Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»JAMSHEDPUR NEWS: जुगसलाई में डेंगू-मलेरिया के खतरे पर अलर्ट, एंटी लारवा छिड़काव की मांग लेकर पार्षद पहुंचे सिविल सर्जन के पास
Breaking News

JAMSHEDPUR NEWS: जुगसलाई में डेंगू-मलेरिया के खतरे पर अलर्ट, एंटी लारवा छिड़काव की मांग लेकर पार्षद पहुंचे सिविल सर्जन के पास

News DeskBy News DeskJuly 31, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

जमशेदपुर: जुगसलाई नगर परिषद क्षेत्र में डेंगू और मलेरिया के बढ़ते खतरे को देखते हुए पार्षद अनिल मोदी और सत्यनारायण अग्रवाल ने शुक्रवार को जिले के सिविल सर्जन डॉ. साहिर पाल से मुलाकात कर पूरे जुगसलाई क्षेत्र में तत्काल एंटी लारवा छिड़काव अभियान शुरू कराने की मांग की। स्वास्थ्य सुरक्षा से जुड़े इस मुद्दे पर हुई बैठक के बाद राहत की खबर सामने आई है कि 1 अगस्त से संवेदनशील क्षेत्रों में एंटी लारवा छिड़काव शुरू किया जाएगा।

जुगसलाई की घनी आबादी को देखते हुए उठाई मांग

पार्षदों ने सिविल सर्जन को बताया कि जुगसलाई नगर परिषद क्षेत्र अत्यधिक घनी आबादी वाला इलाका है, जहां वर्तमान में नगर परिषद की ओर से नियमित एंटी लारवा छिड़काव नहीं कराया जा रहा है। ऐसे में बरसात के मौसम में मच्छरों के प्रजनन की संभावना बढ़ने के साथ डेंगू, मलेरिया और अन्य मच्छरजनित बीमारियों के फैलने का खतरा लगातार बढ़ रहा है।

उन्होंने कहा कि जनस्वास्थ्य की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पूरे क्षेत्र में शीघ्र फॉगिंग और एंटी लारवा स्प्रे कराया जाना अत्यंत आवश्यक है।

Jamshedpur: धनतेरस और दीपावली को लेकर एसएसपी ने संभाली सुरक्षा की कमान, बाइक से शहर में किया गश्त, ज्वेलरी दुकानों और बैंकों का लिया जायजा

सिविल सर्जन ने अधिकारियों से की तत्काल बातचीत

सिविल सर्जन डॉ. साहिर पाल ने पार्षदों की मांग को गंभीरता से सुना और बताया कि सामान्यतः ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य विभाग एंटी लारवा छिड़काव कराता है, जबकि शहरी क्षेत्रों में इसकी जिम्मेदारी संबंधित नगर निकाय की होती है। इसके बावजूद जुगसलाई की गंभीर स्थिति को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग हरसंभव सहयोग करेगा।

बैठक के दौरान उन्होंने तत्काल टाटा स्टील यूआईएसएल (पूर्व जुस्को) के संबंधित अधिकारियों से दूरभाष पर बातचीत कर जुगसलाई के संवेदनशील इलाकों में जल्द छिड़काव शुरू करने का आग्रह किया।

Jamshedpur: 1,506 गांव सीधे खनन से प्रभावित, 200 से अधिक पर अप्रत्यक्ष असर, स्कूल, आंगनबाड़ी और सड़क निर्माण को मिलेगी प्राथमिकता

1 अगस्त से शुरू होगा छिड़काव अभियान

टाटा स्टील यूआईएसएल के अधिकारियों ने आश्वस्त किया कि 1 अगस्त से जुगसलाई के चिन्हित संवेदनशील क्षेत्रों में एंटी लारवा छिड़काव अभियान प्रारंभ कर दिया जाएगा। इससे स्थानीय लोगों को डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों की रोकथाम में महत्वपूर्ण राहत मिलने की उम्मीद है।

पार्षद सत्यनारायण अग्रवाल और अनिल मोदी ने स्वास्थ्य विभाग तथा टाटा स्टील यूआईएसएल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी एजेंसियों के समन्वित प्रयास से जुगसलाई में मच्छरजनित बीमारियों पर प्रभावी नियंत्रण संभव होगा।

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Jamshedpur: धनतेरस और दीपावली को लेकर एसएसपी ने संभाली सुरक्षा की कमान, बाइक से शहर में किया गश्त, ज्वेलरी दुकानों और बैंकों का लिया जायजा

November 6, 2026

Jamshedpur: 1,506 गांव सीधे खनन से प्रभावित, 200 से अधिक पर अप्रत्यक्ष असर, स्कूल, आंगनबाड़ी और सड़क निर्माण को मिलेगी प्राथमिकता

November 6, 2026

Jamshedpur: सिदगोड़ा टाउन हॉल में DMFT न्यास परिषद की जिला स्तरीय बैठक का सामूहिक बहिष्कार, मुखियाओं ने पंचायतों की अनदेखी पर जताई नाराजगी

November 6, 2026
Recent Post

Jamshedpur: धनतेरस और दीपावली को लेकर एसएसपी ने संभाली सुरक्षा की कमान, बाइक से शहर में किया गश्त, ज्वेलरी दुकानों और बैंकों का लिया जायजा

November 6, 2026

Jamshedpur: 1,506 गांव सीधे खनन से प्रभावित, 200 से अधिक पर अप्रत्यक्ष असर, स्कूल, आंगनबाड़ी और सड़क निर्माण को मिलेगी प्राथमिकता

November 6, 2026

Jamshedpur: सिदगोड़ा टाउन हॉल में DMFT न्यास परिषद की जिला स्तरीय बैठक का सामूहिक बहिष्कार, मुखियाओं ने पंचायतों की अनदेखी पर जताई नाराजगी

November 6, 2026

Ghatsila: घाटशिला, जादूगोड़ा और गालूडीह की मिठाई दुकानों पर खाद्य विभाग का छापा, 155 लीटर एक्सपायर्ड कोल्ड ड्रिंक और मिलावटी छेना बरामद

November 6, 2026

Noyal Tata 12 नवंबर को TITAN के निदेशक और वाइस चेयरमैन पद से हो जाएंगे सेवानिवृत्त

November 6, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group