Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»Jharkhand: पुलिस से झड़प के मामले में भाजपा के कई कार्यकर्ता हिरासत में, 14 नामजद और 200 अज्ञात लोगों के खिलाफ 3 प्राथमिकी दर्ज
Breaking News

Jharkhand: पुलिस से झड़प के मामले में भाजपा के कई कार्यकर्ता हिरासत में, 14 नामजद और 200 अज्ञात लोगों के खिलाफ 3 प्राथमिकी दर्ज

News DeskBy News DeskAugust 23, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Ranchi. झारखंड के गिरिडीह में शनिवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला फूंकने की कोशिश करते समय भाजपा कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प हो गई। उन्होंने बताया कि भाजपा के 15 कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया, जबकि करीब 90 अन्य कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तारी दी। इधर, रांची में पुलिस और नौकरी के इच्छुक अभ्यर्थियों के बीच हुई झड़प के सिलसिले में शनिवार को 14 नामजद और 200 से अधिक अज्ञात लोगों के खिलाफ कम से कम तीन प्राथमिकी दर्ज की गईं।

ये प्राथमिकी सरकारी कामकाज में कथित तौर पर बाधा डालने और पुलिस के साथ झड़प करने के आरोप में रांची के कोतवाली थाने में दर्ज की गईं। रांची के पुलिस अधीक्षक (सिटी) पारस राणा ने कहा, ‘‘शुक्रवार को हुई झड़प के सिलसिले में कोतवाली थाने में 14 नामजद आरोपियों और 200 से अधिक अज्ञात लोगों के खिलाफ तीन प्राथमिकी दर्ज की गई हैं।’’

एक अन्य अधिकारी ने बताया कि तीन में से एक प्राथमिकी पुलिस ने कथित उपद्रवियों के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने और निर्धारित मार्ग से जुड़े नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में दर्ज की है। अधिकारी ने बताया कि दो अन्य प्राथमिकी दो व्यक्तियों द्वारा दर्ज करायी गई हैं। इस बीच, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेताओं ने आरोप लगाया कि एक गैर-सरकारी संगठन (एनजीओ) चलाने वाली महिला अमीषा प्रसाद को शुक्रवार के आंदोलन में भाग लेने के कारण पुलिस ने हिरासत में लिया और कोतवाली थाने लायी।

Saraikela: टाटा-रांची एनएच-33 पर चांडिल गोलचक्कर के पास से दुकानों को हटाने की मांग पर ग्रामीणों का विरोध प्रदर्शन

झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, रांची की महापौर रोशनी खलखो, भाजपा विधायक सी. पी. सिंह और अन्य नेता कोतवाली थाने पहुंचे और करीब तीन घंटे तक वहां रहे। मरांडी ने कहा,‘यह झारखंड पुलिस की गुंडागर्दी का एक उदाहरण है। जिस तरह से पुलिस ने महिला को हिरासत में लिया, उससे साफ तौर पर लगता है कि उसे प्रताड़ित किया गया। सरकार लोगों की आवाज दबाने की कोशिश कर रही है, लेकिन इस सरकार को पता होना चाहिए कि आप जितना आवाज दबाने की कोशिश करेंगे, वह उतनी ही बुलंद होगी।’’
मरांडी ने आरोप लगाया कि शुक्रवार को पुतला दहन जुलूस के दौरान प्रदर्शन कर रहे छात्रों के साथ झारखंड सरकार के ‘‘गुंडों’’ और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) कार्यकर्ताओं ने जिस तरह का व्यवहार किया, उसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘अगर महिला के खिलाफ पहले से कोई मामला दर्ज था, तो पुलिस को उसे नोटिस देना चाहिए था, न कि आंदोलन में शामिल होने के बाद उसे हिरासत में लेकर थाने लाना चाहिए था। पुलिस अपने अधिकारों के लिए लड़ रहे प्रदर्शनकारियों के खिलाफ मामले दर्ज करके उन्हें हिरासत में ले रही है, जबकि झामुमो कार्यकर्ताओं को संरक्षण दे रही है।’’

Congress Supreme court March: राहुल, खरगे, अन्य नेताओं ने एसआईआर ‘अनियमितताओं’ को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की

हालांकि, पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि महिला को शुक्रवार की झड़प के सिलसिले में हिरासत में नहीं लिया गया था। उन्होंने कहा, ‘‘हम उसे करीब दो महीने पहले सदर थाने में उसके खिलाफ दर्ज एक मामले के सिलसिले में थाने लाए।’’

अधिकारियों के अनुसार, झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में प्रदर्शन कर रहे छात्रों और पुलिस के बीच शुक्रवार को रांची में झड़प हो गई थी। प्रदर्शनकारियों ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के पुतले जलाने की कोशिश की थी।

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Saraikela: टाटा-रांची एनएच-33 पर चांडिल गोलचक्कर के पास से दुकानों को हटाने की मांग पर ग्रामीणों का विरोध प्रदर्शन

October 13, 2026

Congress Supreme court March: राहुल, खरगे, अन्य नेताओं ने एसआईआर ‘अनियमितताओं’ को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की

October 13, 2026

Dhalbhumgarh: धालभूमगढ़ में दिल दहला देने वाली वारदात, भाई ने अपनी दो सगी बहनों की कुल्हाड़ी से कर दी हत्या

October 13, 2026
Recent Post

Saraikela: टाटा-रांची एनएच-33 पर चांडिल गोलचक्कर के पास से दुकानों को हटाने की मांग पर ग्रामीणों का विरोध प्रदर्शन

October 13, 2026

Congress Supreme court March: राहुल, खरगे, अन्य नेताओं ने एसआईआर ‘अनियमितताओं’ को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की

October 13, 2026

Dhalbhumgarh: धालभूमगढ़ में दिल दहला देने वाली वारदात, भाई ने अपनी दो सगी बहनों की कुल्हाड़ी से कर दी हत्या

October 13, 2026

Jamshedpur: इंटर-कॉलेज स्पोर्ट्स फेस्ट 2026 में NIT जमशेदपुर और XLRI संयुक्त रूप से पुरुष ओवरऑल चैंपियन

October 13, 2026

Jamshedpur: मानगो सहारा सिटी में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में तत्कालीन डीएसपी, गुड्डू गुप्ता समेत 21 आरोपी साक्ष्य के अभाव में बरी

October 13, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group