Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jharkhand: प्रेम संबंध का विरोध बना खूनी साजिश की वजह, नाबालिग की हत्या में चार गिरफ्तार
    Breaking News

    Jharkhand: प्रेम संबंध का विरोध बना खूनी साजिश की वजह, नाबालिग की हत्या में चार गिरफ्तार

    News DeskBy News DeskSeptember 15, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Dhanbad. बलियापुर थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की की सिर काटकर हत्या किए जाने के मामले का पुलिस ने खुलासा करने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार, नाबालिग का एक युवक से प्रेम संबंध था। इस रिश्ते से नाराज युवक के पिता और परिवार के कुछ लोगों ने कथित तौर पर उसे रास्ते से हटाने की साजिश रची। हत्या के बाद शव से सिर अलग कर उसे सुनसान स्थान पर फेंक दिया गया। मामले में पुलिस ने सात आरोपियों की पहचान की है, जिनमें से चार को गिरफ्तार कर लिया गया है। तीन अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

    सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव के मुताबिक, घटना की जांच के लिए डीएसपी के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई थी। टीम ने तकनीकी साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज और अन्य उपलब्ध सुरागों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई। पुलिस का दावा है कि जांच के दौरान हत्याकांड की कड़ियां जोड़ते हुए आरोपियों तक पहुंच बनाई गई।

    पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि नाबालिग और युवक के बीच पहले से प्रेम संबंध था। इस संबंध को लेकर पूर्व में गिरिडीह में मामला भी दर्ज हुआ था। पुलिस के अनुसार, इसी वर्ष मई में युवक नाबालिग को दोबारा अपने साथ ले गया था, जिसके बाद दोनों परिवारों के बीच विवाद बढ़ गया था। इस मामले में गिरिडीह पुलिस ने दोनों पक्षों के बीच मध्यस्थता कर विवाद सुलझाने का प्रयास भी किया था।
    जांच के अनुसार, युवक के परिवार में इस रिश्ते को लेकर नाराजगी बनी हुई थी। पुलिस का कहना है कि इसी विरोध के बीच नाबालिग की हत्या की साजिश रची गई। आरोप है कि युवक के पिता ने नाबालिग की मौसी के साथ मिलकर योजना तैयार की और मौसी की एक महिला मित्र को भी इसमें शामिल किया गया।

    Jamshedpur: गणेश चतुर्थी पर श्री श्री कैलाश नगर दुर्गा एवं काली पूजा समिति ने दुर्गा पूजा पंडाल का किया भूमि पूजन

    पुलिस के मुताबिक, नाबालिग की तबीयत अक्सर खराब रहती थी। इसी बात का फायदा उठाकर उसे पूजा-पाठ कराने और परेशानी दूर करने के बहाने एक सुनसान स्थान पर ले जाया गया। वहां पहले से साजिश में शामिल अन्य लोग मौजूद थे।

    जांच में सामने आया कि मौसी और उसकी सहेली नाबालिग को लेकर बताए गए स्थान पर पहुंचीं। इसके बाद वहां मौजूद आरोपियों ने उसे पकड़ लिया। पुलिस के अनुसार, एक आरोपी ने उसका सिर पकड़ा, जबकि दूसरे ने उसके हाथों को दबोच लिया। इसके बाद धारदार हथियार से उसकी हत्या कर दी गई। हत्या के बाद शव से सिर अलग कर उसे सुनसान इलाके में फेंक दिया गया।

    Jamshedpur: बारीडीह के विजया गार्डन फेज-7 में दर्दनाक हादसा, टाटा स्टील के पूर्व अधिकारी की 10वीं मंजिल से गिरकर मौत

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jharkhand: Opposition to a love affair leads to a murderous plot; four arrested for the murder of a minor. Jharkhand: प्रेम संबंध का विरोध बना खूनी साजिश की वजह नाबालिग की हत्या में चार गिरफ्तार
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur: गणेश चतुर्थी पर श्री श्री कैलाश नगर दुर्गा एवं काली पूजा समिति ने दुर्गा पूजा पंडाल का किया भूमि पूजन

    September 15, 2026

    Jamshedpur: बारीडीह के विजया गार्डन फेज-7 में दर्दनाक हादसा, टाटा स्टील के पूर्व अधिकारी की 10वीं मंजिल से गिरकर मौत

    September 15, 2026

    Jamshedpur. NIT जमशेदपुर में हिंदी दिवस मना, केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रल्हाद जोशी का संदेश पढ़कर सुनाया गया

    September 15, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur: गणेश चतुर्थी पर श्री श्री कैलाश नगर दुर्गा एवं काली पूजा समिति ने दुर्गा पूजा पंडाल का किया भूमि पूजन

    September 15, 2026

    Jamshedpur: बारीडीह के विजया गार्डन फेज-7 में दर्दनाक हादसा, टाटा स्टील के पूर्व अधिकारी की 10वीं मंजिल से गिरकर मौत

    September 15, 2026

    Jamshedpur. NIT जमशेदपुर में हिंदी दिवस मना, केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रल्हाद जोशी का संदेश पढ़कर सुनाया गया

    September 15, 2026

    Jamshedpur: हल्दीपोखर हृदयनगर में अधिवक्ता जावेद जमाल के घर का मुख्य दरवाजा तोड़कर चोरी, चोरों ने करीब 13.95 लाख रुपये पर हाथ किया साफ

    September 15, 2026

    Jharkhand: प्रेम संबंध का विरोध बना खूनी साजिश की वजह, नाबालिग की हत्या में चार गिरफ्तार

    September 15, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group