Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»Cabinet Dicision: हेमंत कैबिनेट का फैसला, जंगली जानवर के हमले में मौत पर मुआवजे की राशि बढ़ा कर 10 लाख रुपये की
Breaking News

Cabinet Dicision: हेमंत कैबिनेट का फैसला, जंगली जानवर के हमले में मौत पर मुआवजे की राशि बढ़ा कर 10 लाख रुपये की

News DeskBy News DeskJune 16, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Ranchi. झारखंड सरकार ने जंगली जानवरों के हमले से मौत होने पर मुआवज़े की राशि चार लाख रुपये से बढ़ाकर 10 लाख रुपये करने को सोमवार को मंज़ूरी दे दी। यह फैसला मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में लिया गया। कैबिनेट सचिवालय की अतिरिक्त मुख्य सचिव वंदना डडेल ने बताया कि मंत्रिमंडल ने जंगली जानवरों से होने वाले नुकसान के लिए राज्य की मुआवज़ा नीति में बदलाव को मंज़ूरी दी है। उन्होंने बताया कि संशोधित नियमों के तहत, जंगली जानवरों के हमलों के कारण गंभीर रूप से घायल होने पर मिलने वाले मुआवजे को मौजूदा 1.5 लाख रुपये से बढ़ाकर दो लाख रुपये कर दिया गया है। वहीं, मामूली रूप से घायल होने पर मुआवजे की राशि को 25,000 रुपये से बढ़ाकर 35,000 रुपये कर दिया है। इसके साथ ही, हमले के कारण होने वाली स्थायी विकलांगता के मामले में मुआवजे की राशि को 3.25 लाख रुपये से बढ़ाकर 3.5 लाख रुपये कर दिया गया है। वंदना ने कहा कि सरकार ने मुआवजे का समय पर वितरण सुनिश्चित करने के लिए एक मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) को भी मंजूरी दे दी है।

उन्होंने बताया कि नयी व्यवस्था के तहत, मुखिया द्वारा प्रमाणन किए जाने पर मृतक के परिवार को एक लाख रुपये की तत्काल राहत राशि मिलेगी तथा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और मृत्यु प्रमाण पत्र जमा करने पर शेष नौ लाख रुपये जारी किए जाएंगे। इसके अलावा, वन विभाग के अधिकारियों के लिए, सूचना मिलने के छह घंटे के भीतर घटना स्थल का दौरा करना अनिवार्य किया गया है। अधिकारी ने बताया कि इसके साथ ही मुआवजे की पूरी राशि का भुगतान तीन दिन के भीतर करना होगा।

Jamshedpur: नो इंट्री में घुसी गाड़ी, ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने मांगे 1000,  500 नकद लिये, 520 रुपये UPI से सब्जी बेचने वाले के खाते में डलवाये

Nobel prize: हेनरी बी कागन और केंसो सोआई को प्रदान किया जाएगा रसायन का नोबेल पुरस्कार, आज साहित्य के विजेता की होगी घोषणा
Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Jamshedpur: नो इंट्री में घुसी गाड़ी, ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने मांगे 1000,  500 नकद लिये, 520 रुपये UPI से सब्जी बेचने वाले के खाते में डलवाये

October 8, 2026

Nobel prize: हेनरी बी कागन और केंसो सोआई को प्रदान किया जाएगा रसायन का नोबेल पुरस्कार, आज साहित्य के विजेता की होगी घोषणा

October 8, 2026

Congress Protest: राहुल और प्रियंका धरने पर… बोले-ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा, दूसरे दिन भी हिरासत में लिये गये

October 8, 2026
Recent Post

Jharkhand Highcourt ने JPSC-JSSC की परीक्षाएं रद्द होने के बाद कर्मचारियों की बर्खास्तगी पर लगी रोक की अवधि बढ़ायी

October 8, 2026

SIR को लेकर अनोखे अंदाज में विरोध…कांग्रेस कार्यकर्ता भूत’ बनकर पहुंचे, मुख्य चुनाव आयुक्त का फूंका पुतला

October 8, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group