Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Central Cabinet Dicision: प्रश्नपत्र लीक के लिए 10 साल तक की जेल की सजा, 10 करोड़ जुर्माने के प्रावधान वाले विधेयक के मसौदे को केंद्रीय कैबिनेट ने दी मंजूरी
    Breaking News

    Central Cabinet Dicision: प्रश्नपत्र लीक के लिए 10 साल तक की जेल की सजा, 10 करोड़ जुर्माने के प्रावधान वाले विधेयक के मसौदे को केंद्रीय कैबिनेट ने दी मंजूरी

    News DeskBy News DeskJuly 25, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    New Delhi.केंद्रीय मंत्रिमंडल ने प्रश्नपत्र लीक के मामलों में कड़ी सजा का प्रावधान सुनिश्चित करने के लिए एक विधेयक के मसौदे को शुक्रवार को मंजूरी दे दी। इसमें 10 करोड़ रुपये तक के जुर्माने का प्रावधान भी शामिल है। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को घोषणा की थी कि अगले हफ्ते संसद में एक विधेयक पेश किया जाएगा, जिसमें प्रश्नपत्र लीक के खिलाफ सख्त प्रावधान होंगे। इस घोषणा के कुछ घंटे बाद मंत्रिमंडल ने मसौदे को मंजूरी दी।

    सूत्रों ने बताया कि संसद भवन परिसर में प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में प्रश्नपत्र लीक के मामलों में शामिल लोगों को मौजूदा कानूनों की तुलना में अधिक कड़ी सजा देने का प्रावधान करने के लिए एक विधेयक के मसौदे को मंजूरी दी गई। सूत्रों ने बताया कि इस विधेयक के जरिये ‘लोक परीक्षा (अनुचित साधनों का निवारण) विधेयक, 2024’ में संशोधन किया जायेगा। इसमें प्रश्नपत्र लीक में शामिल व्यक्तियों के लिए कम से कम पांच साल की जेल की सजा और/या जुर्माने का प्रस्ताव किया गया है।

    सूत्रों के अनुसार इसमें संगठित तरीके से किए गए प्रश्नपत्र लीक के मामलों में 10 साल तक की जेल की सजा और अधिकतम 10 करोड़ रुपये के जुर्माने का प्रावधान प्रस्तावित किया गया है।

    BJP Protest: जेपीएससी और नीट मुद्दों को लेकर रांची और जमशेदपुर में भाजपा ने राहुल गांधी के खिलाफ प्रदर्शन किया

    मौजूदा कानून में व्यक्तिगत रूप से शामिल लोगों के लिए तीन से पांच साल तक की कैद का प्रावधान है, जबकि संगठित रूप से धोखाधड़ी और प्रश्नपत्र लीक जैसे अपराधों में शामिल लोगों के लिए पांच से 10 साल तक की कैद और कम से कम एक करोड़ रुपये के जुर्माने का प्रावधान है। इस विधेयक का उद्देश्य उन संगठित गिरोहों और संस्थानों को गलत कृत्य करने से रोकना है, जो आर्थिक लाभ के लिए अनुचित साधनों का सहारा लेते हैं। साथ ही अभ्यर्थियों को इसके प्रावधानों से संरक्षण प्रदान करना है।

    मौजूदा कानून का उद्देश्य यूपीएससी, एसएससी आदि जैसी भर्ती परीक्षाओं और नीट, जेईई तथा सीयूईटी जैसी प्रवेश परीक्षाओं में प्रश्नपत्र लीक, कदाचार और संगठित कदाचार पर रोक लगाना है। सूत्रों ने बताया कि सरकार राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) में सुधारों से जुड़े सभी मुद्दों पर भी काम कर रही है। एनटीए चिकित्सा प्रवेश के लिए राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (स्नातक) यानी नीट-यूजी आयोजित करती है।

    Jharkhand: पुलिस और राहुल दुबे गैंग के अपराधियों के बीच मुठभेड़,एक अपराधी के पैर में लगी गोली

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    10 करोड़ जुर्माने के प्रावधान वाले विधेयक के मसौदे को केंद्रीय कैबिनेट ने दी मंजूरी Central Cabinet Decision: The Union Cabinet has approved a draft bill providing for up to 10 years of imprisonment and a fine of ₹10 crore for question paper leaks. Central Cabinet Dicision: प्रश्नपत्र लीक के लिए 10 साल तक की जेल की सजा
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    BJP Protest: जेपीएससी और नीट मुद्दों को लेकर रांची और जमशेदपुर में भाजपा ने राहुल गांधी के खिलाफ प्रदर्शन किया

    July 25, 2026

    Jharkhand: पुलिस और राहुल दुबे गैंग के अपराधियों के बीच मुठभेड़,एक अपराधी के पैर में लगी गोली

    July 25, 2026

    Jamshedpur: बर्मामाइंस में मोबाइल गुम होने के बाद फोन पे खाते से निकल गए 10,462 रुपये

    July 25, 2026
    Recent Post

    Central Cabinet Dicision: प्रश्नपत्र लीक के लिए 10 साल तक की जेल की सजा, 10 करोड़ जुर्माने के प्रावधान वाले विधेयक के मसौदे को केंद्रीय कैबिनेट ने दी मंजूरी

    July 25, 2026

    BJP Protest: जेपीएससी और नीट मुद्दों को लेकर रांची और जमशेदपुर में भाजपा ने राहुल गांधी के खिलाफ प्रदर्शन किया

    July 25, 2026

    Jharkhand: पुलिस और राहुल दुबे गैंग के अपराधियों के बीच मुठभेड़,एक अपराधी के पैर में लगी गोली

    July 25, 2026

    Jamshedpur: बर्मामाइंस में मोबाइल गुम होने के बाद फोन पे खाते से निकल गए 10,462 रुपये

    July 25, 2026

    Tata Steel: टाटा स्टील में प्रोक्योरमेंट लॉजिस्टिक्स विभाग में आईएल-3 स्तर के अधिकारी का तबादला

    July 25, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group