Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur: परसुडीह में घर में दिनदहाड़े चोरी, गुलगुलिया गैंग ने वारदात को अंजाम दिया, सूचना देने के बाद भी नहीं पहुंची पुलिस
    Breaking News

    Jamshedpur: परसुडीह में घर में दिनदहाड़े चोरी, गुलगुलिया गैंग ने वारदात को अंजाम दिया, सूचना देने के बाद भी नहीं पहुंची पुलिस

    News DeskBy News DeskJuly 2, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur.जमशेदपुर के परसुडीह थाना क्षेत्र में संत रॉबर्ट स्कूल के पास एक घर में दिनदहाड़े चोरी की घटना सामने आई है। गुलगुलिया गैंग की दो महिला सदस्यों ने एक मासूम बच्ची को ढाल बनाकर इस वारदात को अंजाम दिया। हालांकि, स्थानीय लोगों की सतर्कता के कारण दोनों महिलाओं को मौके से कुछ ही दूरी पर पीछा कर पकड़ लिया गया।

    पीड़ित मकान मालिक अमन कुमार ने बताया कि घटना के समय परिवार के सभी सदस्य घर के दूसरे कमरे में मौजूद थे। इसी बीच, दोनों महिलाएं एक छोटी बच्ची के साथ घर में दाखिल हुईं ताकि उन पर किसी को शक न हो। योजना के तहत, एक महिला बाहर निगरानी कर रही थी, जबकि दूसरी महिला चुपके से कमरे में घुस गई और अलमारी से पैसे निकाल लिए। परिजनों को आहट मिलने पर वे कमरे में आए, तब तक महिलाएं चोरी कर भागने लगी थीं।

    Railway: जुलाई के अंतिम सप्ताह से शुरू होगी रांची-भागलपुर श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन

    परिजनों के अनुसार, महिलाओं ने अलमारी से 500 रुपए निकाले थे, जो बाद में छानबीन के दौरान उनके पास से बरामद हो गए। घटना के तुरंत बाद पुलिस को सूचना दी गई। स्थानीय लोगों ने लगभग 45 मिनट से अधिक समय तक पुलिस वैन का इंतजार किया, लेकिन पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। देरी होते देख और किसी अप्रिय घटना की आशंका के मद्देनजर ग्रामीणों ने आखिरकार दोनों महिलाओं को छोड़ दिया।

    Railway: यार्ड रिमॉडलिंग और आधुनिकीकरण कार्य के कारण ब्लॉक, दुर्गापुर आने-जाने वाली ट्रेनें रहेंगी प्रभावित

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jamshedpur: Broad-daylight house burglary in Parsudih; the 'Gulguliya gang' carried out the crime; police failed to arrive despite being informed. Jamshedpur: परसुडीह में घर में दिनदहाड़े चोरी गुलगुलिया गैंग ने वारदात को अंजाम दिया सूचना देने के बाद भी नहीं पहुंची पुलिस
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Railway: जुलाई के अंतिम सप्ताह से शुरू होगी रांची-भागलपुर श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन

    July 2, 2026

    Railway: यार्ड रिमॉडलिंग और आधुनिकीकरण कार्य के कारण ब्लॉक, दुर्गापुर आने-जाने वाली ट्रेनें रहेंगी प्रभावित

    July 2, 2026

    Steel Industry: स्टील इंडस्ट्री में ग्रिन टेक्नोलॉजी को बढ़ावा देने के लिए 5,000 करोड़ का होगा निवेश, 3 महीने में शुरू होगी योजना

    July 2, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur: परसुडीह में घर में दिनदहाड़े चोरी, गुलगुलिया गैंग ने वारदात को अंजाम दिया, सूचना देने के बाद भी नहीं पहुंची पुलिस

    July 2, 2026

    Railway: जुलाई के अंतिम सप्ताह से शुरू होगी रांची-भागलपुर श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन

    July 2, 2026

    Railway: यार्ड रिमॉडलिंग और आधुनिकीकरण कार्य के कारण ब्लॉक, दुर्गापुर आने-जाने वाली ट्रेनें रहेंगी प्रभावित

    July 2, 2026

    Steel Industry: स्टील इंडस्ट्री में ग्रिन टेक्नोलॉजी को बढ़ावा देने के लिए 5,000 करोड़ का होगा निवेश, 3 महीने में शुरू होगी योजना

    July 2, 2026

    Jharkhand: अपराध नियंत्रण के लिए झारखंड में पहली बार 700 चिन्हित दागी व्यक्तियों को पुलिस लाइन बुला करायी परेड

    July 2, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group