Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»DHANBAD NEWS: महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह ने धनबाद-रखितपुर-सिंदरी टाउन रेलखंड का किया विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण
Breaking News

DHANBAD NEWS: महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह ने धनबाद-रखितपुर-सिंदरी टाउन रेलखंड का किया विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण

News DeskBy News DeskAugust 16, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

धनबाद,। पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह ने रविवार को धनबाद-रखितपुर-सिंदरी टाउन रेलखंड का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने रेल संरक्षा, सिग्नलिंग व्यवस्था, रेलवे ट्रैक और रेल पुलों समेत विभिन्न महत्वपूर्ण रेल परिसंपत्तियों का जायजा लिया। महाप्रबंधक ने रेल ट्रैक के बेहतर रखरखाव पर संतोष व्यक्त करते हुए अधिकारियों को सुरक्षित एवं संरक्षित रेल परिचालन सुनिश्चित करने के लिए हरसंभव कदम उठाने का निर्देश दिया।

रेल संरक्षा और ट्रैक रखरखाव की हुई समीक्षा

महाप्रबंधक के निरीक्षण का मुख्य फोकस रेल संरक्षा और आधारभूत संरचना की स्थिति पर रहा। उन्होंने धनबाद-रखितपुर-सिंदरी टाउन रेलखंड के दौरान रेलवे ट्रैक, सिग्नलिंग सिस्टम और पुलों की स्थिति को देखा। अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि रेल परिसंपत्तियों के रखरखाव में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि सुरक्षित रेल परिचालन रेलवे की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। इसके लिए ट्रैक और अन्य संरचनाओं का नियमित निरीक्षण एवं बेहतर रखरखाव आवश्यक है।

न्यू सेल कोलियरी और तसरा का भी निरीक्षण

विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण के बाद महाप्रबंधक ने न्यू सेल कोलियरी और तसरा का निरीक्षण किया। इस दौरान संबंधित अधिकारियों से विभिन्न कार्यों और गतिविधियों की जानकारी ली गई। तसरा के अधिकारियों के साथ बैठक कर संबंधित विषयों पर चर्चा भी की गई।

Saraikela: DC दफ्तर के परिसर में Bank Of India में सेंध की कोशिश, चोरों ने तोड़ा ताला, लोगों की सतर्कता से टली बड़ी लूट

महाप्रबंधक ने औद्योगिक एवं रेल परिवहन से जुड़े कार्यों में बेहतर समन्वय बनाए रखने पर जोर दिया, ताकि क्षेत्र में रेल सुविधाओं का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित हो सके।

HURL सिंदरी का भी लिया जायजा

महाप्रबंधक ने सिंदरी स्थित हिन्दुस्तान उर्वरक एवं रसायन लिमिटेड (HURL) का भी निरीक्षण किया। यहां उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक कर संबंधित गतिविधियों की जानकारी ली। रेल कनेक्टिविटी और औद्योगिक गतिविधियों के बीच बेहतर तालमेल को लेकर भी चर्चा की गई।

सिंदरी क्षेत्र औद्योगिक गतिविधियों के लिहाज से महत्वपूर्ण है। ऐसे में रेलवे और औद्योगिक संस्थानों के बीच समन्वय को क्षेत्रीय विकास के लिए अहम माना जा रहा है।

Golmuri Bank Loot: केनरा बैंक लूट में पुलिस ने जारी की बंगाल और बिहार के तीन आरोपियों अमन, प्रियदर्शी और साका की तस्वीर

धनबाद मंडल के विकास कार्यों की समीक्षा

निरीक्षण के अंत में महाप्रबंधक ने मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, धनबाद में मंडल के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में धनबाद मंडल की कार्यप्रगति, विभिन्न विकास परियोजनाओं और रेलवे से जुड़े महत्वपूर्ण कार्यों की स्थिति की समीक्षा की गई।

महाप्रबंधक ने अधिकारियों को निर्धारित कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने तथा रेल परिचालन की सुरक्षा और गुणवत्ता को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का निर्देश दिया।

निरीक्षण के दौरान धनबाद मंडल के मंडल रेल प्रबंधक अखिलेश मिश्र सहित पूर्व मध्य रेल मुख्यालय और धनबाद मंडल के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Saraikela: DC दफ्तर के परिसर में Bank Of India में सेंध की कोशिश, चोरों ने तोड़ा ताला, लोगों की सतर्कता से टली बड़ी लूट

October 4, 2026

Golmuri Bank Loot: केनरा बैंक लूट में पुलिस ने जारी की बंगाल और बिहार के तीन आरोपियों अमन, प्रियदर्शी और साका की तस्वीर

October 4, 2026

Jharkhand SIR: मतदाता सूची में विसंगतियों पर जारी नोटिस को लेकर CEO ने जारी किए निर्देश, 10 को सभी मतदान केंद्रों पर लगेगा मेगा हेल्पडेस्क

October 4, 2026
Recent Post

Saraikela: DC दफ्तर के परिसर में Bank Of India में सेंध की कोशिश, चोरों ने तोड़ा ताला, लोगों की सतर्कता से टली बड़ी लूट

October 4, 2026

Golmuri Bank Loot: केनरा बैंक लूट में पुलिस ने जारी की बंगाल और बिहार के तीन आरोपियों अमन, प्रियदर्शी और साका की तस्वीर

October 4, 2026

Jharkhand SIR: मतदाता सूची में विसंगतियों पर जारी नोटिस को लेकर CEO ने जारी किए निर्देश, 10 को सभी मतदान केंद्रों पर लगेगा मेगा हेल्पडेस्क

October 4, 2026

Jharkhand: राज्य के सरकारी अस्पतालों के लिए 306 विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू, ऑनलाइन आवेदन आठ अक्टूबर से, 31 अक्टूबर तक मौका

October 4, 2026

Jamshedpur: जितिया पर मानगो स्वर्णरेखा नदी में उमड़ा आस्था का सैलाब, व्रतियों ने नदी में स्नान कर की पूजा-अर्चना

October 4, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group