Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Weather IMD Alert: झारखंड में भारी बारिश की चेतावनी, आंधी-तूफान का ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी
    Breaking News

    Weather IMD Alert: झारखंड में भारी बारिश की चेतावनी, आंधी-तूफान का ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी

    News DeskBy News DeskJune 30, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi. कोल्हान समेत झारखंड में 30 जून से भारी बारिश होने का अनुमान है और भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अलर्ट जारी किया है। आईएमडी द्वारा जारी बुलेटिन के मुताबिक झारखंड के नौ जिलों – सिमडेगा, गुमला, लोहरदगा, खूंटी, रांची, रामगढ़, बोकारो, धनबाद और जामताड़ा- के लिए बुधवार सुबह 8.30 बजे तक भारी बारिश का ‘येलो’ अलर्ट (सतर्क रहने की चेतावनी) जारी किया गया है। बुलेटिन के मुताबिक एक जुलाई की सुबह 8.30 बजे से दो जुलाई की सुबह 8.30 बजे तक झारखंड के 18 ज़िलों में भारी बारिश का अनुमान है। आईएमडी के मुताबिक संभावित बारिश से झारखंड में औसत बारिश के आंकड़ों में अब तक दर्ज कमी कम होने की उम्मीद है। राज्य में एक जून से 29 जून के बीच 181.4 मिमी की सामान्य बारिश के मुकाबले 71.1 मिमी बारिश हुई है, जो 61 प्रतिशत कम है। आईएमडी के मुताबिक कई जिलों में चिंताजनक कमी दर्ज की गई है, जैसे गढ़वा (99 प्रतिशत), साहेबगंज (99 प्रतिशत), पलामू (89 प्रतिशत), चतरा (86 प्रतिशत), कोडरमा (83 प्रतिशत), सरायकेला-खरसावां (80 प्रतिशत), और लोहरदगा 73 (प्रतिशत)। झारखंड में मॉनसून 12 जून को पहुंचा, लेकिन सोमवार तक यह 24 में से 22 जिलों में पहुंच सका है।

    बुलेटिन के मुताबिक, ‘‘अगले दो दिन झारखंड के बाकी हिस्सों में मॉनसून के आगे बढ़ने के लिए हालात अनुकूल हैं।’’ लंबे समय से बारिश की कमी के कारण मिट्टी की नमी कम हो गई है और खेती तथा पानी की उपलब्धता को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आने वाले समय में राज्य भर में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून की सक्रियता बढ़ने की शुरुआत हो सकती है। आईएमडी ने पूरे झारखंड के लिए मंगलवार सुबह 8.30 बजे तक आंधी-तूफान का ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी किया है।

    JAMSHEDPUR NEWS: कानून-व्यवस्था पर सर्वदलीय बैठक बुलाएंगे सरयू राय, बोले- पुलिस और सरकार दोनों को दिखानी होगी गंभीरता

    अधिकारी ने बताया कि राज्य में जुलाई के पहले सप्ताह में आम तौर पर बादल छाए रहने और एक-दो बार बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।

    JAMSHEDPUR NEWS: मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 अभियान का शुभारंभ, जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Weather IMD Alert: Heavy rain warning for Jharkhand; 'Orange' alert issued for thunderstorms. Weather IMD Alert: झारखंड में भारी बारिश की चेतावनी आंधी-तूफान का ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    JAMSHEDPUR NEWS: कानून-व्यवस्था पर सर्वदलीय बैठक बुलाएंगे सरयू राय, बोले- पुलिस और सरकार दोनों को दिखानी होगी गंभीरता

    June 30, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 अभियान का शुभारंभ, जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

    June 30, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 को लेकर वोटर अवेयरनेस फोरम की बैठक, 30 जून से 29 जुलाई तक चलेगा अभियान

    June 30, 2026
    Recent Post

    JAMSHEDPUR NEWS: कानून-व्यवस्था पर सर्वदलीय बैठक बुलाएंगे सरयू राय, बोले- पुलिस और सरकार दोनों को दिखानी होगी गंभीरता

    June 30, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 अभियान का शुभारंभ, जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

    June 30, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 को लेकर वोटर अवेयरनेस फोरम की बैठक, 30 जून से 29 जुलाई तक चलेगा अभियान

    June 30, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: 34 वर्षों की सेवा के बाद डाकिया बुद्धेश्वर महतो हुए सेवानिवृत्त, भावुक विदाई से नम हुईं आंखें

    June 30, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: हिमांशु सिंह हत्याकांड पर भाजपा का सरकार और पुलिस पर हमला, भानु प्रताप शाही ने दोषी पुलिसकर्मियों पर हत्या का मुकदमा चलाने की उठाई मांग

    June 30, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group