


Ranchi. राँची के अरगोड़ा थाना क्षेत्र के वीआईपी इलाके अशोक नगर में बुधवार रात एक अजीबोगरीब वारदात सामने आई। चर्चित बिल्डर निशित केसरी के आवास पर चोर के घुसने की सूचना मिली तो मौजूद बॉडीगार्ड अपनी एके-47 राइफल लेकर चेकिंग के लिए बाहर निकला। इसी दौरान गेट के पास राइफल से अचानक गोली चल गई और वह गोली सीधे बॉडीगार्ड को ही लग गई। घायल गार्ड को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।
रांची सिटी एसपी पारस राणा ने गुरुवार को मामले की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि बुधवार रात करीब दो बजे चोरी की सूचना मिलने पर बॉडीगार्ड सतर्क हो गया था। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है।


