Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»Himanshu Murder Case: करणी सेना के नेता की मौत के बाद पुलिस ने तैनाती बढ़ायी, कल जमशेदपुर बंद की चेतावनी, परिवार से मिले रघुवर दास, सरकार को घेरा, जानें भाजपा और झामुमो ने क्या कहा? ये हैं अब तक के घटनाक्रम…
Breaking News

Himanshu Murder Case: करणी सेना के नेता की मौत के बाद पुलिस ने तैनाती बढ़ायी, कल जमशेदपुर बंद की चेतावनी, परिवार से मिले रघुवर दास, सरकार को घेरा, जानें भाजपा और झामुमो ने क्या कहा? ये हैं अब तक के घटनाक्रम…

News DeskBy News DeskJuly 1, 2026Updated:July 1, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Jamshedpur. जमशेदपुर में कथित छेड़छाड़ के विरोध के दौरान हुई मारपीट और हमले में करणी सेना के नेता की मौत के बाद हिंसक प्रदर्शन की आशंका के मद्देनजर पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन ने बुधवार को कुछ इलाकों में निषेधाज्ञा लागू कर दी। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने चेतावनी दी कि अगर आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार नहीं किया गया, तो पार्टी शुक्रवार को शहर बंद का आह्वान करेगी। पार्टी ने यह भी आरोप लगाया कि झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेतृत्व वाली सरकार के शासन में राज्य में आपराधिक गतिविधियों में तेजी से बढ़ोतरी हुई है।

पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता रघुवर दास ने हिमांशु सिंह के परिवार से मुलाकात की और बाद में दावा किया कि जब आरोपी करणी सेना नेता और उनके मित्र पर पहले गश्ती वाहन के अंदर और फिर उन्हें बाहर खींचकर चाकू से हमला कर रहे थे, तब पुलिस मूकदर्शक बनी रही।
उन्होंने आरोप लगाया कि दोनों करीब आधे घंटे तक दर्द से तड़पते रहे लेकिन पुलिस ने उन्हें अस्पताल पहुंचाने में कोई तत्परता नहीं दिखाई।
दास ने कहा कि भाजपा के एक प्रतिनिधिमंडल ने पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त राजीव रंजन को एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें घटना के समय मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करने और सिंह की पत्नी को सरकारी नौकरी देने की मांग की गई। उन्होंने झामुमो के नेतृत्व वाली सरकार को ‘जनता की नहीं, बल्कि अपराधियों और माफिया की सरकार’ बताया।

PM मोदी ने बिहार में ‘नीतीश सेतु’ का किया उद्घाटन, 34,470 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात भी दी

भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि पुलिस मूकदर्शक बनी हुई है और राज्य में आपराधिक गतिविधियां बढ़ रही हैं। उन्होंने सिंह और उनके मित्र पर हमला करने वाले आरोपियों के आत्मसमर्पण नहीं करने की स्थिति में उनके घरों पर बुलडोजर चलाने की मांग की। सोरेन की कार्रवाई पर प्रतिक्रिया देते हुए दास ने कहा कि अगर सरकार यह कदम थोड़ा पहले उठाती तो अपराध की घटना को रोका जा सकता था। उन्होंने कहा कि राज्य की कानून-व्यवस्था चिंता का विषय बन गई है।

वहीं, झामुमो प्रवक्ता कुणाल सारंगी ने कहा कि झारखंड के मुख्यमंत्री और पुलिस प्रमुख स्थिति पर नजर रखे हुए हैं और राज्य सरकार की अपराध के प्रति इसे कतई बर्दाश्त नहीं करने नीति है।

