Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»UPI से 2,000 रुपये तक के लेनदेन या रुपे डेबिट कार्ड से भुगतान पर शुल्क नहीं, पर अधिक राशि पर MDR तय होना बाकी
    Breaking News

    UPI से 2,000 रुपये तक के लेनदेन या रुपे डेबिट कार्ड से भुगतान पर शुल्क नहीं, पर अधिक राशि पर MDR तय होना बाकी

    News DeskBy News DeskSeptember 15, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    New Delhi.सरकार ने बैंकों और भुगतान प्रणाली प्रदाताओं को 2,000 रुपये तक के यूपीआई लेनदेन या रुपे डेबिट कार्ड के जरिये किए गए भुगतान पर कोई शुल्क न लगाने का निर्देश दिया है। सरकार ने हालांकि, यह स्पष्ट नहीं किया कि 2,000 रुपये से अधिक के लेनदेन पर शुल्क लागू होगा या नहीं और इसका भुगतान व्यापारियों को करना होगा या नहीं। अभी तक किसी भी राशि पर यूपीआई लेनदेन पर कोई शुल्क नहीं लगता है।

    सोमवार यानी 14 सितंबर की राजपत्र अधिसूचना के अनुसार, कोई भी बैंक या प्रणाली प्रदाता रुपे डेबिट कार्ड या 2,000 रुपये तक के यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) लेनदेन के जरिये भुगतान करने या प्राप्त करने वाले व्यक्ति पर प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से कोई शुल्क नहीं लगाएगा।

    यह अधिसूचना भुगतान एवं निपटान प्रणाली अधिनियम, 2007 की धारा-10ए में संशोधन के बाद जारी की गई है। यह संशोधन यूपीआई और अन्य अधिसूचित इलेक्ट्रॉनिक भुगतान माध्यमों के जरिये किए गए भुगतान पर व्यापारियों से व्यापारी छूट दर (एमडीआर) लेने के लिए सक्षम ढांचा उपलब्ध कराता है।

    Share Bazar: आईटी कंपनियों के शेयर में जोरदार खरीदारी से शेयर बाजार चढ़ा, Tata Steel के शेयर भी बढ़त में रहे

    संशोधन विधेयक को संसद के 13 अगस्त, 2026 को समाप्त मानसून सत्र के दौरान पारित किया गया था। विधेयक पारित होने के बाद सरकार ने कहा था कि भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (एनपीसीआई) की अगुवाई वाली यूपीआई और सेवा संचालन समिति एमडीआर की दरों पर फैसला करेगी।

    सरकार ने शुल्क लगाने के कारण बताते हुए बयान में कहा था कि लेनदेन की संख्या में तेजी से वृद्धि के साथ प्रणाली को साइबर सुरक्षा, धोखाधड़ी रोकने और बुनियादी ढांचे में लगातार बड़े निवेश एवं उन्नयन की जरूरत है।

    Adityapur: आदित्यपुर के आशियाना चौक से युवक का अपहरण, पुलिस की सघन नाकेबंदी के बाद तमोलिया में छोड़कर हुए फरार

    बयान में कहा गया था कि बाजार का विस्तार करने और प्रणाली को आत्मनिर्भर बनाने के लिए शुल्क जरूरी हैं। अधिक कंपनियों को अपना कारोबार बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित कर प्रतिस्पर्धा बढ़ाना जरूरी है और इसके लिए आत्मनिर्भर राजस्व मॉडल की जरूरत है। सरकार ने कहा था कि विकास के अगले चरण के लिए केवल सब्सिडी पर निर्भर रहना व्यवहार्य नहीं है। यह सुनिश्चित करने के लिए भी संतुलित ढांचे की जरूरत है कि यूपीआई मजबूत, समावेशी और भविष्य की जरूरतों के लिए तैयार रहे।

    यूपीआई का संचालन भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (एनपीसीआई) करता है जो भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) और भारतीय बैंक संघ की पहल है। यह लोगों के बीच तत्काल भुगतान की सुविधा देता है और ग्राहकों को खरीदारी करते समय सीधे व्यापारियों को भुगतान करने की सुविधा भी देता है।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    000 रुपये तक के लेनदेन या रुपे डेबिट कार्ड से भुगतान पर शुल्क नहीं UPI से 2 पर अधिक राशि पर MDR तय होना बाकी
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Share Bazar: आईटी कंपनियों के शेयर में जोरदार खरीदारी से शेयर बाजार चढ़ा, Tata Steel के शेयर भी बढ़त में रहे

    September 15, 2026

    Adityapur: आदित्यपुर के आशियाना चौक से युवक का अपहरण, पुलिस की सघन नाकेबंदी के बाद तमोलिया में छोड़कर हुए फरार

    September 15, 2026

    Chaibasa: मनोहरपुर में लूट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, आरोपियों के पास से पिस्तौल, एक मैगजीन, दो जिंदा कारतूस बरामद

    September 15, 2026
    Recent Post

    UPI से 2,000 रुपये तक के लेनदेन या रुपे डेबिट कार्ड से भुगतान पर शुल्क नहीं, पर अधिक राशि पर MDR तय होना बाकी

    September 15, 2026

    Share Bazar: आईटी कंपनियों के शेयर में जोरदार खरीदारी से शेयर बाजार चढ़ा, Tata Steel के शेयर भी बढ़त में रहे

    September 15, 2026

    Adityapur: आदित्यपुर के आशियाना चौक से युवक का अपहरण, पुलिस की सघन नाकेबंदी के बाद तमोलिया में छोड़कर हुए फरार

    September 15, 2026

    Chaibasa: मनोहरपुर में लूट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, आरोपियों के पास से पिस्तौल, एक मैगजीन, दो जिंदा कारतूस बरामद

    September 15, 2026

    Green Steel Plant: हाइड्रोजन से चलने वाले भारत के पहले डायरेक्ट रिड्यूस्ड Steel Plant ko CSIR-IIMT विकसित करेगा, जानें कितना होगा खर्च, डीआरआई संयंत्र के फायदे?

    September 15, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group