Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»Jamshedpur: हिमांशु सिंह हत्याकांड में एक नाबालिग सहित चार और आरोपी गिरफ्तार, अब तक नौ गिरफ्तारियां, पर मुख्य आरोपी अब भी फरार
Breaking News

Jamshedpur: हिमांशु सिंह हत्याकांड में एक नाबालिग सहित चार और आरोपी गिरफ्तार, अब तक नौ गिरफ्तारियां, पर मुख्य आरोपी अब भी फरार

News DeskBy News DeskJuly 7, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Jamshedpur. जमशेदपुर में करणी सेना नेता हिमांशु सिंह हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पूर्वी सिंहभूम पुलिस ने इस मामले में एक नाबालिग सहित चार और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही, इस मामले में अब तक कुल नौ गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान लखींद्र लोहार, जगदीश मंडल, विजय महानंद और एक नाबालिग के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके पास से वारदात में इस्तेमाल किए गए धारदार हथियार, जिनमें चापड़, कुल्हाड़ी, भुजाली और चाकू शामिल हैं, बरामद किए हैं।

एसएसपी ने मंगलवार को बताया कि गिरफ्तार चारों आरोपी घटना के समय घटनास्थल पर मौजूद थे और वारदात में उनकी सक्रिय भूमिका थी। जांच के दौरान मिले सीसीटीवी फुटेज में आरोपी लखींद्र लोहार भी स्पष्ट रूप से दिखाई दिया है, जिससे पुलिस को उसके खिलाफ महत्वपूर्ण साक्ष्य मिले हैं।

JAMSHEDPUR NEWS: टाटानगर स्टेशन के उन्नयन कार्यों का एजीएम मनीष जैन ने लिया जायजा, यात्री सुविधाओं की समीक्षा

हालांकि, इस मामले का मुख्य आरोपी और दो लाख रुपए का इनामी विश्वनाथ मंडल अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।

RANCHI NEWS :मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की पुत्री तृषा के श्राद्ध कर्म में पहुंचे बन्ना गुप्ता एवं मेयर सुधा गुप्ता, दी श्रद्धांजलि

इस बीच, मामले में गिरफ्तार डबल डाउन बार के मालिक और भाजपा नेता नीरज सिंह को पुलिस ने मंगलवार को मीडिया के सामने पेश नहीं किया। एसएसपी ने बताया कि नीरज सिंह को राजस्थान के प्रसिद्ध खाटू श्याम धाम क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है और उन्हें ट्रांजिट रिमांड पर जमशेदपुर लाया जा रहा है।
गौरतलब है कि 27 जून को बिस्टुपुर स्थित डबल डाउन बार के बाहर पुलिस की मौजूदगी के दौरान करणी सेना के नेता हिमांशु सिंह पर चापड़ और चाकू से ताबड़तोड़ हमला किया गया था, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी।

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS: टाटानगर स्टेशन के उन्नयन कार्यों का एजीएम मनीष जैन ने लिया जायजा, यात्री सुविधाओं की समीक्षा

October 5, 2026

RANCHI NEWS :मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की पुत्री तृषा के श्राद्ध कर्म में पहुंचे बन्ना गुप्ता एवं मेयर सुधा गुप्ता, दी श्रद्धांजलि

October 5, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: पारडीह से बालिगुमा तक हटेगा अतिक्रमण, हाईवे पर अवैध पार्किंग के खिलाफ चलेगा अभियान

October 5, 2026
Recent Post

JAMSHEDPUR NEWS: टाटानगर स्टेशन के उन्नयन कार्यों का एजीएम मनीष जैन ने लिया जायजा, यात्री सुविधाओं की समीक्षा

October 5, 2026

RANCHI NEWS :मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की पुत्री तृषा के श्राद्ध कर्म में पहुंचे बन्ना गुप्ता एवं मेयर सुधा गुप्ता, दी श्रद्धांजलि

October 5, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: पारडीह से बालिगुमा तक हटेगा अतिक्रमण, हाईवे पर अवैध पार्किंग के खिलाफ चलेगा अभियान

October 5, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: समाहरणालय में आंगनबाड़ी सहायिकाओं की जिला स्तरीय व्यंजन प्रतियोगिता, गोलमुरी-सह-जुगसलाई प्रथम

October 5, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: बिष्टुपुर में भारत विकास परिषद की राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता, विजेता टीमें रांची जाएंगी

October 5, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group