Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»JAMSHEDPUR NEWS: नशे के खिलाफ कार्रवाई तेज, अगस्त में 75 किलो गांजा और 36 ग्राम ब्राउन शुगर जब्त; 26 गिरफ्तार
Breaking News

JAMSHEDPUR NEWS: नशे के खिलाफ कार्रवाई तेज, अगस्त में 75 किलो गांजा और 36 ग्राम ब्राउन शुगर जब्त; 26 गिरफ्तार

News DeskBy News DeskSeptember 19, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

जमशेदपुर। जिले में मादक पदार्थों के अवैध व्यापार, परिवहन और सेवन पर रोक लगाने को लेकर जिला प्रशासन ने कार्रवाई तेज करने के निर्देश दिए हैं। समाहरणालय सभागार में जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त राजीव रंजन की अध्यक्षता में जिला स्तरीय नार्कोटिक्स समन्वय समिति (NCORD) की बैठक हुई। बैठक में चिन्हित हॉटस्पॉट पर कार्रवाई, नशा मुक्ति और जागरूकता अभियान की प्रगति की समीक्षा की गई।

अगस्त में 75 किलो गांजा और 36 ग्राम ब्राउन शुगर जब्त

बैठक में बताया गया कि जिले में मादक पदार्थों की अवैध गतिविधियों की रोकथाम के लिए 10 हॉटस्पॉट चिन्हित किए गए हैं, जहां लगातार निगरानी और कार्रवाई की जा रही है।

अगस्त माह में एनडीपीएस अधिनियम के तहत की गई कार्रवाई के दौरान 75 किलोग्राम गांजा और 36 ग्राम ब्राउन शुगर जब्त किया गया। इस दौरान मादक पदार्थों से जुड़े मामलों में 26 अभियुक्तों की गिरफ्तारी भी की गई।

उपायुक्त ने चिन्हित हॉटस्पॉट पर निगरानी और कार्रवाई को और प्रभावी बनाने का निर्देश दिया। उन्होंने मादक पदार्थों की अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।

स्कूल-कॉलेजों में जारी रहेगा नशा विरोधी अभियान

उपायुक्त ने शिक्षा विभाग और थाना स्तर से विद्यालयों में चलाए जा रहे नशा विरोधी जागरूकता कार्यक्रमों को लगातार जारी रखने का निर्देश दिया। स्कूल और कॉलेज स्तर पर छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों तथा इससे होने वाले सामाजिक और स्वास्थ्य संबंधी नुकसान की जानकारी देने पर विशेष जोर दिया गया।

Jamshedpur: धनतेरस और दीपावली को लेकर एसएसपी ने संभाली सुरक्षा की कमान, बाइक से शहर में किया गश्त, ज्वेलरी दुकानों और बैंकों का लिया जायजा

बैठक में नशा मुक्ति और पुनर्वास से संबंधित सेवाओं को सक्रिय एवं प्रभावी बनाए रखने का भी निर्देश दिया गया, ताकि नशे की समस्या से प्रभावित लोगों को आवश्यक सहायता और पुनर्वास सेवाएं मिल सकें।

संवेदनशील क्षेत्रों में सतत निगरानी के निर्देश

मादक पदार्थों से जुड़े मामलों में त्वरित अनुसंधान और दोषियों के खिलाफ प्रभावी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने को लेकर भी अधिकारियों को निर्देश दिए गए। संबंधित विभागों और पुलिस पदाधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्रवाई करने तथा संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार निगरानी बनाए रखने को कहा गया।

ड्रग्स की सूचना इन नंबरों पर दें

जिला प्रशासन ने आम लोगों से मादक पदार्थों के अवैध व्यापार, सेवन या परिवहन से जुड़ी किसी भी गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस एवं प्रशासन को देने की अपील की है।

इसके लिए टोल फ्री नंबर 112 और पुलिस कंट्रोल रूम 0657-2431028 पर सूचना दी जा सकती है। प्रशासन के अनुसार सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

Jamshedpur: 1,506 गांव सीधे खनन से प्रभावित, 200 से अधिक पर अप्रत्यक्ष असर, स्कूल, आंगनबाड़ी और सड़क निर्माण को मिलेगी प्राथमिकता

प्रशासन ने कहा कि मादक पदार्थों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई में नागरिकों की सूचना महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। सामूहिक प्रयासों के जरिए समाज को नशामुक्त बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाए जा सकते हैं।

बैठक में वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. ऐहतेशाम वकारिब, उप विकास आयुक्त अनुराग तिवारी सहित स्वास्थ्य, शिक्षा एवं अन्य संबंधित विभागों के पदाधिकारी मौजूद रहे।

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Jamshedpur: धनतेरस और दीपावली को लेकर एसएसपी ने संभाली सुरक्षा की कमान, बाइक से शहर में किया गश्त, ज्वेलरी दुकानों और बैंकों का लिया जायजा

November 6, 2026

Jamshedpur: 1,506 गांव सीधे खनन से प्रभावित, 200 से अधिक पर अप्रत्यक्ष असर, स्कूल, आंगनबाड़ी और सड़क निर्माण को मिलेगी प्राथमिकता

November 6, 2026

Jamshedpur: सिदगोड़ा टाउन हॉल में DMFT न्यास परिषद की जिला स्तरीय बैठक का सामूहिक बहिष्कार, मुखियाओं ने पंचायतों की अनदेखी पर जताई नाराजगी

November 6, 2026
Recent Post

Jamshedpur: धनतेरस और दीपावली को लेकर एसएसपी ने संभाली सुरक्षा की कमान, बाइक से शहर में किया गश्त, ज्वेलरी दुकानों और बैंकों का लिया जायजा

November 6, 2026

Jamshedpur: 1,506 गांव सीधे खनन से प्रभावित, 200 से अधिक पर अप्रत्यक्ष असर, स्कूल, आंगनबाड़ी और सड़क निर्माण को मिलेगी प्राथमिकता

November 6, 2026

Jamshedpur: सिदगोड़ा टाउन हॉल में DMFT न्यास परिषद की जिला स्तरीय बैठक का सामूहिक बहिष्कार, मुखियाओं ने पंचायतों की अनदेखी पर जताई नाराजगी

November 6, 2026

Ghatsila: घाटशिला, जादूगोड़ा और गालूडीह की मिठाई दुकानों पर खाद्य विभाग का छापा, 155 लीटर एक्सपायर्ड कोल्ड ड्रिंक और मिलावटी छेना बरामद

November 6, 2026

Noyal Tata 12 नवंबर को TITAN के निदेशक और वाइस चेयरमैन पद से हो जाएंगे सेवानिवृत्त

November 6, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group