। भाजपा जमशेदपुर महानगर के जिला स्तरीय दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का शनिवार को आगाज हुआ। जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा की अध्यक्षता में सोनारी स्थित चित्रगुप्त भवन सभागार में आयोजित प्रशिक्षण शिविर का झारखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद आदित्य साहू, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी, प्रदेश उपाध्यक्ष आभा महतो, प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह, प्रदेश मंत्री सह वर्ग प्रभारी शैलेन्द्र सिंह, जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू, प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले, महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा, प्रशिक्षण अभियान के जिला संयोजक अनिल मोदी व अन्य नेताओं ने संयुक्त रूप से उद्घाटन किया। इस दौरान नेताओं ने पार्टी के पितृ पुरुष डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्वलन और सामूहिक रूप से वर्ग गीत के साथ शिविर का शुभारंभ किया। प्रशिक्षण स्थल पर भाजपा के इतिहास, लौहनगरी जमशेदपुर के प्रमुख दर्शनीय स्थल एवं मोदी सरकार की महत्वपूर्ण उपलब्धियों पर भव्य एवं आकर्षक प्रदर्शनी भी लगाई गई।

    भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा ने ने अतिथियों का स्वागत करते हुए प्रशिक्षण शिविर की प्रस्तावना और विषयों के बारे में जानकारी साझा की। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से गंभीरता के साथ विषयों की जानकारी लेने का आह्वान किया।

    प्रशिक्षण शिविर के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए झारखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने प्रशिक्षण शिविर को पार्टी की रीति-नीति और विचारधारा की जानकारी देने वाला महत्वपूर्ण पहलू बताया। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण वर्ग संगठन कार्यों का महत्वपूर्ण है और इसे कार्यकर्ताओं के निर्माण का अहम अंग बताया। प्रशिक्षण वर्ग में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के गरीब कल्याण की योजनाओं पर संबोधित करते हुए कहा कि बीते साढ़े ग्यारह वर्षों में सरकार की हर योजना के केंद्र में गरीबों के साथ ही जन-जन का कल्याण सुनिश्चित करना रहा है। सरकार की योजनाओं ने देशवासियों की उम्मीदों को नए पंख दिए हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से देश के गरीब, किसान, महिला, युवा और श्रमिक वर्ग के जीवन में बड़ा बदलाव आया है। मोदी सरकार ने पूरी निष्ठा और सेवाभाव के साथ लोगों का जीवन आसान बनाने के लिए हरसंभव प्रयास किया है। आज भारत तेजी से बदल रहा है। लोगों का आत्मविश्वास, सरकार पर उनका भरोसा और एक नया भारत बनाने की प्रतिबद्धता पूरे भारतवर्ष में हर जगह दिखाई दे रही है। पिछले साढ़े ग्यारह वर्षों में, करोड़ों वंचित परिवारों को पहली बार नल से जल, बिजली, शौचालय, आवास, स्वास्थ्य सेवा, उज्जवला योजना, बीमा और डिजिटल सेवाओं जैसी आवश्यक सुविधाएं प्राप्त हुई हैं। संयुक्त राष्ट्र की एक प्रमुख वित्तीय एजेंसी आईएमएफ ने भी भारत में अत्यधिक गरीबी को प्रभावी ढंग से समाप्त करने का श्रेय केन्द्र सरकार को दिया है।

    उन्होंने कहा कि हर घर जल, प्रधानमंत्री आवास योजना, सौभाग्य योजना, स्वच्छ भारत मिशन, आयुष्मान भारत, मुफ्त राशन योजना और उज्ज्वला योजना जैसी योजनाओं का लाभ करोड़ों लोगों तक पहुंचा है। उन्होंने बताया कि 15.59 करोड़ ग्रामीण घरों तक नल का जल पहुंचा है, 4 करोड़ घर बनाए गए हैं और 2.86 करोड़ घरों तक बिजली पहुंचाई गई है।

    प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा कि आयुष्मान भारत योजना से 55 करोड़ लोगों को स्वास्थ्य सुरक्षा मिल रही है, जबकि 81 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन दिया जा रहा है। वहीं पीएम स्वनिधि, पीएम विश्वकर्मा और स्टार्टअप योजनाओं के माध्यम से रोजगार एवं स्वरोजगार को बढ़ावा मिला है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने के संकल्प के साथ कार्य कर रही है।