शहर में निषेधाज्ञा लागू
करणी सेना के नेता के परिवार ने शव का अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया था और सोमवार रात कहा था कि प्रशासन 48 घंटे के भीतर आरोपियों को गिरफ्तार करे तथा उस समय मौजूद पुलिसकर्मियों के खिलाफ भी कार्रवाई करे, जब हिमांशु पर चाकू से हमला किया गया था।
धालभूम के उप-मंडलाधिकारी (एसडीओ) अर्नव मिश्रा ने बुधवार को 48 घंटे की समयसीमा समाप्त होने और अधिक विरोध प्रदर्शनों की आशंका के मद्देनजर शहर के साकची, बिष्टुपुर, सोनारी, कदमा, मानगो और एमजीएम थाना क्षेत्रों में बीएनएसएस की धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा लागू कर दी।
मिश्रा ने बुधवार को जारी एक अधिसूचना में बताया कि प्रशासन को हत्या के विरोध में सड़क जाम और प्रदर्शन होने की सूचना मिली है, जिससे क्षेत्र में कानून-व्यवस्था प्रभावित हो सकती है।
अधिसूचना में बताया गया कि अगले आदेश तक ये प्रतिबंध लागू रहेंगे।

Cyber Crime: यूपीआई भुगतान पर कैशबैक का फर्जी ऑफर देकर लोगों से ठगने के आरोप में चार लोग गिरफ्तार, आठ मोबाइल और 13 फर्जी सिम कार्ड जब्त

जानें अब तक के घटनाक्रम
जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित एक बार में कथित छेड़छाड़ का विरोध करने के दौरान शनिवार को हुई मारपीट व हमले में करणी सेना नेता हिमांशु सिंह (28) घायल हो गए थे। चोटों के कारण सिंह की मौत हो गई, जिसके बाद सोमवार रात बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हुए। हिमांशु के एक मित्र पर भी चाकू से हमला किया गया था और उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। शनिवार रात बार में दो युवकों द्वारा कथित छेड़छाड़ का विरोध करने पर विवाद शुरू हुआ और मारपीट हो गई। पुलिस ने मामले में हस्तक्षेप किया और दोनों युवकों को अपनी गाड़ी में बैठा लिया हालांकि, हमलावरों ने सिंह और उनके मित्र को गाड़ी से बाहर खींच लिया और उन पर चाकू से हमला कर दिया। सोमवार रात गुस्साई भीड़ ने, जिसमें मृतक के परिजन भी शामिल थे, बिष्टुपुर में करीब छह घंटे तक सड़क जाम की, जिससे यातायात बाधित हुआ।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंगलवार देर रात पूर्वी सिंहभूम के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडे और सरायकेला-खरसांव की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी को आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश नहीं लगा पाने को लेकर हटाने के आदेश दिए। चाकूबाजी की घटना से जुड़े मामले में कथित लापरवाही के आरोप में चार पुलिसकर्मियों को पहले ही निलंबित किया जा चुका है।

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

PM मोदी ने बिहार में ‘नीतीश सेतु’ का किया उद्घाटन, 34,470 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात भी दी

November 21, 2026

Cyber Crime: यूपीआई भुगतान पर कैशबैक का फर्जी ऑफर देकर लोगों से ठगने के आरोप में चार लोग गिरफ्तार, आठ मोबाइल और 13 फर्जी सिम कार्ड जब्त

November 21, 2026

Adityapur: खरकई नदी में किशोरी ने लगायी छलांग, लोगों की तत्परता से बची जान, पुलिस और गोताखोरों की मदद से सुरक्षित निकाला गया

November 21, 2026
Recent Post

PM मोदी ने बिहार में ‘नीतीश सेतु’ का किया उद्घाटन, 34,470 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात भी दी

November 21, 2026

Cyber Crime: यूपीआई भुगतान पर कैशबैक का फर्जी ऑफर देकर लोगों से ठगने के आरोप में चार लोग गिरफ्तार, आठ मोबाइल और 13 फर्जी सिम कार्ड जब्त

November 21, 2026

Adityapur: खरकई नदी में किशोरी ने लगायी छलांग, लोगों की तत्परता से बची जान, पुलिस और गोताखोरों की मदद से सुरक्षित निकाला गया

November 21, 2026

Tata Sons में नया विवाद! नोएल टाटा ने बोर्ड मीटिंग की ऑडियो-वीडियो रिकॉर्डिंग मांगी, वेणु की भूमिका और चंद्रशेखरन के री-अपॉइंटमेंट पर सवाल  

November 21, 2026

Jharkhand: ‘उम्रकैद की सजा काट रहे 26 दोषियों को रिहा करेगी झारखंड सरकार

November 21, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group