Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jharkhand: अस्पताल में इलाज के दौरान युवक की मौत और 22 लाख रुपये का बिल बनाए जाने के मामले में जांच के आदेश
    Breaking News

    Jharkhand: अस्पताल में इलाज के दौरान युवक की मौत और 22 लाख रुपये का बिल बनाए जाने के मामले में जांच के आदेश

    News DeskBy News DeskJuly 4, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi. राज हॉस्पिटल में इलाज के दौरान एक युवक की मौत और 22 लाख रुपये का बिल बनाए जाने के आरोपों ने पूरे राज्य में चर्चा छेड़ दी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने संज्ञान लेते हुए रांची के उपायुक्त (डीसी) को निष्पक्ष जांच कराने और दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।

    जानकारी के अनुसार, लातेहार निवासी 18 वर्षीय राजू कुमार रंजन सड़क दुर्घटना में पैर फ्रैक्चर होने के बाद करीब 40 दिन पहले राज हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में इलाज के दौरान गंभीर लापरवाही बरती गई। उनका कहना है कि भर्ती के बाद दो से तीन दिनों तक पैर की ड्रेसिंग नहीं की गई, जिससे घाव में संक्रमण फैल गया और धीरे-धीरे युवक की हालत बिगड़ती चली गई। आखिरकार इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

    JSSC CGL अनियमितता मामले में पूर्व प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, पत्नी और भाई CID की हिरासत में, चल रही पूछताछ

    मृतक के परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर इलाज में लापरवाही और अत्यधिक राशि वसूलने का आरोप लगाया है। उनका दावा है कि अस्पताल ने इलाज के नाम पर करीब 22 लाख रुपये का बिल थमा दिया, जबकि मरीज की जान नहीं बचाई जा सकी। युवक की मौत के बाद गुस्साए परिजनों और स्थानीय लोगों ने अस्पताल परिसर में जमकर विरोध प्रदर्शन किया और जिम्मेदार डॉक्टरों एवं प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

    Jharkhand: पुलिस से झड़प के मामले में भाजपा के कई कार्यकर्ता हिरासत में, 14 नामजद और 200 अज्ञात लोगों के खिलाफ 3 प्राथमिकी दर्ज

    परिजनों के आग्रह पर शव का पोस्टमार्टम रिम्स में कराया गया है, ताकि मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सके। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पूरे मामले को गंभीर बताते हुए जिला प्रशासन को निष्पक्ष जांच के निर्देश दिए हैं।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jharkhand: Probe ordered into the case of a young man's death during hospital treatment and the generation of a ₹22 lakh bill. Jharkhand: अस्पताल में इलाज के दौरान युवक की मौत और 22 लाख रुपये का बिल बनाए जाने के मामले में जांच के आदेश
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    JSSC CGL अनियमितता मामले में पूर्व प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, पत्नी और भाई CID की हिरासत में, चल रही पूछताछ

    August 23, 2026

    Jharkhand: पुलिस से झड़प के मामले में भाजपा के कई कार्यकर्ता हिरासत में, 14 नामजद और 200 अज्ञात लोगों के खिलाफ 3 प्राथमिकी दर्ज

    August 23, 2026

    Chaibasa. चाईबासा-चक्रधरपुर मुख्य मार्ग पर इंडियन ऑयल का टैंकर पलटा, पेट्रोल और डीजल लूटने की मची होड़

    August 23, 2026
    Recent Post

    JSSC CGL अनियमितता मामले में पूर्व प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, पत्नी और भाई CID की हिरासत में, चल रही पूछताछ

    August 23, 2026

    Jharkhand: पुलिस से झड़प के मामले में भाजपा के कई कार्यकर्ता हिरासत में, 14 नामजद और 200 अज्ञात लोगों के खिलाफ 3 प्राथमिकी दर्ज

    August 23, 2026

    Chaibasa. चाईबासा-चक्रधरपुर मुख्य मार्ग पर इंडियन ऑयल का टैंकर पलटा, पेट्रोल और डीजल लूटने की मची होड़

    August 23, 2026

    BJP Meeting: भाजपा की नयी राष्ट्रीय टीम की हुई पहली बैठक, चुनावी रणनीति पर हुई चर्चा

    August 23, 2026

    Saraikela: चिल्गू के पास इथनॉल से लदा टैंकर कार को चपेट में लेने के बाद पलटा, हादसे में तीन लोग घायल, इथनॉल रिसते ही डब्बे में भरने लगे लोग

    August 23, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group