

Mumbai. कच्चे तेल की कीमतों में नरमी, विदेशी कोषों की ताजा लिवाली और एशियाई बाजारों के सकारात्मक रुख के बीच सोमवार को शुरुआती कारोबार में प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी बढ़त के साथ खुले। इस दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 448.32 अंक उछलकर 74,743.28 अंक पर पहुंच गया।
दूसरी ओर 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 50.3 अंक चढ़कर 23,396.70 अंक पर रहा। सेंसेक्स की कंपनियों में अल्ट्राटेक सीमेंट, इंटरग्लोब एविएशन, एशियन पेंट्स, सन फार्मा, एचसीएल टेक और ट्रेंट में उल्लेखनीय बढ़त हुई। दूसरी ओर इन्फोसिस, अदाणी पोर्ट्स, भारती एयरटेल और पावर ग्रिड लाल निशान में कारोबार कर रहे थे।
वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 2.25 प्रतिशत लुढ़ककर 101.5 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। इससे पहले शुक्रवार को सेंसेक्स 19.63 अंक या 0.03 प्रतिशत गिरकर 74,294.96 अंक पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 75.80 अंक या 0.33 प्रतिशत चढ़कर 23,346.40 अंक पर बंद हुआ था।

