Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»FIFA Football Final ‘Arjentina Vs Spain’: कभी यमाल को अपनी गोद में उठाया था मेस्सी ने, आज खिताब के लिये आमने सामने
    Breaking News

    FIFA Football Final ‘Arjentina Vs Spain’: कभी यमाल को अपनी गोद में उठाया था मेस्सी ने, आज खिताब के लिये आमने सामने

    News DeskBy News DeskJuly 19, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Barsilona. दो दशक पहले फोटोग्राफर जोआन मोन्फोर्ट ने सोचा भी नहीं होगा कि प्लास्टिक के टब में एक सुंदर से बच्चे को नहलाते हुए युवा लियोनेल मेस्सी की उनके द्वारा खींची गई तस्वीर कभी इतनी चर्चित हो जायेगी । वह बच्चा कोई और नहीं स्पेन का सुपरस्टार फुटबॉलर लामिन यमाल है । बाथटब से विश्व कप फाइनल तक यमाल का सामना अपने से 20 साल बड़े मेस्सी से होगा और दांव पर फुटबॉल की बादशाहत है ।
    रविवार को फीफा विश्व कप फाइनल में मेस्सी की अर्जेंटीना का सामना यमाल की स्पेन टीम से होगा लिहाजा उस तस्वीर का चर्चा में आना लाजमी है ।

    लंबे बालों वाले कम उम्र के मेस्सी के हाथ साबुन के झाग में सने हैं और टब में ‘बेबी यमाल’ है । ऐसा लग रहा है कि मानो वह यमाल को फुटबॉल का अगला सुपरस्टार बना रहे हों । आखिर बार्सीलोना की दस नंबर की उनकी चर्चित जर्सी भी तो यमाल को ही मिली है ।

    मोन्फोर्ट ने कहा ,‘‘ मेरा कभी इस बात में विश्वास नहीं रहा कि नियति ने सब कुछ तय कर रखा है लेकिन अब मेरा भरोसा होने लगा है ।’’ एपी के लिये फ्रीलांस फोटोग्राफर के तौर पर काम करने वाले मोन्फोर्ट ने यह तस्वीरें 2007 में एक चैरिटी कैलेंडर के लिये ली थी जो स्थानीय अखबार स्पोर्ट और यूनिसेफ ने तैयार कराया था ।

    FIFA Football Final: Spain बना World Champion, अर्जेंटीना को हराकर 16 साल बाद जीता फीफा विश्व कप

    यह किस्मत ने ही तय किया था कि कैलेंडर में नजर आ रही यमाल की मां ने बार्सीलोना के पास मातारो शहर के उन परिवारों की एक स्पर्धा जीत गई थी जो इसमें हिस्सा लेना चाहते थे । यह किस्मत ने ही तय किया था कि 15 साल बाद उनका बेटा बार्सीलोना का स्टार बनेगा और अर्जेंटीना के इस महानतम फुटबॉलर की विरासत संभालेगा ।
    मेस्सी ने 2021 में बार्सीलोना से विदा ली जब क्लब आर्थिक संकट से जूझ रहा था । यमाल दो साल बाद क्लब से जुड़े ।

    मेस्सी ने शुक्रवार को यमाल के बारे में कहा ,‘‘ वह इस समय दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से है । मैं उसे शुभकामना देता हूं । वह 19 साल का है और उसका भविष्य उज्जवल है । उस तस्वीर के बारे में उन्होंने कहा ,‘‘ यह क्रेजी तस्वीर है । वह बच्चा था और अब हम एक दूसरे के आमने सामने है ।’’

    Jamshedpur: सोनम वांगचुक को दिल्ली के जंतर-मंतर से अस्पताल ले जाने की घटना के विरोध में जमशेदपुर में विरोध प्रदर्शन

    आश्चर्य की बात तो यह है कि मोन्फोर्ट के पास तस्वीरों का संग्रह नहीं था लेकिन यमाल के पिता ने 2024 यूरो चैम्पियनशिप के दौरान सोशल मीडिया पर इसे साझा किया जब यमाल के प्रदर्शन के दम पर स्पेन ने खिताब जीता था ।

    उसके बाद से यह तस्वीर वायरल हो गई । मोन्फोर्ट ने कहा ,‘‘ अब दुनिया भर में इस तस्वीर में लोगों की रूचि बढ गई है । फाइनल अमेरिका में होने से और उत्साह है । अब इसे मेस्सी और यमाल के बीच फाइनल बताया जा रहा है । यह बिल्कुल किसी फिल्म की पटकथा जैसा है ।’’

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    FIFA Football Final 'Argentina vs Spain': Messi once held Yamal in his arms; today FIFA Football Final 'Arjentina Vs Spain': कभी यमाल को अपनी गोद में उठाया था मेस्सी ने they face off for the title. आज खिताब के लिये आमने सामने
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    FIFA Football Final: Spain बना World Champion, अर्जेंटीना को हराकर 16 साल बाद जीता फीफा विश्व कप

    July 20, 2026

    Jamshedpur: सोनम वांगचुक को दिल्ली के जंतर-मंतर से अस्पताल ले जाने की घटना के विरोध में जमशेदपुर में विरोध प्रदर्शन

    July 20, 2026

    Jamshedpur: बागबेड़ा में कुसुम घाट के पास खरकई नदी से अज्ञात युवक का शव बरामद

    July 20, 2026
    Recent Post

    FIFA Football Final: Spain बना World Champion, अर्जेंटीना को हराकर 16 साल बाद जीता फीफा विश्व कप

    July 20, 2026

    Jamshedpur: सोनम वांगचुक को दिल्ली के जंतर-मंतर से अस्पताल ले जाने की घटना के विरोध में जमशेदपुर में विरोध प्रदर्शन

    July 20, 2026

    Jamshedpur: बागबेड़ा में कुसुम घाट के पास खरकई नदी से अज्ञात युवक का शव बरामद

    July 20, 2026

    Jamshedpur: छोटाबांकी डैम में दोस्तों के साथ घूमने आए टेल्को के युवक की डूबकर मौत

    July 20, 2026

    Jamshedpur: आदिवासी महिला की मौत की जांच की मांग, पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने सीएम हेमंत सोरेन को लिखा पत्र

    July 20, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group