Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»RAILWAY NEWS: ऑपरेशन ‘यात्री सुरक्षा’ के तहत RPF डोंगरगढ़ की बड़ी कार्रवाई, टाटा-इतवारी एक्सप्रेस में ₹1.56 लाख की चोरी का खुलासा, हिस्ट्रीशीटर आरोपी गिरफ्तार
    Breaking News

    RAILWAY NEWS: ऑपरेशन ‘यात्री सुरक्षा’ के तहत RPF डोंगरगढ़ की बड़ी कार्रवाई, टाटा-इतवारी एक्सप्रेस में ₹1.56 लाख की चोरी का खुलासा, हिस्ट्रीशीटर आरोपी गिरफ्तार

    News DeskBy News DeskJuly 1, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    नागपुर

    दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, नागपुर मंडल के मंडल सुरक्षा आयुक्त श्री चेतन दिलीपराव जिचकार के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में रेलवे सुरक्षा बल द्वारा “ऑपरेशन यात्री सुरक्षा” के अंतर्गत रेलगाड़ियों एवं रेल परिसरों में यात्रियों के सामान की सुरक्षा तथा चोरी की घटनाओं की रोकथाम हेतु विशेष अभियान निरंतर चलाया जा रहा है।

    इसी क्रम में दिनांक 30 जून 2026 को रेल मदद शिकायत एवं जीआरपी इतवारी में दर्ज एफआईआर के आधार पर गाड़ी संख्या 18109 टाटा–इतवारी एक्सप्रेस के एसी कोच बी-2 में यात्रा कर रहे एक यात्री का लैपटॉप बैग चोरी होने की सूचना प्राप्त हुई। चोरी गए सामान में ASUS लैपटॉप, रेडमी मोबाइल फोन, Rado घड़ी, माउस, चार्जर तथा हार्ड डिस्क सहित कुल 1,56,000 मूल्य की संपत्ति शामिल थी।

    मामले की गंभीरता को देखते हुए मंडल सुरक्षा आयुक्त के निर्देशन में निरीक्षक, रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट डोंगरगढ़ के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। टीम ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों, डोजियर विश्लेषण तथा मुखबिर तंत्र के आधार पर त्वरित एवं सुनियोजित कार्रवाई करते हुए संदिग्ध व्यक्ति की पहचान की। शिकायतकर्ता से चोरी गए बैग एवं संदिग्ध की पुष्टि कराए जाने के बाद टीम ने विभिन्न एजेंसियों से समन्वय स्थापित करते हुए आरोपी की तलाश शुरू की।

    JAMSHEDPUR NEWS: पीपुल्स एकेडमी में कक्षा 9 एवं 11 के विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम, फ्रेशर्स वेलकम समारोह में झलकी प्रतिभा

    प्राप्त खुफिया सूचना के आधार पर निरीक्षक रेलवे सुरक्षा बल डोंगरगढ़, उप निरीक्षक रविशंकर, निरीक्षक सीआईबी भिलाई, उप निरीक्षक एस.के. वर्मा एवं अन्य स्टाफ की संयुक्त टीम ने रायपुर के महोबा बाजार, आमानाका क्षेत्र में एम्बुश वॉच लगाकर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान आरोपी विक्की सहानी (22 वर्ष), पिता कैलाश साहनी, निवासी महोबा बाजार, आमानाका, रायपुर को उसके निवास से गिरफ्तार किया गया।

    आरोपी के कब्जे से चोरी गया ASUS लैपटॉप, रेडमी 7 प्रो मोबाइल, Rado घड़ी, माउस, मोबाइल एवं लैपटॉप चार्जर तथा हार्ड डिस्क सहित एफआईआर के अनुसार कुल 1,56,000 मूल्य की संपूर्ण चोरीशुदा संपत्ति बरामद कर ली गई। शिकायतकर्ता द्वारा मोबाइल के माध्यम से बरामद सामान की पहचान एवं पुष्टि भी की गई।

    आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड खंगालने पर आईसीजेएस पोर्टल के माध्यम से यह तथ्य सामने आया कि वह एक हिस्ट्रीशीटर अपराधी है, जिसके विरुद्ध पूर्व में दो आपराधिक मामले तथा रेल संपत्ति (अवैध कब्जा) अधिनियम के अंतर्गत एक प्रकरण दर्ज है। वह पूर्व में रायपुर एवं बिलासपुर केंद्रीय जेल में विभिन्न मामलों में सजा भी काट चुका है।

    Jamshedpur News :बिगड़ती कानून-व्यवस्था पर सरयू राय का बड़ा ऐलान, 3 जुलाई को ‘जमशेदपुर बंद’, 2 को निकलेगा मशाल जुलूस

    गिरफ्तार आरोपी एवं बरामद संपत्ति को अग्रिम वैधानिक कार्रवाई हेतु जीआरपी थाना डोंगरगढ़ को सुपुर्द किया गया। इस संबंध में जीआरपी थाना डोंगरगढ़ में अपराध क्रमांक 18/2026, धारा 305(सी) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के अंतर्गत दिनांक 1 जुलाई 2026 को आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर मामले की जांच जारी है।

    रेलवे सुरक्षा बल, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, नागपुर मंडल यात्रियों से अपील करता है कि रेल यात्रा के दौरान अपने सामान की सुरक्षा के प्रति सतर्क रहें। यदि किसी भी रेलगाड़ी, स्टेशन अथवा स्टेशन परिसर में कोई संदिग्ध व्यक्ति, संदिग्ध गतिविधि या लावारिस सामान दिखाई दे तो इसकी सूचना तत्काल निकटतम रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट, ट्रेन एस्कॉर्ट स्टाफ, टीटीई अथवा रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 पर दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई कर यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Indian Railways NEWS Nagpur Division Railway Operation Yatri Suraksha Rail Crime Investigation railway news Railway Passenger Safety Railway Security Force RPF Dongargarh SECR news South East Central Railway Tata Itwari Express Train Crime News Train Security News Train Theft Case आरपीएफ डोंगरगढ़ एसी कोच चोरी जीआरपी डोंगरगढ़ टाटा इतवारी एक्सप्रेस ट्रेन चोरी दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे नागपुर मंडल यात्री सुरक्षा अभियान रायपुर अपराध रेल अपराध रेल यात्री सुरक्षा रेलवे समाचार रेलवे सुरक्षा बल रेलवे हेल्पलाइन 139 विक्की सहानी हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    JAMSHEDPUR NEWS: पीपुल्स एकेडमी में कक्षा 9 एवं 11 के विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम, फ्रेशर्स वेलकम समारोह में झलकी प्रतिभा

    July 1, 2026

    Jamshedpur News :बिगड़ती कानून-व्यवस्था पर सरयू राय का बड़ा ऐलान, 3 जुलाई को ‘जमशेदपुर बंद’, 2 को निकलेगा मशाल जुलूस

    July 1, 2026

    Patna Charlapalli Special Train :रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी, पटना-चर्लपल्ली स्पेशल ट्रेन के परिचालन में हुआ 31 जुलाई तक विस्तार

    July 1, 2026
    Recent Post

    RAILWAY NEWS: ऑपरेशन ‘यात्री सुरक्षा’ के तहत RPF डोंगरगढ़ की बड़ी कार्रवाई, टाटा-इतवारी एक्सप्रेस में ₹1.56 लाख की चोरी का खुलासा, हिस्ट्रीशीटर आरोपी गिरफ्तार

    July 1, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: पीपुल्स एकेडमी में कक्षा 9 एवं 11 के विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम, फ्रेशर्स वेलकम समारोह में झलकी प्रतिभा

    July 1, 2026

    Jamshedpur News :बिगड़ती कानून-व्यवस्था पर सरयू राय का बड़ा ऐलान, 3 जुलाई को ‘जमशेदपुर बंद’, 2 को निकलेगा मशाल जुलूस

    July 1, 2026

    Patna Charlapalli Special Train :रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी, पटना-चर्लपल्ली स्पेशल ट्रेन के परिचालन में हुआ 31 जुलाई तक विस्तार

    July 1, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: हिमांशु सिंह हत्याकांड के पीड़ित परिवार से मिला कांग्रेस का उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल, हर स्तर पर न्याय दिलाने का भरोसा

    July 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group