Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jharkhand Constable Exam:कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में नकल करने के आरोप में एक अभ्यर्थी समेत चार लोग गिरफ्तार
    Breaking News

    Jharkhand Constable Exam:कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में नकल करने के आरोप में एक अभ्यर्थी समेत चार लोग गिरफ्तार

    News DeskBy News DeskMay 23, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi. झारखंड पुलिस ने रांची के एक केंद्र पर एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के दौरान कथित तौर पर उच्च तकनीक की मदद से नकल करने के आरोप में 20 वर्षीय एक अभ्यर्थी समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। ये सभी बिहार के रहने वाले हैं। पुलिस ने बताया कि कंप्यूटर सिस्टम को हैक करने के प्रयास की सूचना मिलने के बाद बृहस्पतिवार को टाटिसिलवे थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ऑनलाइन परीक्षा केंद्र पर गिरफ्तारियां की गईं। आरोपियों की पहचान सीवान जिले के अभ्यर्थी मृत्युंजय कुमार यादव (20), नालंदा जिले के पर्यवेक्षक संजीत कुमार (25), केंद्र अधीक्षक विकाश कुमार (29) और आईटी कर्मचारी मुन्ना राज (29) के रूप में की गई है और ये सभी बिहार के रहने वाले हैं।

    पुलिस अधीक्षक, रांची (ग्रामीण) गौरव गोस्वामी ने बताया कि एक विशेष जांच दल (एसआईटी) ने केंद्र का निरीक्षण करते समय पाया कि एक अभ्यर्थी ने परीक्षा शुरू होने से कुछ समय पहले कंप्यूटर सिस्टम को फिर से चालू किया था, जो मानक प्रक्रिया का उल्लंघन था। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला कि सिस्टम तक दूर से पहुंच बनाई जा रही थी। जांच में पता चला कि केंद्र अधीक्षक और आईटी कर्मचारी ने कथित तौर पर परीक्षा केंद्र से लगभग 50 मीटर दूर एक घर में एक कंप्यूटर सिस्टम स्थापित किया था और इंटरनेट तथा आईपी एक्सेस के माध्यम से सिस्टम को हैक करके प्रश्नों को हल किया जा रहा था।

    JAMSHEDPUR NEWS: पीएम आवास के लाभुकों का इंतजार होगा खत्म, 15 जून से पहले मिलेगी फ्लैट की चाबी

    पुलिस ने बताया कि आरोपी ने खुलासा किया कि बिहार के एक बिचौलिए ने केंद्र संचालक और कर्मचारियों की मदद से अभ्यर्थी के लिए छह लाख रुपये में यह व्यवस्था की थी। उन्होंने बताया कि बिचौलिए ने कथित तौर पर अभ्यर्थी के मूल शैक्षणिक प्रमाण पत्रों को जमानत के तौर पर अपने पास रखा था। आरोपी ने यह भी खुलासा किया कि इस तरह की व्यवस्थाओं के लिए छह लाख रुपये से लेकर 10 लाख रुपये तक की रकम वसूली जा रही थी।

    SERAIKELA NEWS: सरायकेला में जनगणना 2027 का बिगुल फूंका, पहले चरण के लिए जागरूकता रथ रवाना, गांव-गांव फैलेगा संदेश

    अधिकारियों ने बताया कि पुलिस को संदेह है कि ऑनलाइन परीक्षाओं में धांधली कराने में एक संगठित गिरोह शामिल है। उन्होंने बताया कि गिरोह के अन्य सदस्यों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी की जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि टाटिसिलवे थाने में मामला दर्ज कर आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    arrested for cheating in the constable recruitment exam. including a candidate Jharkhand Constable Exam: Four people Jharkhand Constable Exam:कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में नकल करने के आरोप में एक अभ्यर्थी समेत चार लोग गिरफ्तार
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    JAMSHEDPUR NEWS: पीएम आवास के लाभुकों का इंतजार होगा खत्म, 15 जून से पहले मिलेगी फ्लैट की चाबी

    May 30, 2026

    SERAIKELA NEWS: सरायकेला में जनगणना 2027 का बिगुल फूंका, पहले चरण के लिए जागरूकता रथ रवाना, गांव-गांव फैलेगा संदेश

    May 30, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: आरडी टाटा तकनीकी शिक्षा केंद्र का शानदार प्लेसमेंट, डॉ. रेड्डीज लैबोरेटरीज में 36 छात्रों का चयन

    May 30, 2026
    Recent Post

    JAMSHEDPUR NEWS: पीएम आवास के लाभुकों का इंतजार होगा खत्म, 15 जून से पहले मिलेगी फ्लैट की चाबी

    May 30, 2026

    SERAIKELA NEWS: सरायकेला में जनगणना 2027 का बिगुल फूंका, पहले चरण के लिए जागरूकता रथ रवाना, गांव-गांव फैलेगा संदेश

    May 30, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: आरडी टाटा तकनीकी शिक्षा केंद्र का शानदार प्लेसमेंट, डॉ. रेड्डीज लैबोरेटरीज में 36 छात्रों का चयन

    May 30, 2026

    SERAIKELA NEWS: उपायुक्त ने किया नीमडीह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण, दाखिल-खारिज सहित लंबित मामलों के त्वरित निपटारे का सख्त निर्देश

    May 30, 2026

    Jamshedpur News :टाटानगर स्टेशन पर मोबाइल चोर गिरफ्तार, ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत आरपीएफ-जीआरपी की संयुक्त कार्रवाई

    May 30, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group