Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»JAMSHEDPUR NEWS: दुर्गापूजा पर ट्रैफिक प्लान से लेकर विसर्जन घाट तक तैयारी तेज, CCTV-ड्रोन से होगी निगरानी
Breaking News

JAMSHEDPUR NEWS: दुर्गापूजा पर ट्रैफिक प्लान से लेकर विसर्जन घाट तक तैयारी तेज, CCTV-ड्रोन से होगी निगरानी

News DeskBy News DeskOctober 5, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

जमशेदपुर: दुर्गापूजा 2026 को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। सिदगोड़ा टाउन हॉल में जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त राजीव रंजन की अध्यक्षता में शांति समिति और विभिन्न दुर्गा पूजा समितियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक हुई। बैठक में विसर्जन रूट, ट्रैफिक प्लान, पेयजल, बिजली, सड़क मरम्मत, विसर्जन घाटों की तैयारी और सुरक्षा व्यवस्था समेत कई मुद्दों पर चर्चा की गई।

बैठक में वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. ऐहतेशाम वकारिब, सिटी एसपी, रूरल एसपी, एसडीएम धालभूम, एडीसी, सिविल सर्जन, बीडीओ, सीओ, डीएसपी, थाना प्रभारी, अग्निशमन विभाग, केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति, शांति समिति के सदस्य और विभिन्न पूजा समितियों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

पूजा समितियों ने रखीं स्थानीय समस्याएं

बैठक में पूजा समितियों के प्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याओं और आवश्यकताओं से प्रशासन को अवगत कराया। इनमें पेयजल, बिजली, सड़क मरम्मत, पेड़ों की डालियों की छंटाई, पंडालों तक पहुंचने वाले मार्ग, घाटों की तैयारी, प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेडिंग और गोताखोरों की उपलब्धता प्रमुख रहे।

उपायुक्त राजीव रंजन ने संबंधित विभागों को समस्याओं का समय पर समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

जर्जर बिजली तार और सड़कों को दुरुस्त करने का निर्देश

उपायुक्त ने पूजा पंडालों और प्रमुख मार्गों पर जर्जर विद्युत तारों को दुरुस्त करने तथा आवश्यकता के अनुसार सड़कों की मरम्मत कराने को कहा। पंडालों और प्रमुख मार्गों पर पेड़ों की खतरनाक डालियों की छंटाई कराने का भी निर्देश दिया गया।

विसर्जन घाटों पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेडिंग और सुरक्षा इंतजाम सुनिश्चित करने के साथ प्रशिक्षित गोताखोरों की पर्याप्त संख्या में उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा गया।

Jamshedpur: नो इंट्री में घुसी गाड़ी, ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने मांगे 1000,  500 नकद लिये, 520 रुपये UPI से सब्जी बेचने वाले के खाते में डलवाये

निर्धारित रूट और ट्रैफिक प्लान का करना होगा पालन

दुर्गापूजा के दौरान भीड़ और वाहनों के दबाव को देखते हुए प्रशासन ने निर्धारित विसर्जन रूट और ट्रैफिक प्लान के अनुसार व्यवस्था करने पर जोर दिया।

उपायुक्त ने कहा कि पूजा और विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं को आवागमन में परेशानी नहीं होनी चाहिए। प्रमुख मार्गों पर यातायात सुचारू बनाए रखने के लिए सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय से काम करें।

उन्होंने पूजा समितियों से वालंटियर्स की प्रतिनियुक्ति और उन्हें आवश्यक प्रशिक्षण देने पर भी जोर दिया, ताकि भीड़ प्रबंधन और अन्य व्यवस्थाओं में सहयोग मिल सके।

CCTV और ड्रोन से होगी निगरानी

वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. ऐहतेशाम वकारिब ने कहा कि दुर्गापूजा के दौरान विधि-व्यवस्था और सुरक्षा को लेकर पुलिस पूरी तरह मुस्तैद रहेगी। प्रमुख और संवेदनशील स्थानों पर CCTV तथा ड्रोन कैमरों से निगरानी की जाएगी। असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

