Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jharkhand Health Department: मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में ड्यूटी से गायब रहने वाले डॉक्टरों पर स्वास्थ्य विभाग सख्त, सेवा समाप्ति की कार्रवाई की तैयारी
    Breaking News

    Jharkhand Health Department: मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में ड्यूटी से गायब रहने वाले डॉक्टरों पर स्वास्थ्य विभाग सख्त, सेवा समाप्ति की कार्रवाई की तैयारी

    News DeskBy News DeskJuly 19, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi. झारखंड के मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में ड्यूटी से लगातार अनुपस्थित रहने वाले डॉक्टरों पर स्वास्थ्य विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। विभाग ने स्पष्ट कर दिया है कि पदस्थापन के बाद भी तय समय पर योगदान नहीं देने वाले या बिना सूचना के ड्यूटी से गायब रहने वाले डॉक्टरों के खिलाफ सेवा समाप्ति की कार्रवाई की जाएगी।
    स्वास्थ्य विभाग ने ऐसे नियुक्त प्राध्यापकों को अंतिम चेतावनी जारी की है। विभाग के अनुसार, यदि 28 जुलाई तक संबंधित प्राध्यापक अपने निर्धारित विभाग में योगदान नहीं देते हैं, तो उनकी सेवा समाप्त मान ली जाएगी। इसके बाद नियुक्ति से जुड़ा कोई दावा स्वीकार नहीं किया जाएगा।

    जानकारी के अनुसार, 18 मार्च को जारी विभागीय अधिसूचना के माध्यम से सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति और पदस्थापन किया गया था। इसके बावजूद कई डॉक्टरों ने अपने पदस्थापित संस्थानों में योगदान नहीं दिया। विभाग ने इस मामले में 18 जून को भी पत्र जारी कर तत्काल योगदान देने का निर्देश दिया था, लेकिन इसके बाद भी कई डॉक्टर अनुपस्थित बने हुए हैं।

    FIFA Football Final: Spain बना World Champion, अर्जेंटीना को हराकर 16 साल बाद जीता फीफा विश्व कप

    विभागीय जानकारी के मुताबिक, कुछ डॉक्टर सितंबर 2025 से ही अपने कार्यस्थल से गायब हैं। अब स्वास्थ्य विभाग ऐसे सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति अधिसूचना को रद्द करने की प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी में है, जिन्होंने पदस्थापन के बावजूद योगदान नहीं दिया है।
    गौरतलब है कि नेशनल मेडिकल कमीशन (एनएमसी) मेडिकल कॉलेजों में शिक्षकों की निर्धारित संख्या और मानकों को पूरा करने पर लगातार जोर दे रहा है। इसी को देखते हुए मेडिकल कॉलेजों में प्राध्यापकों और सहायक प्राध्यापकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने यह सख्त कदम उठाया है।

    Jamshedpur: सोनम वांगचुक को दिल्ली के जंतर-मंतर से अस्पताल ले जाने की घटना के विरोध में जमशेदपुर में विरोध प्रदर्शन

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    and is preparing to initiate action for the termination of their services. Jharkhand Health Department: The Health Department is taking a strict stance against doctors absent from duty in medical colleges and hospitals Jharkhand Health Department: मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में ड्यूटी से गायब रहने वाले डॉक्टरों पर स्वास्थ्य विभाग सख्त सेवा समाप्ति की कार्रवाई की तैयारी
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    FIFA Football Final: Spain बना World Champion, अर्जेंटीना को हराकर 16 साल बाद जीता फीफा विश्व कप

    July 20, 2026

    Jamshedpur: सोनम वांगचुक को दिल्ली के जंतर-मंतर से अस्पताल ले जाने की घटना के विरोध में जमशेदपुर में विरोध प्रदर्शन

    July 20, 2026

    Jamshedpur: बागबेड़ा में कुसुम घाट के पास खरकई नदी से अज्ञात युवक का शव बरामद

    July 20, 2026
    Recent Post

    FIFA Football Final: Spain बना World Champion, अर्जेंटीना को हराकर 16 साल बाद जीता फीफा विश्व कप

    July 20, 2026

    Jamshedpur: सोनम वांगचुक को दिल्ली के जंतर-मंतर से अस्पताल ले जाने की घटना के विरोध में जमशेदपुर में विरोध प्रदर्शन

    July 20, 2026

    Jamshedpur: बागबेड़ा में कुसुम घाट के पास खरकई नदी से अज्ञात युवक का शव बरामद

    July 20, 2026

    Jamshedpur: छोटाबांकी डैम में दोस्तों के साथ घूमने आए टेल्को के युवक की डूबकर मौत

    July 20, 2026

    Jamshedpur: आदिवासी महिला की मौत की जांच की मांग, पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने सीएम हेमंत सोरेन को लिखा पत्र

    July 20, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group