    Burning Rajdhani Express: राजधानी एक्सप्रेस में लगी भीषण आग, चलती ट्रेन बनी आग का गोला, सभी 68 यात्री सुरक्षित, दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग बंद

    द्वितीय सत्र में वैचारिक अधिष्ठान विषय पर संबोधित करते हुए पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी ने कहा कि भाजपा की विचारधारा भारतीय संस्कृति, राष्ट्रवाद और सेवा की भावना से प्रेरित है। यह किसी परिवार, जाति या वर्ग विशेष की पार्टी नहीं है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ समाज सेवा और संगठन निर्माण के कार्य में सक्रिय रहने का आह्वान किया। कहा कि पार्टी की विचारधारा ‘राष्ट्र प्रथम’ के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का दायित्व प्रत्येक कार्यकर्ता का है।

    तृतीय सत्र में संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कार्यकर्ता विकास, संभाल और दायित्व बोध विषय पर प्रशिक्षण वर्ग को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता राष्ट्र निर्माण का सशक्त वाहक है। संगठन की मजबूती, विचारधारा के विस्तार और समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा पहुंचाने में कार्यकर्ताओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। भाजपा का कार्यकर्ता समाज के हर सुख-दुख में सहभागी बनकर सेवा और समर्पण का उदाहरण प्रस्तुत करता है। उन्होंने कहा कि संगठन की सफलता सिर्फ पदों से नहीं होती है बल्कि कार्यकर्ताओं की सक्रियता, व्यवहार और जनता के बीच उनकी स्वीकार्यता से तय होती है।

    चतुर्थ सत्र में सीमा शर्मा ने बूथ प्रबंधन, स्थायी कार्यक्रम एवं मन की बात विषय पर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी ताकत उसका मजबूत बूथ स्तर का संगठन है। उन्होंने बूथ स्तर पर संगठन को सुदृढ़ बनाने, मतदाताओं से निरंतर संवाद बनाए रखने और पार्टी की गतिविधियों को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि मजबूत बूथ प्रबंधन ही चुनावी सफलता की आधारशिला है। उन्होंने प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को पीएम नरेन्द्र मोदी के मन की बात को सामूहिक रूप से श्रवण करने की अपील की।

    पांचवें सत्र में भाजपा के राष्ट्रीय प्रशिक्षण विभाग के सदस्य राजकुमार फुलवरिया ने भाजपा की कार्यपद्धति विषय पर संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भाजपा विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन है, जिसे सफलतापूर्वक संचालित करने के लिए सुदृढ़ कार्यपद्धति की आवश्यकता होती है। उन्होंने कहा कि संगठन का संचालन, कार्यकर्ताओं का विकास, परस्पर समन्वय, आत्मीयता एवं पारिवारिक भाव के साथ कार्य करना भाजपा की विशेष पहचान है। कहा कि भाजपा की कार्यपद्धति के प्रमुख अंगों में बैठक, कार्यसमिति, कार्यशाला, प्रशिक्षण, प्रवास, कार्यालय, कार्यक्रम, आंदोलन एवं रचनात्मक कार्यक्रम शामिल हैं।

    Jamahedpur: मानगो फ्लाईओवर के निर्माण कंपनी के कर्मचारियों के अपहरण के आरोप में पांच गिरफ्तार

    छठे सत्र में झारखंड भाजपा के प्रदेश महामंत्री सह पूर्व मंत्री अमर बाउरी ने देश के सम्मुख चुनौतियाँ एवं निदान के प्रयास पर प्रशिक्षण वर्ग को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भारत की निरंतर बढ़ती वैश्विक प्रतिष्ठा, सामरिक शक्ति, आर्थिक प्रगति और सामाजिक सशक्तिकरण से विचलित होकर देश के भीतर और बाहर सक्रिय कुछ राष्ट्रविरोधी एवं विघटनकारी ताकतें देश को अस्थिर करने, अराजकता फैलाने और राष्ट्रीय हितों को क्षति पहुंचाने का षड्यंत्र कर रही हैं। ऐसे समय में राष्ट्र की सुरक्षा, एकता और अखंडता को मजबूत बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। कहा कि देश आज अनेक बाह्य एवं आंतरिक चुनौतियों का सामना कर रहा है। पीएम नरेन्द्र मोदी के दृढ़ इच्छाशक्ति और प्रभावी रणनीति का परिणाम है कि देश में नक्सल गतिविधियां लगातार कमजोर हुई हैं और भारत आंतरिक सुरक्षा के क्षेत्र में मजबूती के साथ आगे बढ़ रहा है।

