Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Saraikela: सारंडा से 3 साल पहले लापता हुए CRPF कांस्टेबल की पत्नी ने CBI जांच की मांग की, बोली- पति को खोजो या शहीद घोषित करो
    Breaking News

    Saraikela: सारंडा से 3 साल पहले लापता हुए CRPF कांस्टेबल की पत्नी ने CBI जांच की मांग की, बोली- पति को खोजो या शहीद घोषित करो

    News DeskBy News DeskMay 27, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Saraikela . झारखंड के सारंडा जंगल से तीन साल से अधिक समय पहले लापता हुए सीआरपीएफ के एक कांस्टेबल के परिवार ने मामले की केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) से जांच कराने की मंगलवार को मांग की। उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि या तो उन्हें ढूंढ निकाला जाए या उन्हें मृत घोषित कर दिया जाए। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की 197वीं बटालियन के कांस्टेबल बादल मुर्मू छह जनवरी, 2023 को सारंडा जंगल में स्थित किरीबुरु आधार शिविर से लापता हो गए थे। कांस्टेबल के परिवार को आशंका है कि उनका अपहरण माओवादियों ने किया होगा।

    बादल की पत्नी झानो मुर्मू ने कहा कि इस मामले पर ‘सरकार की चुप्पी’ के कारण उनका परिवार काफी दिक्कतों का सामना कर रहा है। सरायकेला-खरसावां जिले के उपरशिला गांव की निवासी झानो ने कहा, ‘‘मैंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, पुलिस महानिदेशक, पुलिस उपमहानिरीक्षक और कई वरिष्ठ अधिकारियों को पत्र लिखकर अपने पति के लापता होने की सीबीआई जांच की मांग की है। लेकिन अभी तक कुछ नहीं हुआ है।’’

    Jharkhand: CM हेमंत सोरेन ने की शिक्षा विभाग की समीक्षा, मुख्यमंत्री उत्कृष्टता विद्यालयों की संख्या बढ़ाने के निर्देश

    उन्होंने कहा, ‘वह आधिकारिक ड्यूटी पर रहते हुए लापता हो गए। यदि उन्होंने अपने प्राणों की आहुति दी, तो हमारे परिवार को वे सभी मुआवजे, लाभ और अनुकंपा नियुक्ति मिलनी चाहिए, जो शहीद हुए सीआरपीएफ जवानों के परिवारों को प्रदान की जाती हैं। परिवार के अनुसार, बादल मुर्मू ने पांच जनवरी, 2023 को अपनी पत्नी से बात की थी और उन्हें बताया था कि वह उन्हें सौंपे गए एक काम के लिए जंगल जा रहे हैं और मकर संक्रांति के दौरान छुट्टी पर घर लौटने की योजना बना रहे हैं। उनके बड़े भाई, मनगोविन्द मुर्मू, जो सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवान हैं, ने आरोप लगाया कि सीआरपीएफ अधिकारियों ने बाद मेंचाईबासा मुफस्सिल थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने आरोप लगाया,

    Jamshedpur: पूर्वी सिंहभूम जिला अग्रवाल सम्मेलन के अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालेंगे अभिषेक अग्रवाल गोल्डी, संदीप मुरारका झारखंड प्रदेश संयोजक बने

    ‘उन्होंने गुमशुदा होने का मामला दर्ज करके मामले से पल्ला झाड़ लिया।’’ मनगोविन्द ने दावा किया कि सारंडा के कुछ ग्रामीणों ने परिवार को बताया था कि उन्होंने बादल को पहले माओवादी समूहों के साथ देखा था। झानो ने बताया कि उनके पति 2011 से सीआरपीएफ में कार्यरत थे और कई नक्सल-विरोधी अभियानों में भाग ले चुके थे। पश्चिम सिंहभूम के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अमित रेणु ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने कहा, ‘हम गुमशुदगी से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रहे हैं। इस समय मैं और कुछ नहीं कह सकता।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Saraikela: Wife of CRPF constable who went missing from Saranda three years ago demands CBI probe Saraikela: सारंडा से 3 साल पहले लापता हुए CRPF कांस्टेबल की पत्नी ने CBI जांच की मांग की says find husband or declare him martyr बोली- पति को खोजो या शहीद घोषित करो
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jharkhand: CM हेमंत सोरेन ने की शिक्षा विभाग की समीक्षा, मुख्यमंत्री उत्कृष्टता विद्यालयों की संख्या बढ़ाने के निर्देश

    May 27, 2026

    Jamshedpur: पूर्वी सिंहभूम जिला अग्रवाल सम्मेलन के अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालेंगे अभिषेक अग्रवाल गोल्डी, संदीप मुरारका झारखंड प्रदेश संयोजक बने

    May 27, 2026

    Jamshedpur: गोलमुरी नामदा बस्ती में बाइक सवार बदमाशों ने की फायरिंग, खोखा बरामद

    May 27, 2026
    Recent Post

    Jharkhand: CM हेमंत सोरेन ने की शिक्षा विभाग की समीक्षा, मुख्यमंत्री उत्कृष्टता विद्यालयों की संख्या बढ़ाने के निर्देश

    May 27, 2026

    Saraikela: सारंडा से 3 साल पहले लापता हुए CRPF कांस्टेबल की पत्नी ने CBI जांच की मांग की, बोली- पति को खोजो या शहीद घोषित करो

    May 27, 2026

    Jamshedpur: पूर्वी सिंहभूम जिला अग्रवाल सम्मेलन के अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालेंगे अभिषेक अग्रवाल गोल्डी, संदीप मुरारका झारखंड प्रदेश संयोजक बने

    May 27, 2026

    Jamshedpur: गोलमुरी नामदा बस्ती में बाइक सवार बदमाशों ने की फायरिंग, खोखा बरामद

    May 27, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: बहरागोड़ा में अवैध बालू खनन पर प्रशासन की सर्जिकल स्ट्राइक, 3 हाईवा और एक ट्रैक्टर जब्त

    May 26, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group