


Jamshedpur. बर्मामाइंस बाजार के समीप रविवार रात छिनतई के प्रयास में एक युवक पर अपराधियों द्वारा चापड़ से जानलेवा हमला किया गया। स्थानीय लोगों के शोर मचाने पर अपराधी मोबाइल लेकर फरार हो गया, जबकि उसका चापड़ घटनास्थल पर ही छूट गया।
हालांकि स्थानीय लोगों के विरोध और बर्मामाइंस पुलिस की त्वरित कार्रवाई के कारण बदमाश अपनी मंशा में सफल नहीं हो सके। घटना के बाद पुलिस ने मौके से दो चापड़ बरामद किए। वहीं त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने इस मामले में दो युवकों को हिरासत में लिया है।