    वहीं, सातवें सत्र में प्रदेश मंत्री शैलेन्द्र सिंह ने व्यवहारिक विषय पर संबोधित किया। प्रशिक्षण के प्रथम दिवस की समाप्ति पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया।

    विभिन्न सत्रों के प्रभारी के रूप में पूर्व जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह, अभय सिंह, रामबाबू तिवारी, बिनोद सिंह, चंद्रशेखर मिश्रा, दिनेश कुमार, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कल्याणी शरण, पूर्व जिला महामंत्री अनिल मोदी मौजूद रहे।

    प्रथम दिन के प्रशिक्षण शिविर में पूर्व विधायक मेनका सरदार, पोटका की पूर्व प्रत्याशी मीरा मुंडा, पूर्व मंत्री दुलाल भुइयां, पूर्व जिलाध्यक्ष गुंजन यादव, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मिथिलेश सिंह यादव, राजन सिंह, कुलवंत सिंह बंटी, योगेश मल्होत्रा, जटाशंकर पांडेय, राजेश शुक्ला, डॉ राजीव, नीरज सिंह, रीता मिश्रा, जिप सदस्य कुसुम पूर्ति, जिला पदाधिकारी संजीव सिंह, प्रदीप महतो, बबुआ सिंह, रूबी झा, अमरजीत सिंह राजा, राजीव सिंह, जितेंद्र राय, मुचिराम बाउरी, तन्मय झा, रीना चौधरी, रेणु सिन्हा, संजीत चौरसिया, प्रेम झा, अखिल सिंह, बिनोद सिंह, अमित सिंह, किशोर ओझा, उज्ज्वल सिंह, राकेश दुबे, मंजीत सिंह, सागर राय, नीतीश कुशवाहा, रमेश बास्के समेत मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी, विभिन्न मंडलों के अध्यक्ष, महामंत्री एवं मंडल प्रभारी मौजूद रहे।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Aditya Sahu Bjp /jamshedpur bjp news jharkhand BJP Organizational Training BJP Training Camp BJP workers training Bjp/ jharkhand JAMSHEDPUR BJP NEWS Jamshedpur Political News Narendra Modi Government Sonari Chitragupt Bhawan आदित्य साहू जमशेदपुर राजनीतिक समाचार झारखंड भाजपा समाचार भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन भाजपा जमशेदपुर महानगर भाजपा प्रशिक्षण शिविर भाजपा विचारधारा भाजपा संगठन सोनारी चित्रगुप्त भवन
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Burning Rajdhani Express: राजधानी एक्सप्रेस में लगी भीषण आग, चलती ट्रेन बनी आग का गोला, सभी 68 यात्री सुरक्षित, दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग बंद

    May 17, 2026

    Jamahedpur: मानगो फ्लाईओवर के निर्माण कंपनी के कर्मचारियों के अपहरण के आरोप में पांच गिरफ्तार

    May 17, 2026

    Jharkhand: BJP के महासचिव अनिल महतो  की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी को कोलकाता से गिरफ्तार किया

    May 17, 2026
    Recent Post

    Burning Rajdhani Express: राजधानी एक्सप्रेस में लगी भीषण आग, चलती ट्रेन बनी आग का गोला, सभी 68 यात्री सुरक्षित, दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग बंद

    May 17, 2026

    Jamahedpur: मानगो फ्लाईओवर के निर्माण कंपनी के कर्मचारियों के अपहरण के आरोप में पांच गिरफ्तार

    May 17, 2026

    Jharkhand: BJP के महासचिव अनिल महतो  की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी को कोलकाता से गिरफ्तार किया

    May 17, 2026

    Jharkhand: CRPF के एक पूर्व जवान की गला घोंटकर हत्या करने के आरोप में दो लोग गिरफ्तार

    May 17, 2026

    CBSE ने कक्षा नौ के छात्रों के लिए एक जुलाई से तीन भाषाओं का अध्ययन अनिवार्य किया

    May 17, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group