Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Tata Steel: टाटा स्टील वित्त वर्ष 2026-27 में 20,000 करोड़ रुपये निवेश करेगी, पिछले साल की तुलना में 38 प्रतिशत अधिक
    Breaking News

    Tata Steel: टाटा स्टील वित्त वर्ष 2026-27 में 20,000 करोड़ रुपये निवेश करेगी, पिछले साल की तुलना में 38 प्रतिशत अधिक

    News DeskBy News DeskJuly 5, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur.टाटा स्टील ने वित्त वर्ष 2026-27 में लगभग 20,000 करोड़ रुपये के पूंजीगत निवेश की योजना बनाई है। यह पिछले वित्त वर्ष की तुलना में लगभग 38 प्रतिशत अधिक है। कंपनी ने पिछले वित्त वर्ष 14,559 करोड़ रुपये का निवेश किया था। कंपनी के प्रबंधन का कहना है कि यह निवेश देश में कारोबार के विस्तार पर किया जाएगा।

    कंपनी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) एवं प्रबंध निदेशक टी. वी. नरेंद्रन तथा मुख्य वित्त अधिकारी (सीएफओ) कौशिक चटर्जी ने कहा, बीते वित्त वर्ष में हमने 14,559 करोड़ रुपये का पूंजीगत निवेश किया गया था। चालू वित्त वर्ष में इसे बढ़ाकर 20,000 करोड़ रुपये करने की योजना है। इस निवेश का लगभग 60 प्रतिशत हिस्सा भारत में खर्च किया जाएगा। कंपनी प्रबंधन ने टाटा स्टील की निवेश योजना और दीर्घावधि की रणनीति के बारे में पूछे जाने पर यह जानकारी दी है।

    इन कंपनियों में होगा निवेश: यह राशि टिनप्लेट और वायर कारोबार के विस्तार, तारापुर में हॉट रोल्ड पिकलिंग एंड गैल्वनाइजिंग लाइन (एचआरपीजीएल), जमशेदपुर में कोक ओवन परियोजना, खनन, आपूर्ति श्रृंखला और हरित परिचालन को मजबूत करने पर खर्च की जाएगी।

    Road Accident: भीषण सड़क हादसे में नवदंपति समेत 3 लोगों की मौत, देवघर के रहने वाले थे सभी, ओवरस्पीड के कारण स्कॉर्पियो सड़क किनारे कंटेनर में जा घुसी

    इस्पात उत्पादन क्षमता बढ़ेगी: वर्तमान में टाटा स्टील की कुल इस्पात उत्पादन क्षमता 3.6 करोड़ टन सालाना से अधिक है। कंपनी का लक्ष्य भविष्य में इसे बढ़ाकर पांच करोड़ टन सालाना से अधिक करने की है। भारत में कंपनी की उत्पादन क्षमता 2.73 करोड़ टन है। कंपनी इसमें 1.2 करोड़ टन की बढ़ोतरी करना चाहती है। कंपनी के पास जमशेदपुर में 1.1 करोड़ टन सालाना क्षमता वाले संयंत्र का स्वामित्व एवं परिचालन है। इसके अलावा झारखंड के गमहरिया में भी कंपनी का 10 लाख टन क्षमता का संयंत्र है। ओडिशा के कलिंगनगर में कंपनी के पास 90 लाख टन की उत्पादन क्षमता है। इसमें नीलांचल इस्पात निगम लिमिटेड (एनआईएनएल) की क्षमता भी शामिल है। कंपनी ने एनआईएनएल का अधिग्रहण दिवाला प्रक्रिया के तहत किया था। टाटा स्टील ओडिशा के मेरामंडाली में 56 लाख टन सालाना क्षमता का संयंत्र भी संचालित करती है।

    नए इस्पात संयंत्र की संभावनाओं पर भी काम
    इसके अलावा कंपनी लॉयड मेटल्स एंड एनर्जी के साथ मिलकर गढ़चिरौली लौह अयस्क क्षेत्र के विकास और 60 लाख टन क्षमता वाले नए इस्पात संयंत्र की संभावनाओं पर भी काम कर रही है। इस निवेश को कंपनी की भारत-केंद्रित विकास रणनीति, बढ़ती इस्पात मांग और पर्यावरण-अनुकूल उत्पादन को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

    Jamshedpur: हिमांशु हत्याकांड मामले में फरार चल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज, पुलिस की पांच अलग-अलग टीमें दे रही दबिश

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    000 crore in the 2026-27 financial year 000 करोड़ रुपये निवेश करेगी 38 percent higher than the previous year. Tata Steel: Tata Steel will invest ₹20 Tata Steel: टाटा स्टील वित्त वर्ष 2026-27 में 20 पिछले साल की तुलना में 38 प्रतिशत अधिक
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Road Accident: भीषण सड़क हादसे में नवदंपति समेत 3 लोगों की मौत, देवघर के रहने वाले थे सभी, ओवरस्पीड के कारण स्कॉर्पियो सड़क किनारे कंटेनर में जा घुसी

    July 5, 2026

    Jamshedpur: हिमांशु हत्याकांड मामले में फरार चल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज, पुलिस की पांच अलग-अलग टीमें दे रही दबिश

    July 5, 2026

    Jamshedpur:जमशेदपुर में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को लेकर पुलिस सख्त, विभिन्न थाना क्षेत्रों में चला ‘एंटी क्राइम चेकिंग अभियान’

    July 5, 2026
    Recent Post

    Tata Steel: टाटा स्टील वित्त वर्ष 2026-27 में 20,000 करोड़ रुपये निवेश करेगी, पिछले साल की तुलना में 38 प्रतिशत अधिक

    July 5, 2026

    Road Accident: भीषण सड़क हादसे में नवदंपति समेत 3 लोगों की मौत, देवघर के रहने वाले थे सभी, ओवरस्पीड के कारण स्कॉर्पियो सड़क किनारे कंटेनर में जा घुसी

    July 5, 2026

    Jamshedpur: हिमांशु हत्याकांड मामले में फरार चल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज, पुलिस की पांच अलग-अलग टीमें दे रही दबिश

    July 5, 2026

    Jamshedpur:जमशेदपुर में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को लेकर पुलिस सख्त, विभिन्न थाना क्षेत्रों में चला ‘एंटी क्राइम चेकिंग अभियान’

    July 5, 2026

    Jharkhand: मां को अपशब्द कहने पर भाई की हत्या करने के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार

    July 5, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group