Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»Seraikella- kharsawan: राजनगर डीवीसी के पास भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर चालक की मौत
Breaking News

Seraikella- kharsawan: राजनगर डीवीसी के पास भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर चालक की मौत

News DeskBy News DeskJune 15, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Seraikella- kharsawan: सरायकेला-खरसावां जिले के राजनगर थाना क्षेत्र स्थित डीवीसी के समीप सोमवार सुबह एक भीषण सड़क दुर्घटना में आयरन लदे दो ट्रेलरों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में एक ट्रेलर चालक की मौके पर गंभीर रूप से घायल होने के बाद मौत हो गई, जबकि दूसरे वाहन का चालक घायल हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुबह करीब छह बजे जमशेदपुर से चाईबासा की ओर जा रहा आयरन लदा ट्रेलर सामने से आ रहे दूसरे ट्रेलर से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक ट्रेलर का केबिन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक वाहन के अंदर बुरी तरह फंस गया।

घटना की सूचना मिलते ही राजनगर थाना पुलिस एवं 108 एम्बुलेंस की टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों के सहयोग से काफी मशक्कत के बाद चालक को बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, राजनगर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Jamshedpur: मानगो रोड नंबर 13 में एचपी पेट्रोल पंप परिसर में खड़ी बाइक धू-धूकर जली

मृतक की पहचान ओडिशा के क्योंझर जिले के घटगांव थाना क्षेत्र के अर्जुनबिला गांव निवासी चक्रधर गिरी के रूप में हुई है। वहीं दूसरे ट्रेलर का चालक घायल हो गया, जो प्राथमिक उपचार के लिए चाईबासा रवाना हो गया।

दुर्घटना के बाद कुछ समय तक सड़क पर यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात व्यवस्था बहाल कराई तथा क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाने की कार्रवाई शुरू की। मृतक के शव को फिलहाल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, राजनगर में रखा गया है। परिजनों को सूचना दे दी गई है और उनके पहुंचने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला सदर अस्पताल भेजा जाएगा।

Jamshedpur: ऑनलाइन जुआ संचालित करते पकड़े गए तीन युवक, 1.18 लाख नकद समेत मोबाइल, कार और आभूषण बरामद

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर हादसे का कारण तेज रफ्तार और आमने-सामने की टक्कर माना जा रहा है, हालांकि वास्तविक कारणों का पता जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा।

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Jamshedpur: मानगो रोड नंबर 13 में एचपी पेट्रोल पंप परिसर में खड़ी बाइक धू-धूकर जली

September 29, 2026

Jamshedpur: ऑनलाइन जुआ संचालित करते पकड़े गए तीन युवक, 1.18 लाख नकद समेत मोबाइल, कार और आभूषण बरामद

September 29, 2026

Jamshedpur: दुर्गा पूजा को लेकर मानगो थाना परिसर में शांति समिति की बैठक, पूजा पंडालों में सीसीटीवी लगाने, निगरानी सुनिश्चित करने पर जोर

September 29, 2026
Recent Post

Jamshedpur: मानगो रोड नंबर 13 में एचपी पेट्रोल पंप परिसर में खड़ी बाइक धू-धूकर जली

September 29, 2026

Jamshedpur: ऑनलाइन जुआ संचालित करते पकड़े गए तीन युवक, 1.18 लाख नकद समेत मोबाइल, कार और आभूषण बरामद

September 29, 2026

Jamshedpur: दुर्गा पूजा को लेकर मानगो थाना परिसर में शांति समिति की बैठक, पूजा पंडालों में सीसीटीवी लगाने, निगरानी सुनिश्चित करने पर जोर

September 29, 2026

Adityapur: आदित्यपुर में गोलीकांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, एक अब भी फरार, तलाश रही पुलिस

September 29, 2026

Tata Motors Bonous: टाटा मोटर्स में 14.03% बोनस, अधिकतम 87,543 रुपये मिलेंगे, हर वर्ष 151 अप्रेंटिस की भी होगी बहाली

September 29, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group