Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur: गालूडीह में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, करीब 5 लाख रुपये मूल्य का गांजा बरामद, तीन लोग गिरफ्तार, ओडिशा से जमशेदपुर लायी जा रही थी मादक पदार्थ की खेप
    Breaking News

    Jamshedpur: गालूडीह में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, करीब 5 लाख रुपये मूल्य का गांजा बरामद, तीन लोग गिरफ्तार, ओडिशा से जमशेदपुर लायी जा रही थी मादक पदार्थ की खेप

    News DeskBy News DeskAugust 17, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur. पूर्वी सिंहभूम जिले के गालूडीह में पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 11 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। पुलिस ने गांजा तस्करी के आरोप में मोटरसाइकिल सवार तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। बरामद गांजे की बाजार कीमत करीब 5 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार, गांजे की यह खेप ओडिशा से जमशेदपुर ले जाई जा रही थी। गालूडीह थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गालूडीह बराज के पास कैनाल रोड पर घेराबंदी कर यह कार्रवाई की। पुलिस ने आरोपियों के पास से गांजे के अलावा एक ग्लैमर मोटरसाइकिल और काला हेलमेट भी जब्त किया है। रविवार को ग्रामीण एसपी शुभम खंडेलवाल ने पूरे मामले का खुलासा करते हुए बताया कि 15 अगस्त को पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ लोग मोटरसाइकिल से गांजा लेकर ओडिशा से गालूडीह के रास्ते जमशेदपुर की ओर जा रहे हैं।

    सूचना को गंभीरता से लेते हुए ग्रामीण एसपी के नेतृत्व में तत्काल छापामारी टीम का गठन किया गया। टीम ने गालूडीह बराज के समीप कैनाल रोड पर वाहनों की जांच और संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी शुरू कर दी। इसी दौरान पुलिस ने मोटरसाइकिल पर तीन लोगों को आते देखा। संदेह के आधार पर पुलिस ने मोटरसाइकिल को रोककर तीनों की तलाशी ली। तलाशी के दौरान गांजा बरामद होने के बाद तीनों को हिरासत में ले लिया गया।

    CM हेमंत सोरेन का बड़ा फ़ैसला: JSSC-CGL की परीक्षा रद्द TDPL एजेंसी द्वारा ली गई सभी परीक्षा रद्द, 2014 से लेकर अब तक हुई सभी परीक्षाओं की जांच होगी

    जमशेदपुर के रहने वाले हैं तीनों गिरफ्तार आरोपी
    पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रमेश कुमार सिंह (43), निवासी रेलवे कॉलोनी, संजय नगर, बागबेड़ा थाना क्षेत्र; श्याम नाथ राय (38), निवासी जेम्को मनीफीट, टेल्को थाना क्षेत्र; और बाबूलाल यादव (50), निवासी रेलवे ट्रैफिक कॉलोनी, बागबेड़ा थाना क्षेत्र के रूप में हुई है। पुलिस ने गांजा जब्त करने के साथ आरोपियों के कब्जे से इस्तेमाल की जा रही मोटरसाइकिल और हेलमेट भी अपने कब्जे में ले लिया। तीनों को थाने लाकर पूछताछ की गई।

    CID Raid JSSC Office: झारखंड भर्ती परीक्षा में ‘अनियमितताओं’ के सिलसिले में जेएसएससी कार्यालय में सीआईडी की छापेमारी

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    consignment of liquor was being brought to Jamshedpur from Odisha ganja worth around Rs 5 lakh recovered Jamshedpur: Massive police operation in Galudih Jamshedpur: गालूडीह में पुलिस की बड़ी कार्रवाई three persons arrested ओडिशा से जमशेदपुर लायी जा रही थी मादक पदार्थ की खेप करीब 5 लाख रुपये मूल्य का गांजा बरामद तीन लोग गिरफ्तार
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    CM हेमंत सोरेन का बड़ा फ़ैसला: JSSC-CGL की परीक्षा रद्द TDPL एजेंसी द्वारा ली गई सभी परीक्षा रद्द, 2014 से लेकर अब तक हुई सभी परीक्षाओं की जांच होगी

    August 18, 2026

    CID Raid JSSC Office: झारखंड भर्ती परीक्षा में ‘अनियमितताओं’ के सिलसिले में जेएसएससी कार्यालय में सीआईडी की छापेमारी

    August 18, 2026

    Adityapur: आदित्यपुर के आरआइटी मोड़ पर पत्नी को छोड़कर चला गया ड्यूटी, दो साल की बेटी संग पत्नी हो गयी लापता, मायके जाने की बात कह घर से निकली थी, शिकायत दर्ज

    August 18, 2026
    Recent Post

    CM हेमंत सोरेन का बड़ा फ़ैसला: JSSC-CGL की परीक्षा रद्द TDPL एजेंसी द्वारा ली गई सभी परीक्षा रद्द, 2014 से लेकर अब तक हुई सभी परीक्षाओं की जांच होगी

    August 18, 2026

    CID Raid JSSC Office: झारखंड भर्ती परीक्षा में ‘अनियमितताओं’ के सिलसिले में जेएसएससी कार्यालय में सीआईडी की छापेमारी

    August 18, 2026

    Adityapur: आदित्यपुर के आरआइटी मोड़ पर पत्नी को छोड़कर चला गया ड्यूटी, दो साल की बेटी संग पत्नी हो गयी लापता, मायके जाने की बात कह घर से निकली थी, शिकायत दर्ज

    August 18, 2026

    Jamshedpur: जमशेदपुर डीसी ने राजस्व वसूली बढ़ाने के दिये निर्देश, म्यूटेशन और सीमांकन के मामलों में देरी पर सख्ती

    August 18, 2026

    Jamshedpur: नीलडीह ग्वाला बस्ती के रामाधीन बागान के पास बाइक सवार तीन युवकों ने गर्दन पर चापड़ सटाकर लूट लिये 13 हजार रुपये

    August 18, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group