Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»Jamshedpur: MGM में पेयजल संकट को लेकर DC सख्त, हर दिन जलापूर्ति सुनिश्चित करने, 15 जून तक पाइपलाइन कार्य पूरा नहीं होने पर एजेंसी पर प्राथमिकी दर्ज कराने का निर्देश
Breaking News

Jamshedpur: MGM में पेयजल संकट को लेकर DC सख्त, हर दिन जलापूर्ति सुनिश्चित करने, 15 जून तक पाइपलाइन कार्य पूरा नहीं होने पर एजेंसी पर प्राथमिकी दर्ज कराने का निर्देश

News DeskBy News DeskMay 26, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Jamshedpur. जमशेदपुर उपायुक्त राजीव रंजन ने एमजीएम अस्पताल में पेयजलापूर्ति व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा करते हुए अस्पताल परिसर में मरीजों एवं उनके परिजनों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं हो, इसे सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने स्पष्ट कहा कि भीषण गर्मी के दौरान अस्पताल जैसे महत्वपूर्ण संस्थान में पेयजल की कमी गंभीर विषय है तथा इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने उप नगर आयुक्त जेएनएसी को वैकल्पिक व्यवस्था के तहत पेयजल संकट को दूर करने हेतु प्रतिदिन 15 टैंकर के माध्यम से जलापूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होने निर्देश दिया कि सभी वार्डों, ओपीडी, इमरजेंसी, शौचालय एवं अन्य आवश्यक स्थानों पर नियमित रूप से स्वच्छ जल उपलब्ध रहे तथा इसकी सतत मॉनिटरिंग की जाए। उपायुक्त ने एमजीएम अस्पताल में स्थायी समाधान के रूप में चल रहे पाइपलाइन बिछाने के कार्य की प्रगति की भी समीक्षा की। कार्य में अपेक्षित गति नहीं होने तथा निर्धारित समयावधि में कार्य पूर्ण नहीं होने पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए उप नगर आयुक्त, जेएनएसी को निर्देश दिया कि 15 जून तक हर हाल में पाइपलाइन बिछाने का कार्य पूर्ण नहीं होने पर संबंधित कार्य एजेंसी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराएं।

PM मोदी ने बिहार में ‘नीतीश सेतु’ का किया उद्घाटन, 34,470 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात भी दी

उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़े कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा अस्पताल में मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करना जिला प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है।  बैठक में उप विकास आयुक्त, एसडीएम धालभूम, निदेशक एनईपी, एमजीएम के प्राचार्य, एमजीएम उपाधीक्षक, सहायक नगर आयुक्त मानगो नगर निगम, अभियंता एवं कार्यदायी एजेंसी के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Cyber Crime: यूपीआई भुगतान पर कैशबैक का फर्जी ऑफर देकर लोगों से ठगने के आरोप में चार लोग गिरफ्तार, आठ मोबाइल और 13 फर्जी सिम कार्ड जब्त

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

PM मोदी ने बिहार में ‘नीतीश सेतु’ का किया उद्घाटन, 34,470 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात भी दी

November 21, 2026

Cyber Crime: यूपीआई भुगतान पर कैशबैक का फर्जी ऑफर देकर लोगों से ठगने के आरोप में चार लोग गिरफ्तार, आठ मोबाइल और 13 फर्जी सिम कार्ड जब्त

November 21, 2026

Adityapur: खरकई नदी में किशोरी ने लगायी छलांग, लोगों की तत्परता से बची जान, पुलिस और गोताखोरों की मदद से सुरक्षित निकाला गया

November 21, 2026
Recent Post

PM मोदी ने बिहार में ‘नीतीश सेतु’ का किया उद्घाटन, 34,470 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात भी दी

November 21, 2026

Cyber Crime: यूपीआई भुगतान पर कैशबैक का फर्जी ऑफर देकर लोगों से ठगने के आरोप में चार लोग गिरफ्तार, आठ मोबाइल और 13 फर्जी सिम कार्ड जब्त

November 21, 2026

Adityapur: खरकई नदी में किशोरी ने लगायी छलांग, लोगों की तत्परता से बची जान, पुलिस और गोताखोरों की मदद से सुरक्षित निकाला गया

November 21, 2026

Tata Sons में नया विवाद! नोएल टाटा ने बोर्ड मीटिंग की ऑडियो-वीडियो रिकॉर्डिंग मांगी, वेणु की भूमिका और चंद्रशेखरन के री-अपॉइंटमेंट पर सवाल  

November 21, 2026

Jharkhand: ‘उम्रकैद की सजा काट रहे 26 दोषियों को रिहा करेगी झारखंड सरकार

November 21, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group