Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»JAMSHEDPUR NEWS: मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 को लेकर वोटर अवेयरनेस फोरम की बैठक, 30 जून से 29 जुलाई तक चलेगा अभियान
    Breaking News

    JAMSHEDPUR NEWS: मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 को लेकर वोटर अवेयरनेस फोरम की बैठक, 30 जून से 29 जुलाई तक चलेगा अभियान

    News DeskBy News DeskJune 30, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर। मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision-SIR) 2026 के सफल संचालन एवं व्यापक जनजागरूकता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिले के विभिन्न कार्यालयों और संस्थानों के वोटर अवेयरनेस फोरम (VAF) के सदस्यों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में 30 जून से 29 जुलाई 2026 तक चलने वाले विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की विस्तृत जानकारी साझा की गई तथा सभी संबंधित पक्षों से अभियान के सफल क्रियान्वयन में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की गई।

    30 जून से शुरू हुआ विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान

    बैठक में बताया गया कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 30 जून से 29 जुलाई 2026 तक विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) द्वारा घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन एवं आवश्यक प्रपत्रों का संग्रहण किया जाएगा, ताकि मतदाता सूची को अधिक सटीक, पारदर्शी और अद्यतन बनाया जा सके।

    वोटर अवेयरनेस फोरम को सौंपी गई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

    बैठक में वोटर अवेयरनेस फोरम (VAF) के सदस्यों से अपील की गई कि वे अपने-अपने कार्यालयों, संस्थानों, अधिकारियों, कर्मचारियों और उनके परिवारजनों तक इस अभियान की जानकारी पहुंचाएं। साथ ही, सभी पात्र मतदाताओं को निर्धारित समय सीमा के भीतर आवश्यक प्रपत्र भरने और जरूरी दस्तावेज उपलब्ध कराने के लिए प्रेरित करें।

    Jharkhand/Jamshedpur: एनसीईआरटी राष्ट्रीय संगोष्ठी में झारखंड का एकमात्र प्रतिनिधित्व,जमशेदपुर के शिक्षक मनोज कुमार सिंह ने प्रस्तुत किया नवाचारी शैक्षणिक मॉडल

    जनजागरूकता अभियान पर दिया गया विशेष जोर

    अधिकारियों ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की सफलता जनसहभागिता पर निर्भर करती है। इसलिए VAF सदस्यों से अपेक्षा की गई कि वे विभिन्न जागरूकता गतिविधियों के माध्यम से अधिक से अधिक नागरिकों को इस अभियान से जोड़ें और मतदाता सूची के शुद्धिकरण एवं अद्यतन प्रक्रिया में सहयोग करें।

    भ्रम और अफवाहों से बचने की अपील

    बैठक में यह भी स्पष्ट किया गया कि यदि किसी प्रकार की भ्रांति या भ्रम की स्थिति उत्पन्न होती है, तो निर्वाचन विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों और आधिकारिक सूचनाओं के आधार पर ही सही जानकारी साझा की जाए। अधिकारियों ने अभियान के दौरान बेहतर समन्वय, प्रभावी सूचना प्रसार और जनभागीदारी सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया।

    Jamshedpur News: जमशेदपुर की बिगड़ती कानून-व्यवस्था पर सिंहभूम चैंबर ने जताई गहरी चिंता, मुख्यमंत्री से की तत्काल हस्तक्षेप की मांग

    विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 अभियान का उद्देश्य प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल करना तथा मतदाता सूची को त्रुटिरहित एवं अद्यतन बनाना है, ताकि लोकतांत्रिक प्रक्रिया को और अधिक मजबूत किया जा सके।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    BLO Verification Democracy India District Administration Jamshedpur Election Awareness Campaign Election Commission India Election News Electoral Process Electoral Roll Update Jamshedpur news Jharkhand election news Jharkhand news Public Awareness Campaign SIR 2026 Special Intensive Revision 2026 VAF Meeting Voter Awareness Forum Voter List Revision Voter List Update 2026 Voter Registration voter verification चुनाव समाचार जमशेदपुर समाचार झारखंड समाचार निर्वाचन आयोग बीएलओ मतदाता सत्यापन मतदाता सूची पुनरीक्षण लोकतंत्र विशेष गहन पुनरीक्षण वोटर अवेयरनेस फोरम
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jharkhand/Jamshedpur: एनसीईआरटी राष्ट्रीय संगोष्ठी में झारखंड का एकमात्र प्रतिनिधित्व,जमशेदपुर के शिक्षक मनोज कुमार सिंह ने प्रस्तुत किया नवाचारी शैक्षणिक मॉडल

    June 30, 2026

    Jamshedpur News: जमशेदपुर की बिगड़ती कानून-व्यवस्था पर सिंहभूम चैंबर ने जताई गहरी चिंता, मुख्यमंत्री से की तत्काल हस्तक्षेप की मांग

    June 30, 2026

    Seraikella-Kharsawan:  हूल दिवस पर अमर वीरों को दी गई श्रद्धांजलि, उप विकास आयुक्त ने किया माल्यार्पण

    June 30, 2026
    Recent Post

    Jharkhand/Jamshedpur: एनसीईआरटी राष्ट्रीय संगोष्ठी में झारखंड का एकमात्र प्रतिनिधित्व,जमशेदपुर के शिक्षक मनोज कुमार सिंह ने प्रस्तुत किया नवाचारी शैक्षणिक मॉडल

    June 30, 2026

    Jamshedpur News: जमशेदपुर की बिगड़ती कानून-व्यवस्था पर सिंहभूम चैंबर ने जताई गहरी चिंता, मुख्यमंत्री से की तत्काल हस्तक्षेप की मांग

    June 30, 2026

    Seraikella-Kharsawan:  हूल दिवस पर अमर वीरों को दी गई श्रद्धांजलि, उप विकास आयुक्त ने किया माल्यार्पण

    June 30, 2026

    Seraikella-Kharsawan: मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 अभियान का शुभारंभ, अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने किया निरीक्षण

    June 30, 2026

    Seraikella-Kharsawan: हूल दिवस पर ग्रामीण एकता मंच ने निकाली पदयात्रा, शहीद सिद्धो-कान्हू को दी श्रद्धांजलि

    June 30, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group