Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur: एमजीएम थाना पुलिस ने अंतरराज्यीय गांजा तस्करी गिरोह का किया भंडाफोड़, तीन तस्कर गिरफ्तार
    Breaking News

    Jamshedpur: एमजीएम थाना पुलिस ने अंतरराज्यीय गांजा तस्करी गिरोह का किया भंडाफोड़, तीन तस्कर गिरफ्तार

    News DeskBy News DeskJuly 31, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur. एमजीएम थाना पुलिस ने अंतरराज्यीय गांजा तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 9.2 किलोग्राम गांजा, 31,360 रुपये नकद, एक डिजिटल इलेक्ट्रॉनिक तराजू, एक मोटरसाइकिल, एक जियो कीपैड फोन और एक टचस्क्रीन मोबाइल फोन बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपियों में एमजीएम थाना क्षेत्र के बेको निवासी मंतोष महतो उर्फ बुधू महतो (38) तथा पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले के बंदवान निवासी शंभू गोराई (58) और प्राण कृष्ण गोराई (53) शामिल हैं। पुलिस के अनुसार मंगलवार को गुप्त सूचना के आधार पर बेको गांव में छापेमारी की। मंतोष महतो के घर से 7.2 किलोग्राम गांजा, 6,400 रुपये नकद और एक डिजिटल तराजू बरामद हुआ।

    पूछताछ में मंतोष ने स्वीकार किया कि वह पुरुलिया से गांजा लाकर स्थानीय क्षेत्रों में बेचता था। उसकी सूचना पर पुलिस ने बेको-छोटाबांकी मार्ग पर घेराबंदी कर शंभू गोराई और प्राण कृष्ण गोराई को मोटरसाइकिल समेत गिरफ्तार कर लिया। दोनों के पास से 2 किलोग्राम गांजा और बिक्री के 24,960 रुपये बरामद हुए। तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

    ACB की Curruption के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, महिला थानेदार ने 4.50 लाख मांगी थी रिश्वत, पहली किस्त में 50 हजार लेते गिरफ्तार

    CM Soren ने PM मोदी को लिखा पत्र, बोले: केंद्रीय छात्रवृत्ति में 700 करोड़ की कमी का छात्रों पर पड़ रहा असर
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jamshedpur: MGM police bust inter-state cannabis smuggling gang; three smugglers arrested. Jamshedpur: एमजीएम थाना पुलिस ने अंतरराज्यीय गांजा तस्करी गिरोह का किया भंडाफोड़ तीन तस्कर गिरफ्तार
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    ACB की Curruption के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, महिला थानेदार ने 4.50 लाख मांगी थी रिश्वत, पहली किस्त में 50 हजार लेते गिरफ्तार

    July 31, 2026

    CM Soren ने PM मोदी को लिखा पत्र, बोले: केंद्रीय छात्रवृत्ति में 700 करोड़ की कमी का छात्रों पर पड़ रहा असर

    July 31, 2026

    Tata Steel: टाटा स्टील में बदलेगा इंट्री का तरीका, प्लांट के चारों प्रमुख गेटों पर वाहनों की आवाजाही का जुटाया जा रहा है डेटा

    July 31, 2026
    Recent Post

    Adityapur: आदित्यपुर की ग्लोरिया कंपनी में बेकिंग ओवन में हुआ ब्लास्ट, एक मजदूर की मौत, सात घायल

    July 31, 2026

    Jamshedpur. डिमना लेक के जलाशय में डूबकर एमजीएम के दो डॉक्टरों की संदिग्ध मौत मामले में अब हत्या का आरोप, जानें मामला?

    July 31, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group