Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»JAMSHEDPUR NEWS: पूर्वी विधानसभा में 15 लाख की योजनाओं का शिलान्यास
Breaking News

JAMSHEDPUR NEWS: पूर्वी विधानसभा में 15 लाख की योजनाओं का शिलान्यास

News DeskBy News DeskAugust 21, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

जमशेदपुर, 21 अगस्त 2026: जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार और जनसमस्याओं के समाधान की दिशा में विकास कार्यों को गति दी जा रही है। इसी क्रम में शुक्रवार को जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में करीब 15 लाख रुपये की लागत वाली विकास योजनाओं का शिलान्यास किया।

शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान साकची शिव मंदिर लाइन में प्लॉट संख्या 61 से 66 के पीछे की ओर पेवर्स ब्लॉक अधिष्ठापन कार्य की शुरुआत की गई। इसके अलावा सीतारामडेरा क्षेत्र के नंदनगर, भुइयांडीह में कब्रिस्तान के समीप महावीर गोप के घर से सुधीर यादव की गली तक सड़क पर पेवर्स ब्लॉक लगाने के कार्य का भी शिलान्यास किया गया।

बारीडीह बस्ती स्थित प्रेमचंद पथ में मधुसूदन सिंह के घर से आरबीबी सिंह के घर तक नाली के ऊपर स्लैब अधिष्ठापन तथा शिव मंदिर के समीप शक्तिनगर गंगा पथ में विश्वजीत विश्वास के घर से अमरनाथ तिवारी के घर तक कल्वर्ट निर्माण कार्य की भी आधारशिला रखी गई।

वहीं, बिरसानगर जोन नंबर 8 में समाज के अभिवंचित एवं कमजोर वर्ग के बच्चों के लिए अध्ययन का बेहतर और सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शेड निर्माण कार्य का भी शिलान्यास किया गया।

JAMSHEDPUR NEWS: पूर्वी सिंहभूम में बालू तस्करी और 500 से अधिक सखुआ पेड़ों की कटाई का मुद्दा उठा, डीसी से मिले दिनेशानंद गोस्वामी

विधायक ने गुणवत्ता के साथ समय पर काम पूरा करने का दिया निर्देश

इस अवसर पर विधायक पूर्णिमा साहू ने कहा कि जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में सड़क, नाली, जल निकासी और अन्य जरूरी बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने के लिए लगातार पहल की जा रही है। विकास योजनाओं का उद्देश्य स्थानीय लोगों की दैनिक समस्याओं का समाधान करना और उन्हें बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराना है।

उन्होंने संबंधित संवेदकों को निर्देश दिया कि सभी निर्माण कार्यों में गुणवत्ता और निर्धारित निर्माण मानकों का पूरी तरह पालन किया जाए। साथ ही योजनाओं को तय समय-सीमा के भीतर पूरा करने पर भी विशेष ध्यान देने को कहा।

कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि गुंजन यादव, भाजपा साकची पूर्वी मंडल अध्यक्ष युवराज सिंह, सीतारामडेरा मंडल अध्यक्ष रंजीत सिंह, बिरसानगर मंडल अध्यक्ष बापन बनर्जी सहित कई कार्यकर्ता, स्थानीय नागरिक और बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।

JAMSHEDPUR NEWS: पितृपक्ष अमावस्या पर 599 अज्ञात शवों का पिंडदान, 1000 लोगों ने किया श्राद्ध भोज

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS: पूर्वी सिंहभूम में बालू तस्करी और 500 से अधिक सखुआ पेड़ों की कटाई का मुद्दा उठा, डीसी से मिले दिनेशानंद गोस्वामी

October 10, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: पितृपक्ष अमावस्या पर 599 अज्ञात शवों का पिंडदान, 1000 लोगों ने किया श्राद्ध भोज

October 10, 2026

SARAIKELA-KHARSAWAN NEWS: अवैध बालू पर खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 30 हजार सीएफटी बालू जब्त, आईसर वाहन भी पकड़ा

October 10, 2026
Recent Post

JAMSHEDPUR NEWS: पूर्वी सिंहभूम में बालू तस्करी और 500 से अधिक सखुआ पेड़ों की कटाई का मुद्दा उठा, डीसी से मिले दिनेशानंद गोस्वामी

October 10, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: पितृपक्ष अमावस्या पर 599 अज्ञात शवों का पिंडदान, 1000 लोगों ने किया श्राद्ध भोज

October 10, 2026

SARAIKELA-KHARSAWAN NEWS: अवैध बालू पर खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 30 हजार सीएफटी बालू जब्त, आईसर वाहन भी पकड़ा

October 10, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: ज़ेवियर पब्लिक स्कूल के संचालक सुनील सिंह पंचतत्व में विलीन, अमरप्रीत सिंह काले ने जताया शोक

October 10, 2026

ADITYAPUR NEWS: सेंट्रल पब्लिक स्कूल में वार्षिक प्रदर्शनी, विद्यार्थियों ने विज्ञान और गणित के मॉडल से दिखाई प्रतिभा

October 10, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group