Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»Jamshedpur: एमजीएम थाना क्षेत्र के तुरियाबेड़ा में पति ने गुस्से में आकर पत्नी के सिर पर वार कर मार डाला
Breaking News

Jamshedpur: एमजीएम थाना क्षेत्र के तुरियाबेड़ा में पति ने गुस्से में आकर पत्नी के सिर पर वार कर मार डाला

News DeskBy News DeskJune 11, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Jamshedpur. एमजीएम थाना क्षेत्र के तुरियाबेड़ा स्थित धर्माबांधा में पति ने गुस्से में आकर पत्नी के सिर पर वार कर मार डाला। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान गीता मंडल (40) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, मंगलवार रात पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ, जो देखते ही देखते हिंसक हो गया। आरोप है कि गुस्से में आए पति बापी मंडल ने खलबट्टे से गीता के सिर पर वार कर दिया। गंभीर रूप से घायल गीता को तत्काल इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही एमजीएम थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पति बापी मंडल को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बापी मंडल डिमना रोड क्षेत्र में एक होटल संचालित करता है। बताया जा रहा है कि बापी और गीता दोनों की यह दूसरी शादी थी। बापी के दो बच्चे हैं, जबकि गीता भी अपने पूर्व पति से अलग रह रही थीं।
पुलिस को दिए गए बयान में बापी ने बताया कि पिछले कुछ महीनों से गीता की बारीडीह निवासी एक युवक से फोन पर बातचीत को लेकर दोनों के बीच विवाद चल रहा था। इसी मुद्दे को लेकर पहले भी कई बार दोनों के बीच कहासुनी हो चुकी थी। मामला उलीडीह थाना तक पहुंचा था, जहां दोनों पक्षों के बीच समझौता करा दिया गया था।
बताया जाता है कि मंगलवार रात इसी विवाद को लेकर दोनों के बीच फिर बहस शुरू हुई। आरोप है कि इसी दौरान बापी मंडल ने खलबट्टे से गीता के सिर पर हमला कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। मामले की जांच जारी है।

Cyclone ‘अकवान’ से बिगड़ा मौसम का मिजाज, छाया घना कोहरा, रांची हवाई अड्डे से 20 उड़ानें रद्द

Saraikela: चांडिल वन क्षेत्र में हाथियों का आतंक, दुकान तोड़कर खा गया राशन, ग्रामीणों में दहशत
Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Cyclone ‘अकवान’ से बिगड़ा मौसम का मिजाज, छाया घना कोहरा, रांची हवाई अड्डे से 20 उड़ानें रद्द

November 22, 2026

Saraikela: चांडिल वन क्षेत्र में हाथियों का आतंक, दुकान तोड़कर खा गया राशन, ग्रामीणों में दहशत

November 22, 2026

Jharkhand: 18 लाख रुपये का कर्ज न चुका पाने के कारण युवक की गोली मारकर हत्या, छह लोग गिरफ्तार

November 22, 2026
Recent Post

Cyclone ‘अकवान’ से बिगड़ा मौसम का मिजाज, छाया घना कोहरा, रांची हवाई अड्डे से 20 उड़ानें रद्द

November 22, 2026

Saraikela: चांडिल वन क्षेत्र में हाथियों का आतंक, दुकान तोड़कर खा गया राशन, ग्रामीणों में दहशत

November 22, 2026

Jharkhand: 18 लाख रुपये का कर्ज न चुका पाने के कारण युवक की गोली मारकर हत्या, छह लोग गिरफ्तार

November 22, 2026

Jharkhand: विधानसभा के आगामी विशेष सत्र से पहले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 23 को बुलाई सत्ताधारी विधायकों की वर्चुअल मीटिंग

November 22, 2026

Jharkhand: शर्मनाक! खेत से घर लौट रही महिला की पिटाई की, फिर कपड़े उतरवाकर बनाये वीडिये, छह लोग गिरफ्तार

November 22, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group