Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»JAMSHEDPUR NEWS :गणेश पूजा के पावन अवसर पर विभिन्न पूजा पंडालों में पहुंचे भाजपा जिला प्रभारी दिनेश कुमार, की पूजा-अर्चना
Breaking News

JAMSHEDPUR NEWS :गणेश पूजा के पावन अवसर पर विभिन्न पूजा पंडालों में पहुंचे भाजपा जिला प्रभारी दिनेश कुमार, की पूजा-अर्चना

News DeskBy News DeskSeptember 15, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

जमशेदपुर। गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर भाजपा पूर्वी सिंहभूम के जिला प्रभारी श्री दिनेश कुमार ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित गणेश पूजा पंडालों में पूजा समितियों के निमंत्रण पर पहुंचकर भगवान श्री गणेश की विधिवत पूजा-अर्चना की तथा क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की।

दिनेश कुमार ने वीर भगत सिंह फैन्स क्लब, बजरंग नगर, गोलमुरी, 15 फीट गणेश पूजा कमिटी, बोगो कृस्टि मैदान, टेल्को, अमर सिंह बॉयज क्लब, नामदाबस्ती, गोलमुरी, अखिल भारतीय गण्डा समाज युवा समिति, नेहरू कॉलोनी, आंध्र संगम, सिदगोड़ा तथा दा क्लब ऑफ रजक रॉकर्स, भालूबासा सहित विभिन्न पूजा पंडालों में पहुंचकर भगवान गणेश का दर्शन एवं पूजा-अर्चना की।

Jamshedpur: धनतेरस और दीपावली को लेकर एसएसपी ने संभाली सुरक्षा की कमान, बाइक से शहर में किया गश्त, ज्वेलरी दुकानों और बैंकों का लिया जायजा

इस अवसर पर उन्होंने पूजा समितियों के सदस्यों एवं श्रद्धालुओं से मुलाकात कर गणेशोत्सव की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि भगवान श्री गणेश विघ्नहर्ता और मंगलकर्ता हैं। गणेशोत्सव हमारी आस्था, संस्कृति और सामाजिक एकता का पर्व है, जो समाज में भाईचारे एवं सद्भाव की भावना को मजबूत करता है।

दिनेश कुमार ने कहा कि जमशेदपुर की पहचान उसकी सामाजिक समरसता, सांस्कृतिक विविधता और आपसी भाईचारे से है। विभिन्न पूजा समितियों द्वारा श्रद्धा एवं उत्साह के साथ आयोजित किए जा रहे गणेशोत्सव इसी गौरवशाली परंपरा को और मजबूत करते हैं।

Jamshedpur: 1,506 गांव सीधे खनन से प्रभावित, 200 से अधिक पर अप्रत्यक्ष असर, स्कूल, आंगनबाड़ी और सड़क निर्माण को मिलेगी प्राथमिकता

उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से गणेशोत्सव को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं पर्यावरण के प्रति जागरूकता के साथ मनाने की अपील की।

इस दौरान संबंधित पूजा समितियों के पदाधिकारी श्रीनू राव, रामु राव अन्य सदस्य एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Jamshedpur: धनतेरस और दीपावली को लेकर एसएसपी ने संभाली सुरक्षा की कमान, बाइक से शहर में किया गश्त, ज्वेलरी दुकानों और बैंकों का लिया जायजा

November 6, 2026

Jamshedpur: 1,506 गांव सीधे खनन से प्रभावित, 200 से अधिक पर अप्रत्यक्ष असर, स्कूल, आंगनबाड़ी और सड़क निर्माण को मिलेगी प्राथमिकता

November 6, 2026

Jamshedpur: सिदगोड़ा टाउन हॉल में DMFT न्यास परिषद की जिला स्तरीय बैठक का सामूहिक बहिष्कार, मुखियाओं ने पंचायतों की अनदेखी पर जताई नाराजगी

November 6, 2026
Recent Post

Ghatsila: घाटशिला, जादूगोड़ा और गालूडीह की मिठाई दुकानों पर खाद्य विभाग का छापा, 155 लीटर एक्सपायर्ड कोल्ड ड्रिंक और मिलावटी छेना बरामद

November 6, 2026

Noyal Tata 12 नवंबर को TITAN के निदेशक और वाइस चेयरमैन पद से हो जाएंगे सेवानिवृत्त

November 6, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group