उन्होंने पूजा समितियों से सुरक्षा मानकों का पालन करने और विसर्जन के दौरान निर्धारित रूट एवं यातायात व्यवस्था का अनुपालन सुनिश्चित करने की अपील की।

Nobel prize: हेनरी बी कागन और केंसो सोआई को प्रदान किया जाएगा रसायन का नोबेल पुरस्कार, आज साहित्य के विजेता की होगी घोषणा

अफवाह और भ्रामक खबरों पर भी प्रशासन की नजर

बैठक में सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से फैलने वाली भ्रामक खबरों एवं अफवाहों पर भी चर्चा हुई। प्रशासन ने बताया कि अफवाहों की निगरानी और त्वरित कार्रवाई के लिए विशेष मॉनिटरिंग व्यवस्था की गई है।

शांति समिति के सदस्यों से अपने-अपने क्षेत्रों में सतर्क रहने और किसी भी भ्रामक सूचना या अप्रिय स्थिति की जानकारी तत्काल पुलिस एवं प्रशासन को देने की अपील की गई।

पूजा पंडालों में अग्नि सुरक्षा पर जोर

पूजा पंडालों में अग्नि सुरक्षा, CCTV, प्रवेश और निकास द्वार, विद्युत सुरक्षा सहित अन्य आवश्यक सुरक्षा मानकों के पालन पर विशेष जोर दिया गया।

जिला प्रशासन और पुलिस के अधिकारी दुर्गापूजा के दौरान विभिन्न पूजा पंडालों और महत्वपूर्ण स्थलों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा भी लेंगे।

उपायुक्त राजीव रंजन ने कहा कि दुर्गापूजा जमशेदपुर की सामाजिक और सांस्कृतिक एकता का प्रतीक है। उन्होंने सभी पूजा समितियों और शहरवासियों से आपसी भाईचारे एवं सौहार्द बनाए रखते हुए प्रशासन का सहयोग करने की अपील की, ताकि पर्व शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो।

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Jamshedpur: नो इंट्री में घुसी गाड़ी, ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने मांगे 1000,  500 नकद लिये, 520 रुपये UPI से सब्जी बेचने वाले के खाते में डलवाये

October 8, 2026

Bindal Mall firing: उडिपी रेस्टोरेंट गोलीकांड का पुलिस ने किया खुलासा, आठ आरोपी गिरफ्तार, तीन पिस्टल, छह गोलियां बरामद, मुठभेड़ कैसे हुई? यह भी बताया

October 8, 2026

Jamshedpur: राहुल गांधी को हिरासत में लेने के विरोध में साकची में जुटे कांग्रेस कार्यकर्ता, केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर की नारेबाजी

October 8, 2026
Recent Post

Jamshedpur: नो इंट्री में घुसी गाड़ी, ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने मांगे 1000,  500 नकद लिये, 520 रुपये UPI से सब्जी बेचने वाले के खाते में डलवाये

October 8, 2026

Nobel prize: हेनरी बी कागन और केंसो सोआई को प्रदान किया जाएगा रसायन का नोबेल पुरस्कार, आज साहित्य के विजेता की होगी घोषणा

October 8, 2026

Congress Protest: राहुल और प्रियंका धरने पर… बोले-ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा, दूसरे दिन भी हिरासत में लिये गये

October 8, 2026

Jharkhand Highcourt ने JPSC-JSSC की परीक्षाएं रद्द होने के बाद कर्मचारियों की बर्खास्तगी पर लगी रोक की अवधि बढ़ायी

October 8, 2026

SIR को लेकर अनोखे अंदाज में विरोध…कांग्रेस कार्यकर्ता भूत’ बनकर पहुंचे, मुख्य चुनाव आयुक्त का फूंका पुतला

October 8, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group